भोपाल: दिनाँक 06 जून 2026 – वर्ष 2028 में उज्जैन में आयोजित होने वाले विश्व प्रसिद्ध धार्मिक एवं सांस्कृतिक महापर्व सिंहस्थ के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन को दृष्टिगत रखते हुए मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार भोपाल पुलिस कमिश्नरेट द्वारा 6 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण का शुभारंभ दिनांक 01 जून 2026 को सामुदायिक भवन पुलिस लाइन किया गया था, जिसके प्रथम बैच का आज दोपहर एडिशनल कमिश्नर श्रीमती मोनिका शुक्ला की मौजूदगी में सफ़ल समापन हुआl उन्होंने समस्त प्रशिक्षु को सिंहस्थ के दौरान कर्तव्यों के निर्वहन एवं जवाबदेह पुलिसिंग हेतु सारगर्भित मार्गदर्शन दियाl प्रशिक्षण अभियान के अंतर्गत जिले के शत-प्रतिशत पात्र पुलिस बल को चरणबद्ध रूप से प्रशिक्षित किया जाएगा।

प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए DIG (कम्यूनिटी पुलिसिंग) श्री विनीत कपूर ने बताया कि सिंहस्थ- 2028 विश्व के सबसे बड़े धार्मिक आयोजनों में से एक है, जिसमें देश-विदेश से करोड़ों श्रद्धालु, संत-महात्मा एवं पर्यटक शामिल होंगे। ऐसे विशाल आयोजन में पुलिस की भूमिका केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं रहती, बल्कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, जनसहायता, आपदा प्रबंधन एवं विभिन्न एजेंसियों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करना भी उतना ही महत्वपूर्ण होता है। Dig श्री विनीत कपूर ने प्रशिक्षण के दौरान संचार कौशल (Communication Skills), व्यक्तित्व विकास (Personality Development), समय प्रबंधन (Time Management), टीमवर्क (Teamwork), नेतृत्व क्षमता (Leadership Skills) जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई। प्रतिभागियों को व्यावहारिक गतिविधियों और उदाहरणों के माध्यम से प्रभावी संवाद, आत्मविश्वास निर्माण तथा कार्यस्थल पर पेशेवर व्यवहार के बारे में बताया तथा कहा कि तकनीकी ज्ञान के साथ-साथ सॉफ्ट स्किल्स का विकास भी अत्यंत आवश्यक है। इसी क्रम में SDERF की टीम द्वारा आपदा की स्थिति में राहत कार्य एवं बचाव हेतु क्या-क्या उपाय किए जाने हैं इस संबंध में डेमो दिया गया साथ ही महत्वपूर्ण जानकारी पैदा की गई

प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों एवं प्रशिक्षकों द्वारा यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण, आपदा प्रबंधन, शाही स्नान एवं अखाड़ा व्यवस्था, वीआईपी ड्यूटी, सामुदायिक पुलिसिंग, साइबर अपराध, सीसीटीवी मॉनिटरिंग, होल्डिंग एरिया प्रबंधन, सैटेलाइट टाउन व्यवस्था, आसूचना संकलन, चिकित्सा सहायता, क्विक रिस्पांस सिस्टम, BDDS, HHMD, DFMD, मानव व्यवहार, प्रवेश एवं निकास मार्ग प्रबंधन, बैरिकेडिंग, आपातकालीन प्रतिक्रिया व्यवस्था तथा समन्वित पुलिस प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर व्यवहारिक एवं तकनीकी प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य पुलिस बल को ऐसी दक्षता एवं व्यवहारिक क्षमता प्रदान करना है, जिससे सिंहरथ-2028 के दौरान जिले से होकर गुजरने वाले प्रत्येक श्रद्धालु एवं यात्री को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सकारात्मक वातावरण उपलब्ध कराया जा सके तथा पुलिस की जनसेवामुखी छवि और अधिक सुदृढ़ हो।

उल्लेखनीय की उज्जैन में 2028 में सिहस्थ महाकुंभ आयोजित होना है जिसमें भोपाल पुलिस कमिश्नरेट के साथ प्रतिशत अधिकारियों कर्मचारियों को चरणबद्ध रूप से प्रशिक्षित किया जाना हैl इसी क्रम में आज दिनांक को 6 दिवसीय प्रथम बैच का समापन हुआ, जिसमें लगभग 150 से अधिक अधिकारी कर्मचारी ने भाग लियाl

keyboard_arrow_up
Skip to content