क्राइम ब्रांच भोपाल ने नशे के सौदागर पर बड़ी कार्यवाही करते हुए गोविंदपुरा क्षेत्र से आरोपी को धरदबोचा ।

 आरोपी संजय रायसिख भारी मात्रा में अवैध डोडा चूरा लेकर ग्राहकों का इंतजार करता मिला।

 पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो बैगों में भरा हुआ अवैध मादक पदार्थ डोडा चूरा बरामद किया ।

 कार्यवाही के दौरान कुल 21 किलो 20 ग्राम डोडा चूरा जप्त कर बड़ा खुलासा किया गया ।

 बरामद मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 50 हजार रुपये बताई जा रही है ।

 आरोपी के कब्जे से मोबाइल फोन जप्त कर नशे के नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही हैl

 क्राइम ब्रांच भोपाल द्वारा नशे के कारोबारियों के खिलाफ लगातार सख्त अभियान जारी हैl

शहर में अपराध व अपराधियों पर नियंत्रण हेतु पुलिस आयुक्त भोपाल श्री संजय कुमार एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त भोपाल अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्रीमति मोनिका शुक्ला द्वारा अवैध मादक पदार्थो की तस्करी के विरुद्ध कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया है ।

उक्त निर्देशों के अनुक्रम में पुलिस उपायुक्त अपराध श्री अखिल पटेल, अति पुलिस उपायुक्त अपराध श्री शैलेन्द्र सिंह चौहान,सहायक पुलिस आयुक्त अपराध श्री चन्द्रभान सिंह चढार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी थाना क्राइम ब्रांच अशोक मरावी व उनकी टीम को शहर में अवैध मदाक पदर्थ तस्करों की तलाश पतारसी में लगाया था
क्राइम ब्रांच भोपाल द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक बड़ी एवं महत्वपूर्ण कार्यवाही को अंजाम देते हुए भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ डोडा चूरा जप्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

क्राइम ब्रांच भोपाल को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि गोविंदपुरा क्षेत्र स्थित RRL ब्रिज के किनारे बंद दुकानों के पास एक युवक संदिग्ध अवस्था में बैठा हुआ है, जिसके पास रखे बैगों में अवैध मादक पदार्थ डोडा चूरा रखा हुआ है तथा वह उक्त मादक पदार्थ को बेचने हेतु ग्राहक का इंतजार कर रहा है। सूचना में यह भी बताया गया था कि यदि समय रहते कार्यवाही नहीं की गई तो आरोपी मादक पदार्थ को बेचकर मौके से फरार हो सकता है ।सूचना प्राप्त होने पर थाना क्राइम ब्रांच द्वारा तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया तथा एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत आवश्यक वैधानिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए स्वतंत्र गवाहों को साथ लेकर एक विशेष टीम गठित कर मौके के लिए रवाना किया गया।

पुलिस टीम द्वारा योजनाबद्ध तरीके से बताए गए स्थान के आसपास निगरानी की गई, जहां मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए का युवक दो बैगों के साथ बैठा हुआ दिखाई दिया। पुलिस टीम द्वारा पूरी सतर्कता एवं सावधानी के साथ घेराबंदी कर युवक को पकड़ा गया ।पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम संजय रायसिख पिता वंशी सिंह उम्र 24 वर्ष निवासी सिंधी कैम्प बाड़ी जिला रायसेन बताया । आरोपी के पास रखे दो बैगों के संबंध में पूछताछ करने पर उसने दोनों बैग स्वयं के होना बताया। इसके बाद ।

तलाशी के दौरान आरोपी के दोनों बैगों से कुल चार पारदर्शी पैकेट एवं बैगों में फैला हुआ भूरे रंग का भूसा जैसा पदार्थ मिला। पदार्थ के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा उक्त पदार्थ डोडा चूरा होना बताया गया । पुलिस टीम द्वारा अपने अनुभव एवं प्रशिक्षण के आधार पर पदार्थ की जांच की गई, जिसमें उक्त पदार्थ प्रथम दृष्टया अवैध मादक पदार्थ डोडा चूरा पाया गया। जिसका कुल वजन लगभग 21 किलो 20 ग्राम पाया गया ।बरामद अवैध मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत लगभग 1 लाख 50 हजार रुपये आंकी गई है। इसके अतिरिक्त आरोपी के कब्जे से एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन एवं एक कीपैड मोबाइल फोन भी जप्त किए गए हैं ।

आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध थाना क्राइम ब्रांच भोपाल में धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। आरोपी से पूछताछ जारी है, जिसमें यह जानकारी जुटाई जा रही है कि उक्त मादक पदार्थ उसे कहां से प्राप्त हुआ तथा वह किन-किन व्यक्तियों को इसकी सप्लाई करता था । पुलिस द्वारा इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य संभावित आरोपियों एवं नेटवर्क की जानकारी भी एकत्रित की जा रही है ।

उल्लेखनीय है कि क्राइम ब्रांच भोपाल द्वारा नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी एवं कठोर कार्यवाही की जा रही है। युवाओं को नशे से बचाने एवं समाज में सुरक्षित वातावरण बनाए रखने हेतु ऐसे अभियानों को लगातार संचालित किया जा रहा है।

गिरफ्तार आरोपियों की जानकारी:-
क्र नाम पता आरोपी शैक्षणिक योग्यता व्यसाय
01 संजय राय सिख पिता वंशी सिंह उम्र 24 वर्ष निवासी सिंधी कैम्प बाड़ी जिला रायसेन अनपढ मजदूरी

सराहनीय भूमिका- उनि राजकिशोर मिश्रा, सउनि अनिल तिवारी,सउनि चन्द्रमोहन मिश्रा,आर.बृजमोहन व्यास,आर.जावेद खान,आर. घनश्याम चंद्रावत,आर.विवेक नामदेव,आर जितेन्द्र चंदेल,आर निलेश वर्मा,मआर संध्या शर्मा ।

keyboard_arrow_up
Skip to content