- गिरफ्तार आरोपियों के पूर्व में भी कई अपराध पंजीबद्ध हैं ।
- आरोपियो की लंबे समय से अवैध मादक पदार्थों की गतिविधियों में संलिप्त ।
- आरोपियों के मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क से जुड़े होने के संकेत मिले हैं ।
- आरोपियों के माध्यम से गांजा सप्लाई करने वाले मुख्य सप्लायरों तलाश की जा रही है।
- आरोपियों द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में गांजा विक्रय तस्करी की फिराक में थे ।
- आरोपियों के मोबाइल फोन एवं संपर्कों की तकनीकी जांच की जा रही है ।
- मामले में अन्य व्यक्तियों की संलिप्तता के संबंध में भी विस्तृत विवेचना जारी है ।
- किराना दुकान से लेकर सड़क तक, गांजा बेचने वालों पर क्राइम ब्रांच का शिकंजा ।
शहर में अपराध व अपराधियों पर नियंत्रण हेतु पुलिस आयुक्त भोपाल श्री संजय कुमार एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त भोपाल अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्रीमति मोनिका शुक्ला द्वारा आरोपियों की धरपकड़ पर कार्यवाही के लिए निर्देशित गया है ।
उक्त निर्देशों के अनुक्रम में पुलिस उपायुक्त अपराध श्री अखिल पटेल एवं अति पुलिस उपायुक्त अपराध श्री शैलेन्द्र सिंह चौहान, सहायक पुलिस आयुक्त श्री चंद्रभान सिंह चढार,सहायक पुलिस आयुक्त श्री अनिल वर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी थाना क्राइम ब्रांच अशोक मरावी व उनकी टीम को शहर में अवैध मादक पदार्थो के तस्करो की तलाश पतारसी में लगाया था ।
अपराध का विवरणः भोपाल पुलिस कमिश्नरेट के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं विक्रय करने वालों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है । इसी क्रम में क्राइम ब्रांच भोपाल को दो अलग-अलग कार्यवाहियों में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस टीम द्वारा की गई सुनियोजित कार्रवाई में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 02 किलो 681 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा, एक मोटरसाइकिल, दो मोबाइल फोन एवं नगदी राशि जप्त की गई है।
घटना क्रमांक 01 थाना क्राइम ब्रांच की टीम हबीबगंज, शाहपुरा, कोलार एवं चूनाभट्टी क्षेत्र में फरार आरोपियों की तलाश एवं संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी कर रही थी। इसी दौरान एक विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि भीम नगर स्थित राहुल किराना स्टोर में एक वृद्ध महिला द्वारा अवैध रूप से गांजे की पुड़िया बनाकर बिक्री की जा रही है। सूचना अत्यंत महत्वपूर्ण एवं विश्वसनीय होने से तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया तथा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही पूर्ण कर पुलिस टीम द्वारा बताए गए स्थान पर दबिश दी गई । दबिश के दौरान खेल छात्रावास के पीछे स्थित राहुल किराना स्टोर पर एक महिला दुकान संचालित करती हुई मिली, जिसने पूछताछ में अपना नाम राजवती राय पति रमेश राय उम्र 69 वर्ष निवासी 595/3 खेल छात्रावास के पीछे, भीम नगर भोपाल होना बताया। महिला को एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों एवं उसके कानूनी अधिकारों से अवगत कराते हुए विधिसम्मत तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान दुकान के काउंटर के नीचे रखी एक सफेद प्लास्टिक की पन्नी एवं चार अलग-अलग पुड़ियों में अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ। मौके पर इलेक्ट्रॉनिक कांटे से तौल करने पर जप्त गांजे का कुल वजन 756 ग्राम पाया गया। इसके अतिरिक्त आरोपी महिला के कब्जे से 1000 रुपये नगद भी जप्त किए गए, जिन्हें आरोपी द्वारा गांजे की बिक्री से अर्जित होना बताया गया। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है तथा मादक पदार्थ की आपूर्ति श्रृंखला के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है ।
