गृहमंत्रालय की गाइडलाइन अनुसार चल रहे विशेष अभियान में क्राइम ब्रांच भोपाल द्वारा 1.630 किलोग्राम अवैध चरस जप्त, 03 आरोपी गिरफ्तार, कुल कीमती लगभग 7 लाख रुपये

 आरोपीगण पूर्व से आपराधिक प्रवृत्ति के होकर विभिन्न थानों में दर्जनों प्रकरणों में संलिप्त रहे हैं ।

 तीनों आरोपियो से जप्त 1.630 kg चरस एक दोपहिया वाहन व दो मोबाइल फोन एवं एक इलेक्ट्रानिक तौलकांटा जप्त ।

 आरोपी जावेद के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट, अवैध शस्त्र एवं चोरी के दर्जनों अपराध है पंजीबद्ध।

 आरोपी मंजूर मारपीट,जुआ एवं हथियार संबंधी अपराधों में संलिप्त रहा है ।

 आरोपी क्षेत्र में सक्रिय रहकर आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहा हैं ।

 पूर्व रिकॉर्ड को दृष्टिगत रखते हुए आरोपीगणों पर कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

शहर में अपराध व अपराधियों पर नियंत्रण हेतु पुलिस आयुक्त भोपाल श्री संजय कुमार एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त भोपाल अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्रीमति मोनिका शुक्ला द्वारा आरोपियों की धरपकड़ पर कार्यवाही के लिए निर्देशित गया है ।
उक्त निर्देशों के अनुक्रम में पुलिस उपायुक्त अपराध श्री अखिल पटेल एवं अति पुलिस उपायुक्त अपराध श्री शैलेन्द्र सिंह चौहान, सहायक पुलिस आयुक्त श्री अनिल वर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी थाना क्राइम ब्रांच अशोक मरावी व उनकी टीम को शहर में अवैध मादक पदार्थो के तस्करों की तलाश पतारसी में लगाया था ।

अपराध का विवरणः क्राइम ब्रांच भोपाल को मुखबिर से सूचना प्राप्त होने पर गायत्री मंदिर के पास मेटोश्वर महादेव मंदिर के पीछे मैदान, एमपी नगर जोन-1 भोपाल में दबिश दी गई। मौके पर बताए गए हुलिए के आरोपी को एक्टिवा वाहन सहित घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ पर आरोपी ने अपना नाम मंजूर मोहम्मद खान उर्फ जुनेद पिता मेहबूब मोहम्मद उम्र 39 साल निवासी 15 दौड अमहद गली नंबर 01 हवा महल इमामीगेट थाना कोतवाली भोपाल बताया। तलाशी दौरान आरोपी के कब्जे से 126.45 ग्राम अवैध मादक पदार्थ चरस, एक मोबाइल फोन एवं घटना में प्रयुक्त एक्टिवा वाहन जप्त कर अपराध पंजीबद्ध विवेचना में लिया गया बाद आरोपी मंजूर मोहम्मद खान ने अपने मैमो में नौशीन खान पति जावेद चिकना निवासी शाहजहांनाबाद नाम की महिला से चरस खरीदना बताया। मैमो के आधार पर क्राइम ब्रांच की टीम शाहजहांनाबाद पहुचकर संदेहिया नौशिन खान के निवास अमीरगंज, थाना शाहजहानाबाद भोपाल पहुचकर योजनाबद्ध तरीके से दबिश दी गई। मौके पर आरोपिया नौशिन खान पत्नी जावेद खान उम्र 30 साल निवासी म.न. 492 जनता क्वार्टर थाना ऐशबाग भोपाल हाल पता फैस भाई के किराये के म.न. 04 गली नंबर 07 अमीरगंज थाना शाहजहानाबाद भोपाल एवं आरोपी जावेद खान पिता जमाल खान उम्र 40 साल निवासी म.न. 492 जनता क्वार्टर थाना ऐशबाग भोपाल की तलाशी ली तत्पश्चात मकान के अंदर सघन तलाशी लेने पर वाशिंग मशीन के ड्रायर में रखे एक काले रंग के बैग से खाकी टेप में लिपटे 06 पैकेट एवं एक खुला पैकेट बरामद हुआ, जिन्हें खोलकर चेक करने पर उनमें अवैध मादक पदार्थ चरस होना पाया जिसमें कुल 1.501 किलोग्राम चरस बरामद होना पाया गया। पूछताछ में आरोपिया नौशिन खान द्वारा उक्त चरस का अपने निवास से फुटकर विक्रय करना स्वीकार किया गया तथा आरोपी जावेद खान द्वारा बाहरी व्यक्ति से चरस लाकर देना बताया गया। उक्त दोनों आरोपियो कृत्य एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के अंतर्गत दंडनीय पाए जाने पर आरोपी को मौके पर विधिवत गिरफ्तार किया गया एवं आरोपी जावेद एवं नौशीन के घर से 1.502 Kg चरस, इलेक्ट्रानिक तौल काटा एवं एन्ड्रायड मोबाईल फोन विधिवत जप्त किया गया । उनके विरुद्ध थाना क्राइम ब्रांच भोपाल में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
भोपाल पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री के विरुद्ध निरंतर सख्त कार्यवाही की जा रही है। आम नागरिकों से अपील है कि यदि कहीं भी नशे से संबंधित गतिविधि की जानकारी हो तो पुलिस को तुरंत सूचित करें। सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाए।
गिरफ्तार आरोपीगण की जानकारी:
क्र नाम पता आरोपी पूर्व आपराधिक रिकार्ड
1 मंजूर मोहम्मद खान उर्फ जुनेद पिता मेहबूब मोहम्मद उम्र 39 साल निवासी 15 दौड अमहद गली नंबर 01 हवा महल इमामीगेट थाना कोतवाली भोपाल 1.अप.क्र 140/25 धारा 8/22,29 एनडीपीएस एक्ट थाना क्राइम ब्रांच
2. अप.क्र 45/26 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना क्राइम ब्रांच

