पुलिस कमिश्नर श्री संजय कुमार ने सिंहस्थ 2028 हेतु सामुदायिक भवन पुलिस लाइन नेहरू नगर में संचालित विशेष प्रशिक्षण के द्वितीय बैच का शुभारंभ किया, उपरांत प्रशिक्षुओं को अच्छे मनोबल के साथ प्रशिक्षण ग्रहण करने तथा जवाबदेही से कर्तव्यों का निर्वहन करने हेतु दिशा निर्देश एवं सारगर्भित मार्गदर्शन दियाl उपरांत पुलिस आयुक्त श्री संजय कुमार एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्रीमती मोनिका शुक्ला ने पुलिस लाइन में वृक्षारोपण कियाl






