भोपाल मेट्रो रेल परियोजना के निर्माण कार्य के अंतर्गत रोशनपुरा चौराहा से मुर्गी बाजार जहांगीराबाद (जैन मंदिर) के मध्य निर्माण कार्य किया जाना प्रस्तावित किया गया है।

उपरोक्त निर्माण कार्य को तीन चरणों में –
प्रथम – रोशनपुरा चौराहा से लोकभवन तक
द्वितीय – लोकभवन से कंट्रोल रूम तिराहा तक
तृतीय – कंट्रोल रूम तिराहे से मुगल बाजार जहांगीराबाद चौराहा तक किया जाना है।

दिनांक 25-11-2026 से 20 दिवस तक रोशनपुरा चौराहा से लोकभवन तिराहे तक के लिए वाहनों का डायवर्शन निम्नानुसार रहेगा –

– परिवर्तित मार्ग –
❖ रोशनपुरा चौराहा से लोकभवन (गांधी पार्क तिराहा) की ओर आने वाले वाहन इस मार्ग का बाणगंगा चौराहा, के.एन. प्रधान तिराहा, मछली घर से जा सकेंगे।

– वैकल्पिक मार्ग –
❖ लिंक रोड 01 से अंकुर स्कूल, रमेश टेलर, नरेश बटन भंडार से रोशनपुरा होकर आवागमन कर सकेंगे।

❖ विधानसभा, मंत्रालय, बिड़ला मंदिर की ओर आने वाले मार्ग संकीर्ण होने से केवल दो-पहिया एवं चार पहिया वाहन ही एम.एल. रेस्ट हाउस, मालवीय नगर तिराहा से गांधी पार्क तिराहा होकर मछली घर से आवागमन कर सकेंगे। बड़े एवं मध्यम वाहन रोशनपुरा चौराहा, बाणगंगा से अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे।

आम जनता से अनुरोध है कि यातायात नियमों का पालन कर यातायात व्यवस्था में सहयोग करें। किसी प्रकार की असुविधा होने पर यातायात दूरभाष नं. 0755-2677340, 2443850 पर संपर्क करें तथा व्हाट्सएप नं. 7587602055 पर भी बताएं। हम आपको सुगम और सुरक्षित यातायात प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

नगरीय यातायात पुलिस भोपाल

keyboard_arrow_up
Skip to content