क्राइम ब्रांच भोपाल की सतर्कता से गांजा तस्करी की एक और कोशिश नाकाम ।
❖ क्राइम ब्रांच की योजनाबद्ध कार्रवाई में 02 किलो 30 ग्राम गांजा जब्त ।
❖ आरोपियो से जप्त मशरूका की कुल कीमत लगभग 60000/-।
❖ गांजे की खेप को भोपाल में सप्लाई करने से पहले क्राइम ब्रांच टीम ने धर-दबोचा ।
❖ आरोपिया पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट के अपराध में हो चुकी है गिरफ्तार ।

शहर में अपराध व अपराधियों पर नियंत्रण हेतु पुलिस आयुक्त भोपाल श्री संजय कुमार एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त भोपाल श्रीमति मोनिका शुक्ला द्वारा अवैध मादक पदार्थो की तस्करी के विरुद्ध कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया हैं ।

उक्त निर्देशों के अनुक्रम में पुलिस उपायुक्त अपराध श्री अखिल पटेल, अति पुलिस उपायुक्त अपराध श्री शैलेन्द्र सिंह चौहान तथासहायक पुलिस आयुक्त के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी थाना क्राइम ब्रांच अशोक मरावी व उनकी टीम को शहर में अवैध मादक पदर्थ तस्करों की तलाश पतारसी में लगाया था ।

क्राइम ब्रांच भोपाल की कार्यवाही थाना क्राइम ब्रांच भोपाल की टीम शासकीय वाहन से फरार आरोपियों की तलाश एवं अपराध विवेचना के सिलसिले में थाने से रवाना हुई थी । गश्त और विवेचना के दौरान जैसे ही पुलिस टीम पुलिस कंट्रोल रूम के पास पहुँची, तभी एक विश्वसनीय मुखबिर तंत्र के माध्यम से अत्यंत गोपनीय सूचना प्राप्त हुई। मुखबिर द्वारा बताया गया कि ईदगाह हिल्स क्षेत्र स्थित एक निर्माणाधीन मल्टी के पीछे वाले हिस्से में एक महिला संदिग्ध अवस्था में बैठी हुई है । सूचना में बताया गया कि उक्त महिला के पास झोला रखा हुआ है, जिसके भीतर भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ गांजा मौजूद है जिसे वह किसी ग्राहक को बेचने के लिए इंतजार कर रही है । सूचना की गंभीरता और विश्वसनीयता को देखते हुए, पुलिस टीम मुखबिर के बताए स्थान यानी ईदगाह मल्टी, थाना शाहजहानाबाद, भोपाल पहुँची। मल्टी के पीछे वाले रास्ते से छिपते हुए अंदर प्रवेश कर जब देखा गया, तो मुखबिर के हुलिया से मेल खाने वाली महिला दिखी जिसको घेराबंदी कर पकडा गया तथा पूछताछ कर नाम पता पूछा जिसनें अपना नाम सुषमा यादव पत्नी उमेश यादव, उम्र 55 वर्ष, निवासी गंजबासौदा, विदिशा (म.प्र.) का होना बताया बाद में महिला संदेहिया की तलाशी ली गई । तलाशी के दौरान संदेहिया के पास एक झोला बरामद हुआ, जिसके अंदर पारदर्शी प्लास्टिक की पन्नी में तीव्र गंधयुक्त वनस्पति पदार्थ गांजा पाया गया । जब संदेहिया से उस पन्नी में रखे पदार्थ के संबंध में कड़ाई से पूछताछ की गई, तो उसने स्वीकार किया कि वह अवैध मादक पदार्थ गांजा है और उसी का है तथा वहाँ मौजूद स्टाफ भी उसकी पहचान कराई । सभी ने एकमत से पुष्टि की कि वह संदिग्ध पदार्थ अवैध मादक पदार्थ गांजा ही है। इस प्रकार मादक पदार्थ की गांजे का कुल वजन 2.030 किलोग्राम पाया गया, तथा आरोपिया को एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत गिरफ्तार कर थाना क्राइम ब्रांच में अपराध पंजीबद्ध किया गया ।

गिरफ्तार आरोपियों की जानकारी:-
क्र
नाम पता आरोपी
व्यवसाय
शैक्षणिक योग्यता
आपराधिक रिकार्ड
01
सुषमा यादव पत्नी उमेश यादव, उम्र 55 वर्ष, निवासी स्वरूप नगर रेलवे कॉलोनी, गंजबासौदा, जिला विदिशा (म.प्र.)
मजदूरी
अनपढ़
अप.क्र 619/25 धारा 8/20 ndps act थाना बासौदा
अप.क्र 122/26 धारा 8/20 ndps act थाना क्राइम ब्रांच

जप्त मशरुका

सराहनीय भूमिका – उनि राजकिशर मिश्रा,सउनि अनिल तिवारी,प्रआर जयप्रकाश गुप्ता,म.प्रआर पार्वती यादव,आर विजय सेंगर,आर विवेक नामदेव,आर रणधीर सिंह, म.आर संध्य़ा शर्मा,म.आर सोनम वंसल,मआर,पूजा यादव,मआर पूजा सिंह,म.आर दीपिका राठौर,म.आर छमा राजपूत ।

नशे के खिलाफ आपकी एक छोटी सी सूचना किसी का जीवन बचा सकती है। आगे आएं, सूचना दें और स्वस्थ समाज के निर्माण में सहभागी बनें ।
हेल्पलाइ नं 7049100785,
नशामुक्ति हेल्प लाइन न. 14446
मानस हेल्पलाइ न. 1933

keyboard_arrow_up
Skip to content