नशे से दूरी है जरूरी जन जागरूकता अभियान के मद्देनजर पुलिस कमिश्नर श्री संजय कुमार द्वारा आज कमिश्नर कार्यालय परिसर से नशे से दूरी है जरूरी जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया, जो कि शहर के विभिन्न प्रमुख चौराहा, मार्गो, कॉलोनी में नशा मुक्ति हेतु जागरूकता संदेश प्रसारित करेगाl इस अवसर पर पुलिस कमिश्नर श्री संजय कुमार द्वारा नशे से दूरी बनाए रखने एवं शहर मे अवैधानिक गतिविधियों एवं मादक पदार्थों के विक्रय एवं सेवन की तत्काल हेल्पलाइन नंबर पर सूचना देने एवं सशक्त तथा सुरक्षित समाज के निर्माण में जनभागीदारी निभाने हेतु अपील की गईl

keyboard_arrow_up
Skip to content