दिनांक-13 फरवरी 2026 को शहर की यातायात व्यवस्था को दृष्टिगत रखतें हुए श्री संजय सिंह पुलिस आयुक्त नगरीय पुलिस भोपाल, श्रीमति मोनिका शुक्ला अतिरिक्त पुलिस आयुक्त नगरीय पुलसि भोपाल, श्री जितेंन्द्र सिंह पवार पुलिस उपायुक्त यातायात, श्रीमति शालिनी दीक्षित अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन-3, श्री बसंत कौल अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त यातायात जोन-3/4, श्री विजय कुमार दुबे सहायक पुलिस आयुक्त जोन-3 यातायात, श्री दीपक डेहरिया थाना प्रभारी तलैया एवं अन्या कर्मचारी के द्वारा शहर में जोन-3 यातायात के अन्तर्गत भ्रमण किया गया, भ्रमण रेतघात से प्रांरभ होकर मोतीमस्जिद से वन-वे का निरिक्षण करते हुए अफगान गली, भवानी चैक, सोमवारा होते हुए इमामीगेट तक भ्रमण किया गया।
भ्रमण के दौरान वन-वे के पालन के लिए समझाइस दी गई साथ ही पालन करने हेतु अनुरोध किया गया, यातायात को बधित करने वाली गाडियो को हटवाया, रोड के चौड़ीकरण करने, रोड पर वाईट रोड मार्किंग करवाने, हाथ ठेला का सुव्यवस्थित करना, दुकानदारों द्वारा बाहर रखे समान को अन्दर रखने हेतु एवं बिजली के पोल को व्यवस्थित करने हेतु संबंधित को निर्देषित किया गया। जिससे यातायात संचालन के असुविधा उत्पन्न न हो और यातायात का सुगम आवागमन किया जा सकें।
नगरीय पुलिस भोपाल का आम जनता से अनुरोध है कि यातायात नियमों का पालन करे तथा अपने वाहनों में विधि अनुसार प्रतिबंधित वस्तुओं का उपयोग नहीं करें। यातायात व्यवस्था में सहयोग प्रदान करें । किसी प्रकार की असुविधा होने पर यातायात दूरभाष नं. 0755-2677340, 2443850 पर सम्पर्क करें।
‘‘नगरीय यातायात पुलिस भोपाल’’




