❖ ₹35.05 लाख की बकाया राशि हड़पने वाले फरार आरोपी को क्राइम ब्रांच ने ग्वालियर से किया गिरफ्तार।
❖ आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 19/26, धारा 318(4), 316(2), 316(5) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध है।
❖ आरोपी के विरुध्द पूर्व में भी कही धाराओं मे अपराध पंजीबध्द ।
❖ आरोपी द्वारा बकाया राशि का भुगतान न कर आवेदक एवं उसकी कंपनी के साथ धोखाधड़ी कर राशि हड़पने का कृत्य किया गया।
❖ आरोपी ने प्रारंभ में समय पर भुगतान कर कंपनी का विश्वास अर्जित किया, जिसके बाद बड़ी मात्रा में माल उधारी पर प्राप्त किया।
❖ आरोपी द्वारा Shri Maa Marketing Pvt. Ltd. एवं Polyshri Pvt. Ltd. से प्लास्टिक दाना (PP) उधारी पर क्रय किया गया था।

क्राइम ब्रांच भोपाल प्रेस नोट शहर में अपराध व अपराधियों पर नियंत्रण हेतु पुलिस आयुक्त भोपाल श्री संजय कुमार एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त भोपाल अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्रीमति मोनिका शुक्ला द्वारा आरोपियो की धरपकड़ पर कार्यवाही के लिए निर्देशित गया है ।
उक्त निर्देशों के अनुक्रम में पुलिस उपायुक्त अपराध श्री अखिल पटेल एवं अति पुलिस उपायुक्त अपराध श्री शैलेन्द्र सिंह चौहान, सहायक पुलिस आयुक्त श्री चंद्रभान सिंह चढार,सहायक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी थाना क्राइम ब्रांच अशोक मरावी व उनकी टीम को शहर में आरोपियों की तलाश पतारसी में लगाया था ।
अपराध का विवरणः दिनांक 07/03/26 को आवेदक द्वारा वरिष्ठ कार्यालय में शिकायत की गई थी कि, आवेदक की कंपनी,(Shri Maa Marketing Pvt Ltd) एंव (Polyshri Pvt Ltd) औद्योगिक क्षेत्र, गोविंदुरा भोपाल की कंपनी से वसुंधरा पॉलीसैक प्राइवेट लिमिटेड और इसके निदेशक नागेंद्र सिंह भदौरिया द्वारा पी०पी० यानी प्लास्टिक दाना (प्लास्टिक सीमेंट बैग के उत्पादन में उपयुक्त कच्चा माल) खरीदने के लिए आवेदक की उक्त कंपनी से , (Vasundhara Polysack Pvt. Ltd) के निदेशक नागेंद्र सिंह भदौरिया पिता श्री बलराम सिंह भदौरिया निवासी उटीला, मुरार ग्वालियर के साथ दिनांक 01/10/2021 को एक मास्टर पंजीकरण (ए एमओयू) किया इसके बाद, षडयंत्रर्पूर्वक ऑर्डर कर एंव शुरुआत में सभी का भुगतान समय पर कर कंपनी का विश्वास जीत लिया इसी विश्वास पर आवेदक द्वारा नागेनेद्र भदौरिया को उधारी पर माल की आपूर्ति शुरू कर दी । दिनांक 31/03/2025 के रिकॉर्ड के अनुसार आपूर्ति किये गए माल के लिए कुल 28,23,123 (संदर्भ के लिए हाल के चालान संलग्न हैं) तथा आवेदक की पॉलीश्री कंपनी का उक्त कच्चा माल फरवरी, 2025 वर्तमान तक कुल बकाया राशि बढ़कर ₹ 11,55,928 रुपये का माल प्राप्त कर कुल कुल 3979051/- रुपये मे से लगभग 5 लाख रुपये का भुगतान कर आरोपी नागेन्द्र भदौरिया द्वारा जानबूझकर षडयंत्रपूर्वक शेष कुल राशि – 3505928/- रुपये की रकम हडप कर आरोपी द्वारा जाबूझकर फरियादी एंव उसकी कंपनी के साथ धोखाधडी का अपराध घटित करनना पाये जाने पर अप. क्र. 19/26 धारा धारा 318(4),316(2),316(5) बीएनएस का आरोपी नागेन्द्र सिह भदौरिया निवासी उटीला ग्वालियर के विरुद्ध दिनांक पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था । प्रकरण में विवेचना के दौरान धारा 316(5) बीएनएस का इजाफा किया गया , प्रकरण में आरोपी फरार होने से आरोपी की गिरफ्तार हेतु वरिष्ठ कार्यालय से 10,000/- की इनाम उदघोषणा गई थी
प्रकरण सदर में विवेचना के दौरान दिनांक 04/09/26 को आरोपी नागेन्द्र सिह भदौरिया को ग्राम उटीला जिला ग्लवालिर से हिकमत अमली से दस्तायव कर गिरफ्तार के आधार की प्रति देकर प्रकरण में गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया ।
आरोपियों की जानकारी:
क्र
नाम पता आरोपी
व्यवसाय
अपराधिक रिकार्ड
01
नागेंद्र सिंह भदौरिया पिता श्री बलराम सिंह भदौरिया निवासी उटीला, मुरार ग्वालियर
बिजनेस
1. अप.क्र. 102/25 धारा 316 (2), 316 (5), 318 (4) बीएनएस थाना क्राईम ब्रांच इंदौर
2. अप.क्र. 215/26 धारा 296 (b), 115(2), 351(3), 3(5) बीएनएस थाना थाना गोला का मंदिर ग्वालियर
3. 19/26 धारा धारा 318(4),316(2),316(5) बीएनएस थाना क्राइम ब्रांच भोपाल ।

सराहनीय भूमिका- उनि. कलीमउद्दीन, प्र.आर.बीरबल, आर.सैय्यद मेहमूद, आर. सुनील सिंह आर. विवेक नामदेव आर. जितेंद्र चंदेल, म.आर. पूजा यादव ।

keyboard_arrow_up
Skip to content