एक माह से अधिक डेरा डाले पुलिस की टीम को मिली बडी सफलता आगरा से घेराबंदी करके पकड़ा ।

❖ पुलिस हिरासत से भागने पिस्टल छीनने और हमले की प्रयास के दौरान हुआ शार्ट एनकाउंटर आरोपी जख्मी ।

❖ग्वालियर,आगरा,मथुरा,वृंदावन में पुलिस की टीमों वेशभूषा बदलकर की गई रैकी और मुखबिरी,रखी गई हत्यारे पर निगाह ।

❖ मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, चंडीगड़, पंजाब, दिल्ली, उत्तराखंड और कर्नाटक 09 राज्यो में पुलिस ने छाने 2500 से अधिक कैमरे ।

❖ एक सैकडा से अधिक संदेहोयों और आरोपी वरूण के रिश्तेदारो से की गई पूछातछ

❖ हत्यारे वरूण वाल्मीकी पर था 50,000/- हजार का ईनाम ।

❖ भोपाल पुलिस के अतिरिक्त ग्वालियर पुलिस,जीआरपी ग्वालियर, सागर पुलिस के साथ-साथ पंजाब,उत्तरप्रदेश,राजस्थान व अन्य राज्यो की पुलिस के सहयोग से भी की गई सघन पतारसी ।

❖ वर्मा होम हलेथ केयर और हाउस कीपिंग के माध्यम से रखा गया था घरेलू नौकर ।

❖ आऱोपी घरेलू नौकर के रूप में कर रहा था काम,हत्या की घटना के बाद ट्रेन से हो गया था फरार

❖ क्राइम ब्रांच और थाने की एक दर्जन से अधिक टीमें कर रही थी एक महीने से तलाश ।

❖ आरोपी के द्वारा अभी तक की पूछताछ में हत्या का कारण मृतक से आरोपी की नाराजगी और दुर्भावना के कारण हमला कर चोट पहुचाई जिस कारण मृत्यु हुई ।

भोपाल। दिनांक- 03/11/2026- निर्मम हत्या की घटना के तत्काल बाद गंभीरता को देखते हुए अपराधियो के विरुध्द कड़ी कार्यवाही करने एवं पीडित को न्याय दिलाने हेतु पुलिस आयुक्त भोपाल श्री संजय कुमार एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त भोपाल श्री शैलेन्द्र सिह चौहान द्वारा आरोपियो की धरपकड हेतु एवं कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था । उक्त निर्देशो के अनुक्रम में पुलिस उपायुक्त महोदय जोन-01 श्री अखिल पटेल के निर्देशन एवं अति. पुलिस उपायुक्त महोदय अपराध शाखा श्री शैलेन्द्र सिंह, अति. पुलिस उपायुक्त महोदय जोन-01 श्रीमति रश्मि अग्रवाल दुबे, सामानि पुलिस मुख्यालाय श्री उमेश तिवारी व सहायक पुलिस आयुक्त महोदय टीटी नगर श्रीमती अंकिता खातरकर, सहायक पुलिस आयुक्त महोदय श्री चंद्रभान सिंह चढार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रातीबड़ उनि० रास बिहारी शर्मा के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच और जोन 01 पुलिस नें हत्या की घटना का किया पर्दाफाश ।

घटना के मुख्य विवरण- थाना-रातीबड़ जिला-भोपाल(नगरीय) अपराध क्र.-495/2026 धारा-103(1), 127(2),307,311 बी.एन.एस घटना दिनाँक- 29.09.2026 के 23.00 बजे से 30.09.2026 के 04.40 बजे तक, घटना स्थल- मृतक श्री राकेश अग्रवाल जी का घर 38/9/3 पनघट मेरिज गार्डन के पास, सूरज नगर थाना रातीबड़, नाम पीडीत/मृतक- रि. आई. ए. एस श्री राकेश अग्रवाल, नाम मुख्य आरोपी- वरूण पिता राज कुमार वालमिकी उम्र 27 साल निवासी आशा कोलोनी, तहसील नाभा जिला पटियाला,पंजाब एवं 126-एफ लखन पुर कॉलोनी शास्त्रीपुरम आगरा (उ.प्र) ।

