दिनांक. 22.05.2026

भेल दशहरा मैदान में दिनांक-23.05.2026 को फिल्म ‘‘peddi’’ का ट्रेलर लाॅन्च कार्यक्रम आयोजन किया जा रहा है। उक्त कार्यक्रम में संगीत निर्देशक ए.आर रहमान, अभिनेत्री जान्हवी कपूर आदि प्रमुख हस्तियां द्वारा प्रस्तुती दी जावेगी। इसको देखने बडी संख्या में दर्शक सम्मिलित होगे। कार्यक्रम के दौरान यातायात के दबाव को देखते हुए समान्य यातायात का आवागमन/डायवर्सन एवं कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले दर्शकों का पार्किंग व्यवस्था सायं-17ः00 बजे से आवश्यकतानुसार
निम्नानुसार रहेगी:-
आमजनता की सुविधा के लिए वैकल्पिक मार्ग-

ऽ महात्मागांधी चैराहे से कैरियर काॅलेज की ओर आने वाला यातायात गेट नम्बर-6 से गुलाब उद्यान तिराहा कस्तूरबा अस्पताल से होकर आईएसबीटी चेतक ब्रिज की ओर जा सकेंगे ।

ऽ इसी प्रकार चेतक ब्रिज गोविंदपुरा टार्निग से महात्मा गांधी चैराहे की ओर जाने वाले यातायात को सांची डेयरी कट प्वाईंट से कस्तूरबा अस्पताल के आगे से गुलाब उद्यान रोड होकर गेट नम्बर 06, बरखेड़ा मार्केट महात्मा गांधी चौराहे की ओर जा सकेंगे ।

ऽ आईटीआई तिराहे से कैरियर काॅलेज तिराहा होकर चेतक ब्रिज, आईएसबीटी की ओर जाने वाला यातायात सिक्यूरिटी लाईन चैराहे से सांवतिका पेट्रोल पंप तिराहा होकर चेतक ब्रिज की ओर जा सकेंगे।

ऽ सभी प्रकार की बसें, व्यवसायिक वाहन पटेल नगर से 11 मील होकर बागसेवनिया से आईएसबीटी की ओर आवागमन कर सकेगीं।

पार्किग व्यवस्था-
ऽ पिलपानी, महात्मा गाॅधी,सदभावना, आटीआई की ओर से आने वाले वाहन हेमा स्कूल के पास मेदान में अपने वाहन पार्क कर सकेगें।

ऽ होशंगाबाद रोड, डीबी माॅल, चेतक ब्रिज, अन्ना नगर की ओर से आने वाले वाहन केरियर काॅलेज के पीछे मैदान में अपने वाहन पार्क कर सकेगें।

ऽ आवश्यकतानुसार मैदान के आसपास वाहन पांिर्कग भी कराया जावेगा।

जनता से अनुरोध है कि यातायात नियमों का पालन कर यातायात व्यवस्था में सहयोग करें । किसी प्रकार की असुविधा होने पर यातायात दूरभाष नं. 0755-2677340, 2443850 पर सम्पर्क करें तथा WhatsApp .7587602055 पर भी बतायें। हम आपकों सुगम और सुरक्षित यातायात प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

नगरीय यातायात पुलिस भोपाल

keyboard_arrow_up
Skip to content