जोन-03 के विभिन्न थानो से गठित की गई थी 13 पुलिस टीमे

  • प्राणघातक हमले का फरार आरोपी गिरफ्तार
  • लाखो रूपये की चरस, गांजा, नशीले इंजेक्शन बरामद

पुलिस आयुक्त नगरीय भोपाल श्री संजय कुमार द्वारा प्रभावी कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त भोपाल श्रीमती मोनिका शुक्ला एवं पुलिस उपायुक्त जोन – 03 भोपाल श्री आयुष गुप्ता द्वारा अलग-अलग थाना क्षेत्रो की 13 पुलिस टीम गठित कर कार्यवाही के निर्देश दिये गये है जिसके तारतम्य में अति. पुलिस उपायुक्त जोन-03 श्री विक्रम अहिरवार (भा.पु.से.) के नेतृत्व मे सहायक पुलिस आयुक्त अनुभाग शाहजहाँनाबाद श्री अनिल वाजपेयी, सहायक पुलिस आयुक्त अनुभाग कोतवाली श्री संतोष पटेल, सहायक पुलिस आयुक्त अनुभाग हनुमानगंज श्री अरविन्द सिंह व थाना प्रभारी थाना शाहजहाँनाबाद, थाना गौतम नगर, थाना कोहेफिजा, थाना तलैया, थाना हनुमानगंज भोपाल, थाना कोतवाली, थाना मंगलवारा, थाना श्यामला हिल्स, थाना टीलाजमालपुरा की टीम द्वारा संदेहियो की पहचान कर अवैध नशे के करोबार का भंडाफोड करने सफलता अर्जित की है ।

घटना का संक्षिप्त विवरण- मल्टी वाजपेयी नगर ईदगाह हिल्स क्षेत्र मे अवैध नशीले पदार्थ बेचने की सूचनाये प्राप्त हो रही थी जिस पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु मुखबिर तंत्र विकसित कर दिनांक 14.15.11.2026 की देर रात्रि जोन-03 के तीन एसीपी व 09 थाना प्रभारियो की 13 महिला/पुरूष अधिकारी/कर्मचारियो की पुलिस टीमे गठित कर उक्त कार्यवाही मे लगाया गया ।

पुलिस कार्यवाही का विवरण- पुलिस उपायुक्त जोन – 03 भोपाल द्वारा गठित टीमो द्वारा ईदगाह हिल्स मे संदिग्ध स्थानो पर छापामार कार्यवाही की गई जिसके परिणाम स्वरूप थाना क्षेत्र मे नशे का अवैध करोबार कर रही महिला राजश्री मेषकर पिता सोहनलाल मेषकर उम्र 35 साल नि. झुग्गी नं.-719 वाजपेई नगर, ईदगाह हिल्स,थाना शाहजहानाबाद भोपाल के कब्जे से Buprenorphine Hydrochloride Injection IP कंपनी के 304 इंजेक्शन, तथा Pheniramine Maleate Injection IP कंपनी के 302 इंजेक्शन एवं 741 ग्राम मादक पदार्थ चरस कीमती करीबन 1,90,000/- रूपये, 387 ग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती करीबन 25,000/- रूपये, एक पीतल का तराजू, पारदर्शी पॉलीथिन, 9390 रूपये की नगदी, एप्पल कंपनी का आई-फोन ,पीले रंग की पॉलिथिन बरामद किया गया है। जिसके विरूद्ध अप.क्र.710/26 धारा 8/20,21,22 एनडीपीएस एक्ट एवं 5/13 म.प्र. ड्रग्स निवारण अधिनियम का पंजीबद्ध किया गया है। आरोपिया से जप्त अवैध नशीले पदार्थो के खरीदने/बेचने के संबंध मे सघनता से पूछताछ की जा रही है।

उक्त कार्यवाही के दौरान घटना दिनांक 11.09.2026 को प्राणघातक हमले के अपराध क्र.569/26 धारा 109(1),118(1),191(2),191(3),296ए,333,111 बीएनएस 25,27 आर्म्स एक्ट मे फरार आरोपी शमीम खान उर्फ फकीर पिता सलीम खान उम्र 22 साल निवासी बाला जी अपार्टमेन्ट के पीछे सेन्ट जोसेफ स्कूल के पास झुग्गी न 13 थाना शाहजहाँनाबाद भोपाल की गिरफ्तारी की गई है ।

गिरफ्तार आरोपी- 01. राजश्री मेषकर पिता सोहनलाल मेषकर उम्र 35 साल नि. झुग्गी नं.-719 वाजपेई नगर, ईदगाह हिल्स,थाना शाहजहानाबाद भोपाल
02. शमीम खान उर्फ फकीर पिता सलीम खान उम्र-22 साल निवासी बाला जी अपार्टमेन्ट के पीछे सेन्ट जोसेफ स्कूल के पास झुग्गी न 13 थाना शाहजहाँनाबाद भोपाल

अपराधिक रिकार्ड- आरोपिया राजश्री के विरूद्ध पूर्व से अवैध शराब बेचने, सार्वजनिक स्थान पर गाली गलौच कर मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने जैसे 03 तथा आरोपी शमीम के विरूद्ध अवैध हथियार रखने, अवैध शराब का परिवहन करने, प्राणघातक हमला करने, सार्वजनिक स्थान पर गाली गलौच करने, मारपीट, जान से मारने की धमकी देने जैसे 18 अपराधिक प्रकरण पूर्व से दर्ज है।

जप्त सम्पत्ति- Buprenorphine Hydrochloride Injection IP कंपनी के 304 इंजेक्शन, तथा Pheniramine Maleate Injection IP कंपनी के 302 इंजेक्शन कीमती करीबन 70 हजार रूपये एवं 741 ग्राम चरस कीमती करीबन 1,90,000/- रूपये, 387 ग्राम गांजा कीमती करीबन 25,000/- रूपये, एक पीतल का तराजू, पारदर्शी पॉलीथिन, 9390 रूपये की नगदी, एप्पल कंपनी का आई-फोन कीमती 1 लाख 50 हजार,पीले रंग की पॉलिथिन आरोपिया के कब्जे से बरामद हुये है।

भूमिका – वरिष्ट अधिकारियो के मार्गदर्शन मे सहायक पुलिस आयुक्त शाहजहाँनाबाद श्री अनिल वाजपेयी, सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली श्री संतोष पटेल, सहायक पुलिस आयुक्त हनुमानगंज श्री अरविन्द सिंह व थाना प्रभारी थाना शाहजहाँनाबाद उमेश पाल सिंह चौहान, थाना प्रभारी थाना गौतम नगर श्री महेन्द्र सिंह ठाकुर, थाना प्रभारी थाना कोहेफिजा श्री लोकेन्द्र सिंह, थाना प्रभारी थाना तलैया श्री दीपक डेहरिया, थाना प्रभारी थाना हनुमानगंज भोपाल श्री अवधेश सिंह भदौरिया, थाना प्रभारी थाना कोतवाली श्रीमती अपाला सिंह, थाना प्रभारी थाना मंगलवारा श्री अजय सोनी, थाना प्रभारी थाना श्यामला हिल्स श्रीमती नीलम पटवा, थाना प्रभारी थाना टीलाजमालपुरा श्री आशुतोष उपाध्याय व उनकी टीम मे लगे अधिकारी/कर्मचारियो की सराहनीय भूमिका रही है।

keyboard_arrow_up
Skip to content