दिनांक- 20-10-2026 को दशहरा पर्व के अवसर पर शहर के प्रमुख स्थान- बैरागढ़ दशहरा मैदान, गांधी नगर दशहरा मैदान, कोहेफिजा दशहरा मैदान, छोला दशहरा मैदान, हाउसिंग बोर्ड दशहरा मैदान, अशोका गार्डन दशहरा मैदान, जंबूरी दशहरा मैदान, अयोध्या नगर दशहरा मैदान, भेल दशहरा मैदान, एम.व्ही.एम. कॉलेज दशहरा मैदान, विट्ठल मार्केट दशहरा मैदान, लहारपुरा दशहरा मैदान, 05 नंबर बस स्टॉप दशहरा मैदान, ओल्ड कैंपियन दशहरा मैदान, टी.टी नगर दशहरा मैदान, कोलार दशहरा मैदान, शाहपुरा दशहरा मैदान, कलियासोत एडवेंचर ग्राउंड दशहरा मैदान पर वृहद रूप से रावण दहन का आयोजन होगा। इसके अतिरिक्त अन्य स्थानों पर भी रावण दहन के कार्यक्रमों की सूचना प्राप्त हुई है। इसके साथ ही दशहरा पर्व के उपलक्ष्य में श्री रामविजय रथ यात्रा बांके बिहारी मंदिर (मारवाड़ी रोड) से आरंभ होकर चिंतामन चौराहा, यूनानी सफाखाना, सुल्तानिया रोड, चौकी चौक, घोड़ा नक्कास, छोटे भैया चौराहा, नादरा बस स्टैंड, छोला रोड, अग्रवाल धर्मशाला होते हुए छोला दशहरा मैदान में समाप्त होगा। अतः इन स्थानों के निकट मार्गों पर यातायात दबाव अधिक होने की संभावना है।

इस हेतु दिनांक- 20-10-2026 को समय- 17:00 बजे के पश्चात आवश्यकतानुसार डायवर्सन व्यवस्था निम्नानुसार रहेगी:

भारी वाहन डायवर्सन:-

दिनांक 20-10-2026 को दोपहर- 14:00 बजे से शहर में किसी भी प्रकार का भारी वाहन खजूरी बायपास मुबारकपुर चौराहा, नया बायपास लांबाखेड़ा, चौपड़ाकला बायपास, पटेलनगर, भानपुर, बेस्टप्राइज, करोंद चौराहा, लालघाटी, प्रभात पेट्रोल पंप चौराहा, सुभाष नगर फाटक, जिन्सी चौराहा, हबीबगंज नाका, सूरज नगर, मिसरौद 11 मील से शहर में प्रवेश नहीं कर सकेंगे।

आम जनता की सुविधा के लिये डायवर्सन:-

01 भानपुर चौराहे से छोला दशहरा मैदान की ओर केवल वही हल्के व दुपहिया वाहन आ सकेंगे जो दशहरा मैदान रावण दहन कार्यक्रम में सम्मिलित होना चाहते हैं शेष सभी वाहन जिन्हें नादरा बस स्टैंड या डीआईजी बंगले की ओर जाना है वो सभी वाहन बेस्टप्राइज तिराहा कृषि उपज मंडी, जे.पी.नगर तिराहा, डीआईजी बंगला चौराहा अथवा गणेश मंदिर छोला अंडर ब्रिज होकर नादरा की ओर जा सकते हैं।

02 विदिशा या बैरसिया की ओर से नादरा बस स्टैंड या पुतली घर बस स्टैंड की ओर वाली सभी बसें भानपुर चौराहा अथवा बेस्टप्राइज तिराहे तक ही आ सकेंगी शाम 06:00 बजे से उपरोक्त सभी बसों का नादरा बस स्टैंड अथवा पुतलीघर बस स्टैंड की ओर नहीं आ सकेंगी।

