 आरोपी के पास से 495 ग्राम अवैध मादक पदार्थ चरस जप्त।

 आरोपी के विरुद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज।

 दोनों अवैध मादक पदार्थ चरस ग्राहकों को बिक्री करने की फिराक में पकडे गये ।

 एनडीपीएस एक्ट के तहत दो आरोपियों पर बड़ी कार्यवाही, मादक पदार्थ चरस जप्त ।

 दोनो आरोपियों से लगभग ढेड लाख रुपये का अवैध मादक पदार्थ जप्त ।

 आरोपियो के विरुध्द पूर्व मे भी एनडीपीएस एक्ट एवं अन्य धारा में अपराध पंजीबध्द ।

शहर में अपराध व अपराधियों पर नियंत्रण हेतु पुलिस आयुक्त भोपाल श्री संजय कुमार एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त भोपाल अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्रीमति मोनिका शुक्ला द्वारा आरोपियों की धरपकड़ पर कार्यवाही के लिए निर्देशित गया है।
उक्त निर्देशों के अनुक्रम में पुलिस उपायुक्त अपराध श्री अखिल पटेल एवं अति पुलिस उपायुक्त अपराध श्री शैलेन्द्र सिंह चौहान,सहायक पुलिस आयुक्त श्री अनिल कुमार वर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी थाना क्राइम ब्रांच अशोक मरावी व उनकी टीम को शहर में अवैध मादक पदार्थो के तस्करो की तलाश पतारसी में लगाया था ।

अपराध का विवरणः- विश्वनीय मुखबिर ने थाना आकर सूचना दिया कि टीआईटी मैदान खण्डर के पास,गोविंदपुरा,भोपाल में दो आदमी जिनमें एक नीली गरम जैकेट एवं काली टीशर्ट व रंग साँलवा दूसरा आदमी जो नीले-काले रंग का बुंदकी बाला फुल स्वैटर पहने है जिनकी उम्र लगभग 40-45 के आसपास होगी, जो अपने पास चरस रखें हुए है । जिसे बेचने के लिये ग्राहक का इंतजार कर रहा है यदि उन्हें जल्दी नहीं पकडा गया तो वह चरस को किसी को बेचकर निकल जाएंगे । मुखबिर सूचना की तस्दीक एवं कार्यवाही हेतु रवाना होकर मुखबिर द्वारा बताये स्थान टीआईटी मैदान खण्डर के पास,गोविंदपुरा,भोपाल पहुंचा जहाँ थोडी दूर से खडे होकर देखा और हमराह स्टाफ एवं गवाहान को दिखाया तो मुखबिर द्वारा बताये हुलिये के दो व्यक्ति खड़े दिखे जिन्हें हमराह स्टाफ की मदद से घेराबंदी कर पकडा जिनको स्वयं का परिचय देकर उनसे उनका नाम पता पूछा तो एक ने शेख आरिफ पिता शेख फारुख उम्र 44 साल नि.म.न.127,वार्ड न.08 ,थाना कोठी बाजार,जिला बैतूल तथा दूसरे ने अपना नाम राजा मियां पिता मो.जमील उम्र 51 साल नि.म.न.168, मकबरे वाली मस्जिद ,दीदी मुनब्बर जहान के मकान में,बाग फरतअफ्जा,ऐशबाग का बताया । आरोपियों के कब्जे से पीलीसफेद पारदर्शी प्लास्टिक की पन्नी में रखा कालेभूरे रंग का पैकेट दोंनो को पृथकपृथक सूंघकर, मसलकर,अनुभव एवं ट्रेनिंग के प्राप्त प्रशिक्षण के आधार पर चैक किया । कृत्य धारा 8/20 NDPS Act का दंडनीय अपराध पाए जाने से एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानो के तहत क्राइम ब्रांच की टीम ने पूरे घटनाक्रम के दौरान सभी वैधानिक प्रक्रियाओं का पालन किया और स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में तलाशी, जप्ती और गिरफ्तारी की कार्यवाही की । प्रकरण में चरस विक्रय करने वाले आरोपियों की तलाश जारी है ।
क्राइम ब्रांच द्वारा लगातार मादक पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर सख्त कार्यवाही जारी है।
आरोपियों की जानकारी:
क्र नाम पता आरोपी शैक्षिणिक योग्यता व्यवसाय आपराधिक रिकार्ड
1 शेख आरिफ पिता शेख फारुख उम्र 44 साल नि.म.न.127,वार्ड न.08 ,थाना कोठी बाजार,जिला बैतूल 10 वी मजदूरी 01 अप.क्र. 486/10 धारा 454, 380 भादवि थाना पड़ाव जिला ग्वालियर
02 अप.क्र. 485/10 धारा 454, 380 भादवि थाना पड़ाव जिला ग्वालियर
03 अप.क्र. 501/19 धारा 354डी, 509 भादवि 11(1), 11(4), 12 पॉक्सो एक्ट थाना एमपीनगर
04 अप.क्र. 144/23 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना ऐशबाग
2 राजा मियां पिता मो.जमील उम्र 51 साल नि.म.न.168, मकबरे वाली मस्जिद ,दीदी मुनब्बर जहान के मकान में,बाग फरतअफ्जा,ऐशबाग 10 वी मजदूरी 01अप.क्र. 218/19 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना क्राइम ब्रांच
02 अप.क्र. 144/23 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना ऐशबाग

सराहनीय भूमिका उनि कलीमउद्दीन, प्रआर. विनोद कुमार, प्रआर. बीरवल रजक, आर. सैयद महमूद,आर. मनीष कौरव, म.आर. पूजा यादव ।

keyboard_arrow_up
Skip to content