दोनों आरोपी पूर्व से आपराधिक प्रवृत्ति के होकर विभिन्न थानों में दर्ज प्रकरणों में संलिप्त रहे हैं ।
दोनो आरोपियों से जप्त 3 किलो 50 ग्राम गांजा एक दोपहिया वाहन व एक मोबाइल फोन ।
उक्त आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के कई गंभीर प्रकरण पूर्व से दर्ज हैं ।
आरोपी लूट, चोरी एवं हथियार संबंधी अपराधों में संलिप्त रहा है ।
दोनों आरोपियों के विरुद्ध IPC एवं BNS की गंभीर धाराओं में अपराध पंजीबद्ध रहे हैं ।
दोनों आरोपी क्षेत्र में सक्रिय रहकर आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देते रहे हैं ।
आपराधिक रिकॉर्ड से दोनों के आदतन अपराधी होने की पुष्टि होती है ।
पूर्व रिकॉर्ड को दृष्टिगत रखते हुए आरोपियों पर कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
शहर में अपराध व अपराधियों पर नियंत्रण हेतु पुलिस आयुक्त भोपाल श्री संजय कुमार एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त भोपाल अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्रीमति मोनिका शुक्ला द्वारा आरोपियों की धरपकड़ पर कार्यवाही के लिए निर्देशित गया है ।
उक्त निर्देशों के अनुक्रम में पुलिस उपायुक्त अपराध श्री अखिल पटेल एवं अति पुलिस उपायुक्त अपराध श्री शैलेन्द्र सिंह चौहान, सहायक पुलिस आयुक्त श्री चंद्रभान सिंह चढार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी थाना क्राइम ब्रांच अशोक मरावी व उनकी टीम को शहर में अवैध मादक पदार्थो के तस्करो की तलाश पतारसी में लगाया था ।
अपराध का विवरणः थाना क्राइम ब्रांच भोपाल को एक विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई दो युवक मोटरसायकिल से आकर एमपी नगर जोन-1 स्थित बाहुबली सेल के पास खाली मैदान में खड़े हैं तथा अपने पास सफेद प्लास्टिक के थैलों में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखे हुए हैं और उसे बेचने की फिराक में हैं। मुखबिर ने यह भी बताया कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो आरोपी गांजा को खपाकर फरार हो सकते हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। थाना प्रभारी के निर्देशानुसार उप निरीक्षक राजकिशोर मिश्रा को टीम के साथ मुखबिर सूचना की तस्दीक हेतु रवाना किया गया।
उक्त कार्यवाही के दौरान पुलिस टीम बताए गए स्थान बाहुबली सेल के पास खाली मैदान, एमपी नगर जोन-1 भोपाल पहुंचकर योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी की गई । कुछ दूरी से निगरानी करने पर मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए के अनुसार दो युवक मोटरसायकिल के पास खड़े दिखाई दिए, जिन्हें पुलिस टीम ने तत्परता एवं सूझबूझ से घेरकर पकड़ लिया। पूछताछ करने पर आरोपियों ने अपने नाम तुषार कोरी पिता आनंद कोरी उम्र 24 वर्ष निवासी एकता नगर झुग्गी थाना सुखीसेवनिया भोपाल एवं आकाश यादव पिता महेंद्र यादव उम्र 25 वर्ष निवासी शंकर नगर बिजली ऑफिस के सामने थाना छोला मंदिर भोपाल बताए। दोनों आरोपियों की तलाशी के दौरान दोनों के पास रखे सफेद प्लास्टिक के थैलों में पारदर्शी पन्नियों के अंदर वनस्पतिनुमा तीव्र गंध वाला पदार्थ पाया गया, जिसे सूंघने, मसलने एवं अनुभव के आधार पर जांच करने पर गांजा होना पाया गया । तौल करने पर दोनों आरोपियों के पास से कुल 03 किलो 50 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ । एक मोबाइल एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसायकिल जप्त किया गया। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत लगभग 70,000/- आंकी गई है । उक्त कृत्य एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 एवं 29 के अंतर्गत दंडनीय पाए जाने पर दोनों आरोपियों को मौके पर विधिवत गिरफ्तार किया गया एवं उनके विरुद्ध थाना क्राइम ब्रांच भोपाल में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है ।
भोपाल पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री के विरुद्ध निरंतर सख्त कार्यवाही की जा रही है। आम नागरिकों से अपील है कि यदि कहीं भी नशे से संबंधित गतिविधि की जानकारी हो तो पुलिस को तुरंत सूचित करें। सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।
आरोपियों की जानकारी:
क्र नाम पता आरोपी शैक्षिणिक योग्यता आपराधिक रिकार्ड
1 तुषार कोरी पिता आनंद कोरी, उम्र 24 वर्ष, निवासी एकता नगर ढुग्गी, थाना सुखी सेवनिया, भोपाल 12 वी 1.अप.क्र 0170/2024 धारा थाना सूखीसेवनिया
2.अप.क्र 185/2023 धारा 25 आर्म्स एक्ट,294.323,324,34,506 थाना सूखीसेवनिया
3.अप.क्र 391/2021 धारा 13 जुआ एक्ट थाना सूखीसेवनिया
2 आकाश यादव पिता महेंद्र यादव, उम्र 25 वर्ष, निवासी शंकर नगर, बिजली ऑफिस के सामने, थाना छोला मंदिर, भोपाल 8 वी 1.अप क्र 421/2019 धारा 25 ARMS ACT थाना जीआरपी
2.अप क्र 598/2023 धारा 34,394 ipc थाना जीआरपी
3.अप क्र 589/2023 धारा 34,392 ipc थाना जीआरपी
4.अप क्र 594/2023 धारा 201,34,394 ipc A25 ARMS थाना जीआरपी
5.अप क्र 187/2020 धारा 457,380 ipcथाना छोला मंदिर
6.अप क्र 254/2024 धारा A25 ARMS थाना छोला मंदिर
7.अप क्र 584/2025 धारा 110, 115(2), 119(1), 126(2), 296, 3(5), 351(3) BNS थाना छोला मंदिर
8.आरटी न. 14003/2018 25 ARMS थाना छोला मंदिर
सराहनीय भूमिका- उनि राजकिशोर मिश्रा,सउनि चन्द्रमोहन मिश्रा,सउनि विजय सिंह,सउनिलालबहादुर,आर.1413 यासिर खान, आर.654 फिरोज खान,आर.2140 विजय सिंह सेंगर ।




