3.24 ग्राम एमड़ी, 02 एंड्रॉइड मोबाइल फोन एवं एक स्कूटी फोन को जप्त कर आरोपियों को किया गिरफ्तार

❖ मेट्रो ब्रिज के पास स्कूटी पर बैठकर एमडी ड्रग्स बेचने की फिराक में थे युवक-युवती, क्राइम ब्रांच ने दोनों को दबोचा।
❖ क्राइम ब्रांच की नशे के सौदागरों पर कार्रवाई, एमडी ड्रग्स के साथ महिला सहित दो आरोपियो को किया गिरफ्तार।
❖ आरोपी के कब्जे से लगभग 97,200/- मसरुका जप्त ।
❖ आरोपी के विरुद्ध धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई।
❖ आरोपी अरबाज के विरुध्द पूर्व में भी कही धाराओं के अन्तर्गत अपराध पंजीबध्द ।
क्राइम ब्रांच भोपाल प्रेस नोट शहर में अपराध व अपराधियों पर नियंत्रण हेतु पुलिस आयुक्त भोपाल श्री संजय कुमार एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त भोपाल अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्रीमति मोनिका शुक्ला द्वारा आरोपियों की धरपकड़ पर कार्यवाही के लिए निर्देशित गया है ।

उक्त निर्देशों के अनुक्रम में पुलिस उपायुक्त अपराध श्री अखिल पटेल एवं अति पुलिस उपायुक्त अपराध श्री शैलेन्द्र सिंह चौहान, सहायक पुलिस आयुक्त श्री चंद्रभान सिंह चढार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी थाना क्राइम ब्रांच अशोक मरावी व उनकी टीम को शहर में अवैध मादक पदार्थो के तस्करो की तलाश पतारसी में लगाया था ।

अपराध का विवरणः विश्वसनीय मुखबिर ने थाना उपस्थित आकर सूचना दिया कि मेट्रो ब्रिज के पास खाली मैदान एमपी नगर जोन01 भोपाल में एक लडका जिसका हुलिया दुबला पतला, उम्र लगभग 25 साल, रंग सावला, चेहरे पर हल्की दाढी मूछ है, काले रंग की जीन्स के कपडे की जैकेट एवं काले रंग का लोवर जिस पर सफेद लाल पट्टे बने हुए है पहना है एवं एक लडकी गोरी मोटी जो बैबी कट बाल रखे हुए है, उम्र लगभग 26 साल, नीले रंग की जींस एवं टाप पहने हुए है। दोनो काले लाल रंग की एवीएस स्कूटी पर बैठे है जिनके पास एमडी रखा हुआ है जो उक्त एमडी ड्रग्स को बैचने के लिये किसी ग्राहक का इंतजार कर रहे है। यदि उन्हे जल्दी नहीं पकड़ा गया तो वह एमडी ड्रग्स किसी को बेचकर ठिकाने लगा देंगे या इधर-उधर कर देंगे। समय रहते उन्हे पकड़ लिया गया तो उनके पास से बड़ी मात्रा में एमडी ड्रग्स मिल सकती है मुखबिर द्वारा बताये स्थान मेट्रो ब्रिज के पास खाली मैदान एमपी नगर जोन01 भोपाल पहुँचा जहाँ ग्राउंड में थोडे दूर खडे होकर देखा तो मुखबिर द्वारा बताये हुलिये अनुसार एक लडका एवं एक लडकी काले रंग की स्कूटी क्रमांक पर बैठे दिखे जिन्हे स्वयं का परिचय देकर उनसे उनका नाम पता पूछा जो अपना अपना नाम (1) अरबाज उर्फ इक्का पिता बसीम खान उम्र 24 साल निवासी गली नंबर 03 बाग फरतआफजा ऐशबाग भोपाल (2) करीना माधवानी उर्फ नीलू माधवानी पत्नी विनेश माधवानी उम्र 34 साल निवासी म.न. 69 ओल्ड सिंधी कालोनी बैरसिया रोड हुजूर भोपाल का बताया बाद संदेही द्वारा उसकी लोवर की बायी जेब से एक पारदर्शी प्लास्टिक की पन्नी निकाल कर दिया जिसमें सफेद रंग का क्रिस्टल जैसा पदार्थ रखा हुआ था पारदर्शी प्लास्टिक की पन्नी में रखे पदार्थ के संबंध में पूछने पर संदेही ने एमडी होना बताया एवं स्वयं की होना बताया । संदेही अरबाज उर्फ इक्का एवं संदेहिया करीना माधवानी उर्फ नीलू के पास मिले उनके एन्ड्राईड मोबाईलो को एमडी के स्त्रोत की जानकारी हेतु आधिपत्य में लिया गया एवं दोनो आरोपियो से कुल 3.24 ग्राम एमडी मादक पदार्थ जप्त किया गया । बाद आरोपियों का कृत्य धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट का पाये जाने से असल अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया ।

भोपाल पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री के विरुद्ध निरंतर सख्त कार्यवाही की जा रही है। आम नागरिकों से अपील है कि यदि कहीं भी नशे से संबंधित गतिविधि की जानकारी हो तो पुलिस को तुरंत सूचित करें। सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।
आरोपियों की जानकारी:
क्र
नाम पता आरोपी
व्यवसाय
अपराधिक रिकार्ड
1
अरबाज उर्फ इक्का पिता बसीम खान उम्र 24 साल निवासी गली नंबर 03 बाग फरतआफजा ऐशबाग भोपाल

01 अप.क्र. 157/23 धारा 294, 323, 324, 34, 427, 452, 506 भादवि थाना ऐशबाग
02 अप.क्र. 546/24 धारा 109, 126(2), 296, 3(5), 324(2), 351(2)बीएनएस 25/27 आर्म्स एक्ट थाना ऐशबाग
03 अप.क्र. 22/26 धारा 170 बीएनएस थाना ऐशबाग
04 अप.क्र. 156/26 धारा 126, 135(3) बीएनएस थाना ऐशबाग
2
करीना माधवानी उर्फ नीलू माधवानी पत्नी विनेश माधवानी उम्र 34 साल निवासी म.न. 69 ओल्ड सिंधी कालोनी बैरसिया रोड हुजूर भोपाल

सराहनीय भूमिका- सउनि सादिक खान, प्र.आर. मुकेश सिंह, आर. मुकेश शर्मा, आर. प्रदीप गहलोत, आर. रणधीर सिंह, म.आर. मुस्कान लामा ।

keyboard_arrow_up
Skip to content