पुलिस की सतत घेराबंदी और निरतंर पतारसी एक महिने से अधिक लगातार जारी रही जिससे आरोपी लगातार बचते हुए भागता रहा । आगरा में पुलिस टीमें को बहुत ही विश्वस्त सूचना पडताल के दौरान जानकारी में आयी की इस हुलिये के व्यक्ति को आगरा में देखा गया है । सभी टीमों को एकत्र करते हुए संभावित स्थानो व रास्तो पर तलाश की गई । आरोपी आगरा मथुरा मार्ग पर कचरा बैग लिए हुए दिखा तत्काल घेराबंदी करते हुए आरोपी के भागने के प्रयास बाबजूद टीमों द्वारा तत्परता पूर्व दबोच लिया गया । तत्काल आरोपी को टीम लेकर भोपाल रवाना हुई जहाँ पर मुगलिया छाप के निकट आरोपी द्वारा पिस्टल छीनने एवं भागने का प्रयास किया गया । आरोपी को रिमांड पर लेकर घटना के संबध में विस्तृत पूछताछ लगातार जारी है ।

पुलिस के द्वारा किये गये अथक प्रयासो का विवरण
1. दिनांक 30/09/2026 को सूचक अमर सिंह पालीबाल पिता गब्बर सिंह पालीबाल उम्र 39 साल नि. स्थाई ग्राम चिंतोली तह. भीक्यसेंट थाना खांयु जिला अलमोडा हाल पूर्व आईएएस राकेश अग्रवाल जी का मकान न. 38/9/3 पनघट मेरिज गार्डन के पास सूरज नगर थाना रातीबड भोपाल की सूचना पर रिटायर्ड आईएएस श्री राकेश अग्रवाल पिता किशनचंद अग्रवाल उम्र 70 साल नि. म.न. 38/9/3 पनघट मैरिज गार्डन के पास सैवनिया गौड सुरजनगर थाना रातीबड भोपाल की उनके घर पर मृत अवस्था मे पाये जनाने पर व गले मे घाव होने के कारण मृत्यू होने से मर्ग क्र.64/26 धारा 194 बीएनएसएस कायम कर जाँच मे लिया गया।
2. दौराने मर्ग जाँच मर्ग की सूचना वरिष्टठ अधिकारियो को दी गई एवं मौके पर वरिष्ठ अधिकारियों, एफएसएल, फिंगर प्रिंट एवं डॉग स्क्वाड टीमों के द्वारा घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया बाद मृतक श्री राकेश अग्रवाल जी के शव का शवपंचायतनामा कार्यवाही कर मृतक के शव का पीएम हमीदिया अस्पताल भोपाल से कराया गया। बाद घटना स्थल निरीक्षण व शॉर्ट पीएम रिपोर्ट के आधार पर मृतक श्री राकेश अग्रवाल की मृत्यू उनके यहाँ काम करने वाले वरुण कुमार (केयरटेकर) द्वारा किसी धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या करने पर से अपक्र0 495/2026 धारा 103(1), 127(2), 307, 311 BNS का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था ।
3. दौराने विवेचना मृतक के घर पर काम करने वाले सभी काम करने वालो से पूँछताँछ कर कथन लिए गए । घर मे काम करने वाले समस्त कर्मचारीयो एवं जिनका घर आना-जाना है उन सभी से बारीकी से पूछाताछ की गई।
4. घटना के संबंध मे घटना स्थल के आसपास के सीसीटीव्ही कैमरो का बारीकी से अवलोकन किया गया जिसमे मृतक के घर पर केयरटेकर के रूप मे काम करने आया वरुण कुमार रात्री करीबन 02.30 बजे घर से निकलकर रोड पर जाता हुआ दिखाई दिया। बाद कैमरो के माध्यम से पीछा करते हुए पाया कि आरोपी वरुण कुमार समय करीबन 04.12 बजे रेल्वे स्टेशन पर केरेला एक्सप्रेश ट्रेन पर बैठता हुआ दिखाई दिया।
5. आरोपी की तलाश हेतु भोपाल पुलिस द्वारा थाना रातीबड , थाना शाहपुरा, थाना ऐशबाग तथा क्राईम ब्रांच की कुल 10 टीमो का गठन किया गया। पूछताछ एवं तकनीकी आधार पर आरोपी, आरोपी के परिवार एवं संबंधित लोग (मित्र एवं साथ काम करने वालो) की तलाश एवं तस्दीक में में अलग-अलग राज्यो जिसमें राजस्थान, उत्तरप्रदेश, पंजाब एवं महाराष्ट्र टीम रवाना की गई।
