01- कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभी की बस वाहन –
– सीहोर/फंदा/खजूरी की ओर से आने वाली यात्री बस- खजूरी सड़क से भौरी बायपास से भानपुर डिपो होते हुए मुबारकपुर, लांबाखेड़ा, चौपड़ा कलां, पटेल नगर, आनंद नगर, रत्नागिरि, पिपलानी, महात्मा गांधी चौराहा भेल गेट नंबर-6 पर सभी उतारकर अपने वाहन जंबूरी मैदान पार्किंग स्थल पर पार्क किये जायेंगे।
– राजगढ़ (ब्यावरा)/परवलिया की ओर से आने वाली यात्री बस- मुबारकपुर, लांबाखेड़ा, चौपड़ा कलां, पटेल नगर, आनंद नगर, रत्नागिरि, पिपलानी, महात्मा गांधी चौराहा भेल गेट नंबर-6 पर सभी उतारकर अपने वाहन जंबूरी मैदान पार्किंग स्थल पर पार्क किये जायेंगे। विदिशा/सूखी सेवनिया की ओर से आने वाली यात्री बस- चौपड़ा कलां, पटेल नगर, आनंद नगर, रत्नागिरि, पिपलानी, महात्मा गांधी चौराहा भेल गेट नंबर-6 पर सभी उतारकर अपने वाहन जंबूरी मैदान पार्किंग स्थल पर पार्क किये जायेंगे।
– रायसेन की ओर से आने वाली यात्री बस- पटेल नगर, बायपास होकर खजूरी कलां से बायीं ओर मुड़कर, एस.ओ.एस रोड, महात्मा गांधी चौराहा भेल गेट नंबर-6 पर सभी उतारकर अपने वाहन जंबूरी मैदान पार्किंग स्थल पर पार्क किये जायेंगे।
– हरदा, नर्मदापुरम की ओर से आने वाली यात्री बस- 11 मील से आउटर बायपास होकर खजूरी कलां से बायीं ओर मुड़कर, एस.ओ.एस रोड, महात्मा गांधी चौराहा भेल गेट नंबर-6 पर सभी उतारकर अपने वाहन जंबूरी मैदान पार्किंग स्थल पर पार्क किये जायेंगे।
– भोपाल शहर से आने वाली यात्री बस-
– प्रभात चौराहा, आईटीआई तिराहा होकर हेम स्कूल पर सभी उतारकर अपनी बसों को CISF मैदान पार्किंग स्थल में पार्क करेंगे।
– बोर्ड ऑफिस, चेतक ब्रिज, अन्ना नगर, करियर कॉलेज तिराहा, हेम स्कूल सभी उतारकर अपनी बसों को जवाहर लाल नेहरू स्कूल के सामने, व सिक्योरिटी लाइन कॉलोनी मैदान पार्किंग स्थल में पार्क करेंगे।
2- प्रभावित क्षेत्र- (प्रातः 09:00 बजे से कार्यक्रम समाप्त होने तक)
– मालवाहक, भारी, व्यावसायिक एवं अनुमति प्राप्त वाहन का कार्यक्रम स्थल के आसपास के मार्गों पर आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
– गोविंदपुरा टर्निंग से अन्नानगर तिराहा, करियर कॉलेज, सद्भावना चौराहा, भेल गेट नं-6, महात्मा गांधी चौराहा, सिक्योरिटी लाइन चौराहा की ओर आने वाले मार्गों एवं भेल दशहरा मैदान पर अत्यधिक यातायात दबाव होने से उक्त मार्ग प्रभावित रहेगा। अतः इन मार्गों पर आवागमन करने से बचें एवं निम्नानुसार वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।
3- वैकल्पिक मार्ग:-
– महात्मा गांधी चौराहे से करियर कॉलेज की ओर आने वाला यातायात बरखेड़ी गुलाब उद्यान तिराहा कस्तूरबा अस्पताल से होकर ISBT चेतक ब्रिज की ओर जा सकेंगे।
– चेतक ब्रिज गोविंदपुरा टर्निंग से महात्मा गांधी चौराहे की ओर जाने वाले यातायात को सांची डेयरी कट पॉइंट से कस्तूरबा अस्पताल के आगे से गुलाब उद्यान रोड होकर बरखेड़ा मार्केट महात्मा गांधी चौराहे की ओर जा सकेंगे।
– अवधपुरी से एमपी नगर की ओर आने वाले वाहन सेंट जेवियर स्कूल से पीछे से बरखेड़ा मार्केट, एम्स अस्पताल होकर आवागमन कर सकेंगे।
– आईटीआई तिराहे से करियर कॉलेज तिराहा होकर चेतक ब्रिज, ISBT की ओर जाने वाला यातायात सिक्योरिटी लाइन चौराहे से सांवटिका पेट्रोल पंप तिराहा होकर चेतक ब्रिज की ओर जा सकेंगे।
04- यात्री बसों का आवश्यकतानुसार डायवर्सन निम्नानुसार रहेगा-
– होशंगाबाद, जबलपुर, छिंदवाड़ा, बैतूल की ओर से आने वाली बसें 11 मील, हबीबगंज नाका होते हुए ISBT की ओर आवागमन कर सकेंगी। ISBT से आगे यात्री बसों का नादरा बस स्टैंड की ओर प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
– सागर, छतरपुर, दमोह की ओर से आने वाली यात्री बसें पटेल नगर बायपास, 11 मील, हबीबगंज नाका होते हुए ISBT की ओर आवागमन कर सकेंगी। ISBT से आगे यात्री बसों का नादरा बस स्टैंड की ओर प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
– इंदौर से भोपाल की ओर आने वाली बसें हलालपुर बस स्टैंड का उपयोग कर सकेंगी। इंदौर, उज्जैन की ओर से आने वाली यात्री बसों का हलालपुर बस स्टैंड से आगे लालघाटी की ओर प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
– गुना, राजगढ़, ब्यावरा की ओर से आने वाली यात्री बसें मुबारकपुर बायपास, गांधीनगर, लालघाटी चौराहा होते हुए हलालपुर बस स्टैंड का उपयोग कर सकेंगी। इन बसों का लालघाटी से शहर की ओर प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
नगरीय यातायात पुलिस भोपाल





