भोपाल : दिनांक 20 अक्टूबर 2026- विजयादशमी के शुभ अवसर पर प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी पुलिस लाईन, नेहरु नगर में परम्परागत तरीके से विधिविधान व मन्त्रोपचार के साथ शस्त्र पूजन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
विजयादशमी के अवसर पारम्परिक रूप से पुलिस विभाग के द्वारा शस्त्र पूजन की परम्परा रही है, जिसके संदर्भ में सभी जिला मुख्यालयों पर शस्त्र पूजन किया जाता है। शस्त्र पूजन तथा वाहनों का पूजन एवं समस्त मशीनरी का पूजन आमतौर पर एक परम्परा का अंग बन गया है।
इसी तारतम्य में भोपाल पुलिस कमिश्नरेट द्वारा आज दोपहर मन्त्रोपचार के साथ शस्त्रों की पूजा अर्चना की एवं हवन किया गया। उपरांत सांकेतिक रूप से हर्ष फायर सम्पादित किया।
शस्त्र पूजन के अवसर पर मंत्री श्री विश्वास सारंग, महापौर श्रीमती मालती राय, सांसद श्री आलोक शर्मा, पुलिस कमिश्नर श्री संजय कुमार, संभागायुक्त भोपाल श्री कर्मवीर शर्मा, विधायक डॉ0 भगवानदास सबनानी, एडिशनल कमिश्नर श्री शैलेन्द्र सिंह चौहान, एडिशनल कमिश्नर श्रीमती मोनिका शुक्ला, एडिशनल कमिश्नर श्रीमती श्रद्धा तिवारी, डीसीपी श्री अखिल पटेल, डीसीपी श्री आदर्श कांत शुक्ला, डीसीपी श्री आयुष गुप्ता, एडिशनल डीसीपी श्रीमती शालिनी दीक्षित, एडिशनल डीसीपी श्रीमती नीतू ठाकुर, एडिशनल डीसीपी श्रीमती मंजुलता खत्री, एडिशनल डीसीपी श्री बसंत कौल, एडिशनल डीसीपी श्री संजीव पाठक, एसीपी श्री अजय वाजपेयी, आरआई श्री जय सिंह तोमर एवं अन्य अधिकारी तथा रक्षित केंद्र का स्टॉफ व मीडिया साथी मौजूद रहे।
विजयादशमी व दशहरे के शुभ अवसर के उपलक्ष्य में पुलिस आयुक्त श्री संजय कुमार ने पुलिस परिवार, मीडिया बंधु एवं समस्त शहरवासियों को विजयादशमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी तथा दशहरा पर्व हर्षोल्लास एवं शांतिपूर्ण तरीके से मानने हेतु आगृह किया।





