वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में गुम मोबाइल फोन की बरामदगी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत, दीपावली के त्यौहार पर निशातपुरा पुलिस द्वारा 70 लोगों के गुम हुए मोबाइल फोन उनको सुपुर्द किए।
इस अवसर पर निशातपुरा अनुभाग के सहायक पुलिस आयुक्त श्री शशांक जैन और थाना प्रभारी निशातपुरा मनोज पटवा एवं अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।





