भेल दशहरा मैदान में दिनांक- 13-10-2026 से 17-10-2026 तक अभिव्यक्ति गरबा का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान यातायात के दबाव को देखते हुए आम जनता की सुविधा एवं सुगम आवागमन हेतु सायं- 18:00 बजे से आवश्यकतानुसार वैकल्पिक मार्ग व्यवस्था:-
आम जनता की सुविधा के लिये वैकल्पिक मार्ग-
– महात्मा गांधी चौराहे से कैरियर कॉलेज की ओर आने वाला यातायात गेट नम्बर-6 से गुलाब उद्यान तिराहा कस्तूरबा अस्पताल से होकर आई.एस.बी.टी चेतक ब्रिज की ओर जा सकेंगे।
अथवा
– थाना एम.पी. नगर चौराहे से डॉ. भीमराव अम्बेडकर फ्लाई ओवर से आर.आर.एल. तिराहा, एम्स हॉस्पिटल के सामने से 04 लेन सड़क से अवधपुरी की ओर आ-जा सकेंगे।
– इसी प्रकार चेतक ब्रिज गोविंदपुरा टर्निंग से महात्मा गांधी चौराहे की ओर जाने वाले यातायात को सांची डेयरी कट प्वाइंट से कस्तूरबा अस्पताल के आगे से गुलाब उद्यान रोड होकर गेट नम्बर 06, बरखेड़ा मार्केट महात्मा गांधी चौराहे की ओर जा सकेंगे।
– आईटीआई तिराहे से कैरियर कॉलेज तिराहा होकर चेतक ब्रिज, आई.एस.बी.टी की ओर जाने वाला यातायात सिक्योरिटी लाइन चौराहे से सांविका पेट्रोल पंप तिराहा होकर चेतक ब्रिज की ओर जा सकेंगे।
– सभी प्रकार की बसें, व्यावसायिक वाहन पटेल नगर से 11 मील होकर बागसेवनिया से आई.एस.बी.टी की ओर आवागमन कर सकेंगे।
जनता से अनुरोध है कि यातायात नियमों का पालन कर यातायात व्यवस्था में सहयोग करें। किसी प्रकार की असुविधा होने पर यातायात दूरभाष नं. 0755-2677340, 2443850 पर संपर्क करें तथा व्हाट्सएप No. 7587602055 पर भी बतायें। हम आपको सुगम और सुरक्षित यातायात प्रदान करने के लिये प्रतिबद्ध हैं।