2. जावेद खान पिता जमाल खान उम्र 40 साल निवासी म.न. 492 जनता क्वार्टर थाना ऐशबाग भोपाल 1. CR 23/16 JAHANGIRABAD 25 A Act
2. STC 34/2016 CRIME BRANCH 8/20 N.D.P.S. ACT
3. CR 533/04 A.J.K. 392, IPC
4. CR 357/02 HABIB GANJ 392, IPC
5. STC 332/15 392 IPC
6. RT 178/19 457,380 ipc
7. RT 183/19 457,380 ipc
8. RT 182/19 457,380 ipc
9. RT 179/19 457,380 ipc
10. CR 297/18 NISHATPURA 457,380 ipc
11. RT 181/19 457,380 ipc
12. FIR 973/19 JAHANGIRABAD 25 arms act
13. FIR 13/20 GANDHI NAGAR 457,380 ipc
14. FIR 22/20 GANDHI NAGAR 8/20 ndps act
15. FIR 19/20 GANDHI NAGAR 457,380 ipc
16. RT 10779/2014 JAHANGIRABAD 14 MP NSA ACT
17. CR 344/14 Aishbaag 457,380 IPC
18. RT 2883/2013 ASHOKA GARDEN 457,380 ipc
19. FIR 575/2022 JAHANGIRABAD 379 IPC
20. FIR 576/2022 JAHANGIRABAD 379 IPC

3. नौशिन खान पत्नी जावेद खान उम्र 30 साल निवासी म.न. 492 जनता क्वार्टर थाना ऐशबाग भोपाल हाल पता फैस भाई के किराये के म.न. 04 गली नंबर 07 अमीरगंज थाना शाहजहानाबाद भोपाल 1.108/2021 थाना पथरिया धारा 34,392 भादवि

सराहनीय भूमिका- उनि नितिन पटेल, सउनि विजय सिंह हमराह स्टाफ सउनि चंद्र मोहन मिश्रा, प्रआर विनोद सिसोदिया, प्रआर सुरेन्द्र शर्मा, प्रआर देव सिंह गुर्जर, प्रआर नारायण मीणा, आऱ सैय्यद मेहमूद, आर आदर्श मालवीय, आर विवेक नामदेव, आर मनीष कौरव, म.आर संध्या शर्मा, महिला आर अनुराधा बघेल, म.आर पूजा अग्रवाल

keyboard_arrow_up
Skip to content