श्रीमान पुलिस आयुक्त नगरीय पुलिस भोपाल श्री संजय कुमार द्वारा शहर में अपराध पर नियंत्रण हेतु निर्देशित किया गया। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त भोपाल श्री शैलेन्द्र सिंह चौहान व पुलिस उपायुक्त जोन-03 भोपाल श्री आयुष गुप्ता,अति.पुलिस उपायुक्त जोन-03 भोपाल श्रीमती शालिनी दीक्षित,सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली संतोष पटेल के द्वारा प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिये गये जिसके तारतम्य व निर्देशन के पालन में थाना प्रभारी निरीक्षक अपाला सिंह थाना कोतवाली के द्वारा थाना स्तर पर टीम गठित कर अपचारी बालक एवं अन्य साथी मोंटू उर्फ मानव, अनुराग एवं प्रिंस यादव को विभिन्न स्थानो से गिरफ्तार कर करीबन 40 लाख का मशरूका जप्त किया गया।
पुलिस कार्यवाही व घटना का संक्षिप्त विवरण – दिनांक 17.09.26 को फरियादी देवांश अग्रवाल पिता जय प्रकाश अग्रवाल उम्र 27 साल निवासी म.नं. 54 गुरुजुपुरा थाना कोतवाली भोपाल थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट किया कि मेरी झंकार गोल्ड के नाम से ललवानी गली K.N. मार्केट में दुकान चलाता हूँ मेरी दुकान में रोहित चंदेल नाम का लड़का विगत 03 माह से काम कर रहा है जो आज दिनांक 27.09.2026 को मेरा नौकर 12.00 बजे दुकान आया और एक डिब्बे में 205 ग्राम सोने का टुकड़ा व दूसरे डिब्बे में गोल्ड के कुछ आभूषण और नगदी 6000/- रूपये चोरी कर ले गया फरियादी की सूचना पर थाना कोतवाली भोपाल में अपराध क्रमांक 230/2026 धारा 306 भादवि का कायम कर विवेचना में लिया गया। जाकर प्रकरण की गंभीरता को ध्यान में रखते हुये वरिष्ठ अधिकारियों से मार्गदर्शन प्राप्त कर आरोपी की पतारसी हेतु थाना स्तर टीम गठित कर आरोपी रोहित चंदेल की पतारसी की गई दिनांक 26.09.26 को तकनीकी साक्ष्य व मुखबिर की सूचना पर आरोपी अपचारी बालक को गांधी नगर से पुलिस अभिरक्षा में लेकर हिकमत अमली से पूछताछ किया जो जुर्म को स्वीकार किया जिससे चोरी किये गये सोने के टुकड़े एवं आभूषण के संबंध पूछताछ कर मेमो चाक किया अपराधी बालक मेमो के अनुसार अपचारी द्वारा सोने का टुकड़ा एवं आभूषण अपने मित्र प्रिंस यादव व मोंटू को देना तथा सामान को प्रिंस यादव के दोस्त अनुराग के घर रखना बताया अन्य आरोपी की तलाश की गई आरोपी मोंटू उर्फ मानव और अनुराग घर पर मिले जिनसे चोरी किये गये सामान के संबंध में पूछताछ किया जिन्होने सामान प्रिंस यादव को देना बताया बाद आरोपी प्रिंस यादव की तलाश की गई। आरोपी प्रिंस यादव को आरिफ नगर प्रिंस के पास से पुलिस अभिरक्षा में लेकर चोरी किया सामान के संबंध में पूछताछ कर आरोपी के बताये स्थान से एक सोने का टुकड़ा व सोने के आभूषण कुल कीमती लगभग 40 लाख जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। बाद आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया जाता है। प्रकरण में अन्य आरोपी पुष्पेन्द्र जोशी व कपिल जोशी की तलाश जारी है।
आरोपियों के नाम पता:-
01. अपचारी बालक
02. मोंटू उर्फ मानव पिता राजेश डगारे उम्र 19 साल निवासी म.नं. बी-60 अनंत नगर फेस-03 थाना छोला मंदिर भोपाल
03. अनुराग किरार पिता सुनील किरार उम्र 20 साल निवासी ग्राम बरखेड़ा गंभीर तहसील ग्यारसपुर जिला विदिशा हाल शीतला माता मंदिर के पास सस्ती नगर थाना छोला मंदिर भोपाल
04. प्रिंस यादव उर्फ प्रिंस लोधी पिता राजेश यादव उम्र 20 साल निवासी यादव शादी हॉल के सामने शिव नगर भोपाल
05. देवेन्द्र सोनी पिता लक्ष्मीनारायण सोनी उम्र 50 साल निवासी वार्ड नं. 5 खुजनेर जिला राजगढ़
06. विजय सोनी पिता रमेश चंद सोनी उम्र 31 साल निवासी म.नं. 221 शिवधाम कालोनी शिव मंदिर के पास पचोर जिला राजगढ़
पुलिस टीम- थाना प्रभारी निरीक्षक अपाला सिंह, सउनि ईशाक खान, प्रआर 3144 प्रदीप मेहरा, प्रआर.580 विनोद यादव, आर. 3336 पुष्पेन्द्र, आर. 4756 हितेश चौहान की सराहनीय भूमिका रही है।





