नई दिल्ली में आयोजित “106th SKOCH Summit 2026” में अवार्ड पाने वाली भोपाल पुलिस की साइबर टीम को पुलिस आयुक्त श्री संजय कुमार, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्रीमती मोनिका शुक्ला एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री अवधेश गोस्वामी द्वारा सम्मानित कर उक्त उपलब्धी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईl
👉🏻उल्लेखनीय है कि नई दिल्ली में आयोजित “106th SKOCH Summit 2026” में पुलिस कमिश्नरेट भोपाल को “Prevention and Detection of Cyber Crime” परियोजना के लिए Police and Safety श्रेणी में SKOCH Award प्रदान किया गया। भोपाल पुलिस द्वारा साइबर अपराध की रोकथाम एवं अन्वेषण में किए गए नवाचार, तकनीकी सुदृढ़ीकरण एवं परिणामोन्मुख कार्यों को राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया। वर्ष 2024-25 के दौरान सभी 37 थानों में साइबर हेल्प डेस्क एवं तकनीकी सेल की स्थापना, 779 पुलिस कर्मियों का प्रशिक्षण, 24×7 साइबर पेट्रोलिंग, राष्ट्रीय प्लेटफॉर्म्स (NCCRP, JMIS, CEIR) का प्रभावी उपयोग एवं “Investigation Camp” प्लेटफॉर्म का विकास इस सफलता के प्रमुख आधार रहे।
भोपाल पुलिस के इन प्रयासों के परिणामस्वरूप साइबर फ्रॉड शिकायतों में 33.6% की कमी दर्ज की गई तथा कुल धोखाधड़ी राशि में उल्लेखनीय गिरावट आई। वहीं फ्रीज की गई एवं पीड़ितों को लौटाई गई राशि में कई गुना वृद्धि दर्ज की गई, जो पुलिस की त्वरित कार्रवाई, तकनीकी दक्षता एवं बैंक समन्वय का प्रत्यक्ष प्रमाण है।