03 श्री रामविजय रथ यात्रा के दौरान जब रथ यात्रा नादरा बस स्टैंड पहुंचेगी तब भोपाल टॉकीज चौराहा एवं अल्पना तिराहा से सभी प्रकार के वाहन नादरा बस स्टैंड की ओर नहीं आ-जा सकेंगे।

04 रथ यात्रा के छोला रोड में प्रवेश करने पर जो वाहन छोला दशहरा मैदान जाना चाहते हैं, वो सभी वाहन वैकल्पिक मार्ग काजी कैंप, डी-आई-जी बंगला से जे.पी. नगर तिराहा, कृषि उपज मंडी के सामने से बेस्टप्राइज होते हुए छोला दशहरा मैदान जा सकते हैं।

05 छोला दशहरा मैदान पर वाहन पार्किंग हेतु रेलवे गोदाम के पास पार्किंग, टिंबर मार्केट पार्किंग एवं स्टेडियम के पास व्यवस्था की गई है।

06 भेल दशहरा मैदान में रावण दहन के दौरान चेतक ब्रिज, अन्नानगर, कैरियर कॉलेज, बीएचईएल गेट नं.-6 तक एवं सिक्योरिटी लाइन तिराहा, हेमा स्कूल से अन्ना नगर कैरियर कॉलेज तिराहा तक तथा सिक्योरिटी लाइन हेमा स्कूल चौराहा से बीएचईएल सद्भावना चौराहा तक यातायात का अत्यधिक दबाव रहेगा। इस मार्ग का वैकल्पिक मार्ग एमपी नगर चेतक ब्रिज से अवधपुरी जाने वाले वाहन अन्ना नगर से दायें मुड़कर हबीबगंज मस्जिद तिराहा से बायें मुड़कर जवाहरलाल नेहरू गुलाब उद्यान से बायें मुड़कर बीएचईएल से अवधपुरी की ओर आवागमन कर सकते हैं।

07 दशहरा पर्व के अवसर पर शहर के प्रमुख स्थान- बैरागढ़ दशहरा मैदान, गांधीनगर दशहरा मैदान, कोहेफिजा दशहरा मैदान, हाउसिंग बोर्ड दशहरा मैदान, अशोका गार्डन दशहरा मैदान, जंबूरी दशहरा मैदान, अयोध्या नगर दशहरा मैदान, भेल दशहरा मैदान, एम.व्ही.एम. कॉलेज दशहरा मैदान, विट्ठल मार्केट दशहरा मैदान, लहारपुरा दशहरा मैदान, 05 नंबर बस स्टॉप दशहरा मैदान, ओल्ड कैंपियन दशहरा मैदान, टी.टी नगर दशहरा मैदान, कोलार दशहरा मैदान, शाहपुरा दशहरा मैदान, कलियासोत एडवेंचर ग्राउंड दशहरा मैदान पर वृहद रूप से रावण दहन का आयोजन होगा। इन स्थानों पर जाने वाले मार्गों पर यातायात दबाव की स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए आवश्यकतानुसार डायवर्सन व्यवस्था की जावेगी।

दिनांक- 20-10-2026 को दशहरा पर्व के उपलक्ष्य में शहर में लगभग 50 से 60 स्थानों पर पथ संचलन का आयोजन किया जावेगा। विशेषकर पुराना शहर क्षेत्र के अशोका गार्डन, छोला क्षेत्र, शाहजहांनाबाद, कोतवाली, तलैया, बुधवारा, मंगलवारा, हनुमानगंज क्षेत्र आदि स्थानों पर पथ संचलन के दौरान लगभग प्रातः- 08:00 बजे से 14:00 बजे तक शहर के इन क्षेत्रों में यातायात का दबाव अधिक रहेगा। कृपया परिवर्तित मार्ग का उपयोग करें।

आम जनता से अनुरोध है कि दशहरा दहन कार्यक्रम के दौरान परिवर्तित मार्ग का उपयोग कर यातायात व्यवस्था में सहयोग करें एवं किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर यातायात हेल्पलाइन फोन नंबर- 0755-2677340 का उपयोग करें।

keyboard_arrow_up
Skip to content