घटना क्रमांक 02 थाना क्राइम ब्रांच की टीम मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि व्हीआईपी गेस्ट हाउस के पीछे स्थित निर्माणाधीन बिल्डिंग के पास दो युवक एक मोटरसाइकिल के साथ खड़े होकर अवैध मादक पदार्थ गांजा बेचने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं। सूचना में यह भी बताया गया कि दोनों युवकों के पास एक काले रंग का सफेद धारीदार झोला है, जिसमें बड़ी मात्रा में गांजा रखा हुआ है। सूचना प्राप्त होते ही वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया तथा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही पूर्ण कर स्वतंत्र गवाहों एवं पुलिस बल के साथ बताए गए स्थान पर पहुंचकर योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी की गई ।मौके पर मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए के दो युवक एक मोटरसाइकिल के पास संदिग्ध अवस्था में खड़े दिखाई दिए, जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम अर्जुन गोस्वामी पिता स्व. राजू गोस्वामी उम्र 27 वर्ष निवासी महुअर कॉलोनी करैरा जिला शिवपुरी, हाल निवासी शाहपुरा गांव भोपाल तथा मनीष शुक्ला पिता स्व. राम सहोदर उम्र 30 वर्ष निवासी शाहपुरा गांव, भोपाल होना बताया। तलाशी के दौरान अर्जुन गोस्वामी के कब्जे से मिले काले-सफेद धारीदार झोले में रखी सफेद प्लास्टिक की पन्नी से तीव्र गंधयुक्त पत्तीदार पदार्थ बरामद हुआ, जिसे परीक्षण करने पर गांजा होना पाया गया। दोनों आरोपियों से बरामद अवैध मादक पदार्थ गांजे का कुल वजन 01 किलो 925 ग्राम पाया गया, पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के कब्जे से एक मोटरसाइकिल एवं दो मोबाइल फोन भी जप्त किए गए हैं। पूछताछ में आरोपियों द्वारा उक्त गांजा विक्रय करने के उद्देश्य से अपने पास रखना स्वीकार किया गया। आरोपियों का कृत्य एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के अंतर्गत दंडनीय पाए जाने पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया तथा दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। क्राइम ब्रांच भोपाल द्वारा की गई इन दोनों प्रभावी कार्यवाहियों में कुल 03 आरोपियों को गिरफ्तार कर 02 किलो 681 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा, एक मोटरसाइकिल, दो मोबाइल फोन एवं नगदी राशि जप्त की गई है। क्राइम ब्रांच भोपाल द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, परिवहन एवं विक्रय में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार कठोर एवं प्रभावी कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी। नशे के अवैध कारोबार को जड़ से समाप्त करने हेतु पुलिस द्वारा लगातार सूचना संकलन, निगरानी एवं विशेष अभियान संचालित किए जा रहे हैं।
भोपाल पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री के विरुद्ध निरंतर सख्त कार्यवाही की जा रही है। आम नागरिकों से अपील है कि यदि कहीं भी नशे से संबंधित गतिविधि की जानकारी हो तो पुलिस को तुरंत सूचित करें। सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।
क्राइम ब्रांच द्वारा वर्ष 2026 में 81.938 किग्रा अवैध मदाक पदार्थ गांजा जप्त किया गया
आरोपियों की जानकारी:
क्र नाम पता आरोपी शैक्षिणिक योग्यता आपराधिक रिकार्ड
1 अर्जुन गोस्वामी पिता स्व. राजू गोस्वामी उम्र 27 वर्ष निवासी महुअर कॉलोनी करैरा जिला शिवपुरी, हाल निवासी शाहपुरा गांव शैतान सिंह चौराहा के पास भोपाल 8 वी 1.अप.क्र 522/22 धारा 294,323,34,506 भादवि थाना बागसेवनिया
2.अप.क्र 219/22 धारा 294,323,506 भादवि थाना शाहपुरा
3.अप.क्र 635/22 धारा 294,323,506 भादवि थाना हबीबगंज
4अप.क्र 69/26 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना क्राइम ब्रांच
2 मनीष शुक्ला पिता स्व. राम सहोदर उम्र 30 वर्ष निवासी गणेश टेकरी के पास शाहपुरा गांव भोपाल
बताए। 9 वी 1.अप.क्र 1258/16 धारा 392 थाना शाहपुरा
2.अप.क्र 416/17 धारा 294,323,324,326,34,506 भादवि थाना हबीबगंज
3.अप.क्र 69/26 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना क्राइम ब्रांच
3 राजवती राय पति रमेश राय उम्र 69 वर्ष निवासी 595/3, खेल छात्रावास के पीछे, भीम नगर, भोपाल। 8 वी 1.अप.क्र 68/26 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना क्राइम ब्रांच
सराहनीय भूमिका- सउनि सादिक खान,प्रआर नारायण मीणा,प्रआर मुजफ्फर अली, प्रआर विश्वजीत भार्गव,आर मनीष कौरव,आर प्रदीप गेहलोत




