15 अगस्त 2026 स्वतंत्रता दिवस परेड समारोह के मुख्य अतिथि डॉ. मोहन यादव माननीय मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन द्वारा लाल परेड मैदान भोपाल में ध्वजारोहण किया जावेगा तथा परेड की सलामी ली जावेगी।
कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले व दर्शकों एवं स्कूल/कॉलेज के छात्रों का मार्ग/पार्किंग स्थल निम्नानुसार रहेंगे:-
क्र. वाहन पास का प्रकार प्रवेश मार्ग पार्किंग स्थल
01 लाल पास आमंत्रित अतिथि द्वार, सरकार द्वार- गेट-01 जेल रोड बैंड ट्रेनिंग स्कूल के सामने
02 पीला पास सरकार द्वार -गेट-01 जेल रोड मोती लाल नेहरू स्टेडियम के सामने/जिम्नेजियम के पास
03 हरा पास पीटीएस (आर्म्ड) द्वार- गेट-06 पीएचक्यू से जहांगीराबाद की ओर मार्ग पर एम टी/बास्केट बाल ग्राउंड के पास
04 नीला पास पीटीएस (आर्म्ड) द्वार- गेट-06 पीएचक्यू से जहांगीराबाद की ओर मार्ग पर पीटीएस (आर्म्ड) द्वार से प्रवेश कर दाएं मुड़कर लालपरेड मैदान दर्शक दीर्घा से पीछे पार्किंग में
05 नागरिक प्रवेश द्वार गेट-03 विजय द्वार पुलिस पेट्रोल पंप के सामने एम.वी.एम. कॉलेज ग्राउंड/एम.एल.ए. रेस्ट हाउस/जेल मुख्यालय ग्राउंड
06 नागरिक प्रवेश द्वार गेट-05 कैप्टन द्वार पीएचक्यू से जहांगीराबाद की ओर मार्ग पर एम.वी.एम. कॉलेज ग्राउंड/एम.एल.ए. रेस्ट हाउस/जेल मुख्यालय ग्राउंड
07 स्कूल/कॉलेज के छात्र/छात्राओं विजय द्वार, माजार द्वार, प्रबंध द्वार एम.वी.एम. कॉलेज ग्राउंड
%% यातायात मार्ग %%
– रोशनपुरा चौराहा से गांधी पार्क, लालपरेड मैदान की ओर, डीबी मॉल तिराहे से जेल रोड, लालपरेड मैदान की ओर, लिली चौराहे से जहांगीराबाद, लालपरेड मैदान की ओर मार्ग पर यातायात दबाव रहेगा। इस कारण से निम्नानुसार वैकल्पिक मार्गों पर यातायात डायवर्जन किया जावेगा।
%% वैकल्पिक मार्ग %%
लोक परिवहन यान के लिए:-
– टी.टी.नगर न्यू मार्केट से रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड की ओर जाने वाली मिनी बसें एवं बड़ी बसें एक्सिस बैंक, लिंक रोड नंबर-1 से होते हुए बोर्ड ऑफिस चौराहा, डीबी मॉल, मैदा मिल रोड, सुभाष नगर आरओबी ब्रिज, प्रभात चौराहा, बोगदापुल से होते हुए भारत टॉकीज होते हुए अपने गंतव्य स्थान तक जा सकेगी।
– बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन से टी.टी.नगर, न्यू मार्केट की ओर आने वाली मिनी बसें एवं बड़ी बसें भारत टॉकीज से होते हुए पुल बोगदा, प्रभात चौराहा, सुभाष नगर आरओबी ब्रिज, मैदा मिल रोड, डीबी मॉल, बोर्ड ऑफिस चौराहे से होते हुए अपने गंतव्य स्थान तक जा सकेगी।
दो पहिया वाहन/जीप/कार के लिए:-
– रोशनपुरा चौराहा से बाणगंगा चौराहा-के.एन. प्रधान तिराहा-पुराना मछलीघर-खटलापुरा मार्ग-पी.एच.क्यू तिराहा वाले मार्ग से आवागमन कर सकेंगे।
नोट – लोकपरिवहन एवं अनुमति प्राप्त सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश लालपरेड की ओर आने वाले मार्गों – डीबी मॉल तिराहे से जेल मुख्यालय रोड की ओर, लिली चौराहे से पुलिस मुख्यालय की ओर, रोशनपुरा से गांधी पार्क तिराहे की ओर पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
%% बस पार्किंग व्यवस्था %%
– कार्यक्रम में शामिल होने वाली बसें आगंतुकों को कंट्रोल रूम तिराहा (विजय द्वार) पर उतारकर बस एम.वी.एम. कॉलेज ग्राउंड/एम.एल.ए. रेस्ट हाउस/जेल मुख्यालय ग्राउंड में पार्क कर सकेंगी।
– पुराने शहर से स्कूली बच्चों को लेकर आने वाली बसें पुराना एस.पी. ऑफिस तिराहा (स्टेट बैंक तिराहा) से बाएं गेट 05 प्रबंध द्वार पर बच्चों को उतारकर शब्बन चौराहा से पुरानी जेल परिसर में पार्क होगी।
– नए शहर अथवा जेल मुख्यालय की ओर से आने वाली बसें गेट न 4 माजार गेट पर बच्चों को उतार कर पीएचक्यू तिराहे से बाएं मुड़कर खटलापुरा मंदिर रोड पर अपने वाहन पार्क कर सकेंगी।
– जो बसें पुराने शहर से आकर गेट न-4 पर बच्चों को उतारेगी वे कंट्रोल रूम तिराहे से होकर एमवीएम मैदान में अपने वाहन पार्क कर सकेंगी।
– परेड में सम्मिलित होने वाले एवं ड्यूटीरत अधिकारी/कर्मचारी अपने वाहन पीएचक्यू गेट नंबर-2,7 वी वाहन अस्पताल/रुस्तम जी आवासीय परिसर, प्रतिमा मलिक अस्पताल परिसर में पार्क कर लाल परेड मैदान में प्रवेश करेंगे।
आम जनता से अनुरोध है कि यातायात नियमों का पालन कर यातायात व्यवस्था में सहयोग करें। किसी प्रकार की असुविधा होने पर यातायात दूरभाष नं. 0755-2677340, 2443850 पर संपर्क करें तथा Whatsapp No-7587602055 पर भी बताएं। हम आपको सुगम और सुरक्षित यातायात प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
*नगरीय यातायात पुलिस भोपाल





