दिनांक-26-10-2026 दिन सोमवार को सायं 06:00 बजे लाल परेड मैदान भोपाल में श्री माँ राजराजेश्वरी हरिद्वार कोठी कुंकुमाचर्न (एक करोड़ अर्चन) कार्यक्रम प्रस्तावित है। इस कार्यक्रम में भोपाल शहर एवं अन्य जिलों से लगभग 25000 श्रद्धालु सम्मिलित होंगे। लगभग 100 बसें, 4000 चार पहिया एवं 8000 दो पहिया वाहन के माध्यम से श्रद्धालु आएंगे। जिनका मार्ग, ड्राप एंड गो, पार्किंग एवं आम यातायात का डायवर्जन योजना निम्नानुसार रहेगी:-
– जिला रायसेन/सागर/दमोह रोड से आने वाले वाहन- पटेल नगर बायपास, पिपलानी पेट्रोल पंप, महात्मा गांधी चौराहा, चेतक ब्रिज, एमपी नगर, पुरानी जेल रोड होकर बसें लालपरेड मैदान सत्कार द्वार पर श्रद्धालु को उतारकर पुरानी जेल परिसर मैदान में पार्क होंगी। दो-पहिया, चार-पहिया वाहन सत्कार द्वार से प्रवेश कर आम वाली बगिया में पार्क की जावेगी।
– नर्मदापुरम रोड/ जबलपुर/ बुधनी से आने वाले वाहन- 11 मील, बागसेवनिया थाना चौराहा, सावर्कर सेतु, नये ब्रिज, पुरानी जेल रोड होकर बसें लालपरेड मैदान सत्कार द्वार पर श्रद्धालु को उतारकर पुरानी जेल परिसर मैदान में पार्क होंगी। दो-पहिया, चार-पहिया वाहन सत्कार द्वार से प्रवेश कर आम वाली बगिया में पार्क की जावेगी।
– रातीबड़, नीलबड़ से आने वाले वाहन- रातीबड़, नीलबड़, भदभदा चौराहा, डिपो चौराहा, माता मंदिर चौराहा, रोशनपुरा चौराहा, गांधीपार्क होकर बसें लालपरेड मैदान विजय द्वार पर श्रद्धालु को उतारकर एमएलए रेस्ट हाउस परिसर में पार्क होंगी। दो-पहिया, चार-पहिया वाहन विजय द्वार से प्रवेश कर आम वाली बगिया में पार्क की जावेगी।
– लालघाटी व्हीआईपी रोड की ओर से आने वाले वाहन- गांधीनगर, लालघाटी, व्हीआईपी रोड, पॉलिटेक्निक चौराहा, गांधीपार्क होकर बसें लालपरेड मैदान विजय द्वार पर श्रद्धालु को उतारकर एमएलए रेस्ट हाउस परिसर में पार्क होंगी। दो-पहिया, चार-पहिया वाहन विजय द्वार से प्रवेश कर आम वाली बगिया में पार्क की जावेगी।
– संगम भारत टॉकीज लिली टॉकीज की ओर से आने वाले वाहन- भारत टॉकीज, लिली टॉकीज, पीएचक्यू तिराहा होकर बसें, दो-पहिया, चार-पहिया वाहन सिकंदरिया मैदान जहांगीराबाद थाने के सामने में पार्क कर लालपरेड मैदान गेट न-6 से श्रद्धालु पैदल प्रवेश करेंगे।
• अनुमति प्राप्त सभी प्रकार के भारी वाहन, यात्री बसें, व्यावसायिक, हल्के व मध्यम वाहनों का शाम 15:00 बजे से डायवर्जन निम्नानुसार रहेगा:-
%% परिवर्तित मार्ग %%
– एमपी नगर, हबीबगंज से पॉलिटेक्निक व्हीआईपी रोड, एयरपोर्ट की ओर जाने वाले लिंक रोड न-1, रोशनपुरा चौराहा, बाणगंगा चौराहा, पॉलिटेक्निक होकर आवागमन कर सकेंगे।
– हमीदिया रोड से अल्पना तिराहा होकर रोशनपुरा की ओर जाने वाले भारी मध्यम, हल्के व्यावसायिक एवं यात्री वाहन संगम तिराहा से बजरिया तिराहा, 80 फीट रोड, अशोका गार्डन, प्रभात चौराहा, सुभाष ओव्हर ब्रिज, डीबी मॉल, बोर्ड ऑफिस होकर आवागमन कर सकेंगे।
– जिन्सी चौराहे से पुराने पीएचक्यू की ओर आने वाले लिली चौराहा का उपयोग कर आवागमन कर सकेंगे।
– अर्थात कार्यक्रम स्थल पर सम्मिलित होने वालों की संख्या अधिक होने से यातायात का दबाव ज्यादा होगा इस कारण वाहनों का डायवर्जन संगम टॉकीज तिराहा, भारत टॉकीज चौराहा, लिली तिराहा, जिन्सी चौराहा, थाना एमपी नगर चौराहा, रोशनपुरा एवं मछली घर से लगातार रहेगा।
भोपाल स्टेशन/नादरा बस स्टैंड जाने हेतु मार्ग:-
– नादरा बस स्टैंड व भोपाल स्टेशन 6 नंबर प्लेटफार्म जाने वाले पॉलिटेक्निक चौराहा, रेतघाट, रॉयल मार्केट, हमीदिया रोड होकर आवागमन कर सकेंगे।
– भोपाल स्टेशन 01 नंबर प्लेटफार्म जाने वाले सुभाष ओव्हर ब्रिज, प्रभात चौराहा, 80 फीट रोड होकर आवागमन कर सकेंगे।
• नोट:- आकस्मिक वाहन एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड आदि पर कोई प्रतिबंध नहीं होगा।
जनता से अनुरोध है कि यातायात नियमों का पालन कर यातायात व्यवस्था में सहयोग करें। किसी प्रकार की असुविधा होने पर यातायात दूरभाष नं. 0755-2677340, 9993454449 पर संपर्क करें तथा Whatsapp No-7587602055 पर भी बतायें। हम आपको सुगम और सुरक्षित यातायात प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
*नगरीय यातायात पुलिस भोपाल