6. आरोपी वरूण द्वारा जयपुर में होटल लाईन में अपने साथी के साथ काम किया गया था जो पुलिस टीम द्वारा जयपुर रवाना होकर दोनो से गहनता से पूछताछ की गई है एवं तकनीकी आधार पर इनका सत्यापन किया गया है। अलवर राजस्थान में पता चलने पर पुलिस टीम द्वारा तस्दीक की गई जिसका सत्यापन किया गया।
7. पुलिस टीमो द्वारा भोपाल, ग्वालियर, वृंदावन, आगरा एवं मथुरा शहरो में संभावित स्थानो जैसे रेल्वेस्टेशन, बस स्टेण्ड, धर्मशाला, मंदिर, रैन बसेरा, आश्रम आदि जगहो के CCTV फुटैज देखे गये। पुलिस टीमो द्वारा आरोपी वरूण के मित्रो एवं परिजनो से अलग-अलग राज्यो के शहर ग्वालियर, मथुरा, वृंदावन, आगरा, जयपुर, अलवर, पुणे, नाभा पटियाला में जाकर पूछताछ कर जानकारी प्राप्त की गई एवं सत्यापन कर सभी जगहो पर आरोपी वरूण की तलाश की गई है।
8. आरोपी द्वारा भोपाल की हाऊस कीपींग एजेंसी वर्मा होम हेल्थकेयर के माध्यम से स्व.श्री राकेश अग्रवाल जी के घर में काम किया था जो उक्त एजेंसी संचालक अखिलेश वर्मा से पूछाताछ की गई। आरोपी पूर्व में हाउसकीपिंग संबंधी कार्य करता था। इस तथ्य को दृष्टिगत रखते हुए संबंधित हाउसकीपिंग एजेंसियों के माध्यम से उसकी पतासाजी की गई एवं विभिन्न एजेंसियों को आरोपी के संबंध में सूचना एवं अलर्ट प्रसारित किया गया इसके साथ ही आरोपी के पूर्व रोजगार, संभावित कार्यस्थलों तथा संबंधित व्यक्तियों के माध्यम से उसकी वर्तमान स्थिति का पता लगाने के प्रयास किए गए।
9. भोपाल पुलिस द्वारा आरोपी वरूण की सूचना एवं गिरफ्तारी पर 50,000/- रूपय का ईनाम घोषित किया गया। उपरोक्त सभी शहरो में आरोपी के पोस्टर चस्पा कर तलाश की जा रही थी ।
10. स्व.श्री राकेश अग्रवाल जी के मोबाइल फोन से संबंधित सुराग प्राप्त होने पर ग्वालियर,आगरा,मथुरा एवं वृंदावन क्षेत्र में आरोपी की तलाश हेतु विशेष सर्च अभियान चलाया गया। पुलिस टीम द्वारा लगातार पांच दिनों तक उक्त क्षेत्र में विभिन्न संभावित स्थानों पर तलाश एवं पतासाजी किया । उपलब्ध जानकारी के आधार पर संभावित ठिकानों, संपर्कों एवं अन्य प्रासंगिक स्थानों का सत्यापन किया गया।
11. आरोपी वरूण एवं उसके मित्रों रिश्तेदारो एवं व्यापारिक संपर्कों के संबंध में सुराग प्राप्त करने के प्रयास किए गये थे ।
12. प्रकरण में विवेचना के दौरान मृतक के द्वारा विभिन्न व्यक्तियों से लेन-देन संबधी विवाद व शिकायत के सभी अनावेदको से पूछताछ और पतारसी और तस्दीक की गई थी ।

आरोपी पारिवारिक पृष्ट भूमि –
पिता-राजकुमार वाल्मिकी , माता- स्व.रेखा वाल्मिकी, बहन- प्रिया उर्फ सिमरन, जीजा- राजवीर सिंह
* आरोपी वरूण के परिवार में मुख्यत: इसके पिता राजुकमार वाल्मीकी निवासी ग्वालियर, बहन सिमरन निवासी नाभा, पटियाल, जीजा राजवीर सिंह निवासी नाभा पटियाला एवं इसकी माता का नाम रेखा है जिनका स्वर्गवास हो गया है। आरोपी की एक महिल मित्र सोनम है जो ग्वालियर की ,रहने वाली है एवं आगरा में कार्य करती है ।
* आरोपी वरूण का जन्म ग्वालियर में हुआ है और जब वह 03 साल का था तब उसकी माँ रेखा इसके पति से अलग होकर आगरा रहने चली गयी थी जहा किराये के मकान मे रही । आरोपी अपनी माँ एवं बहन के साथ नाभा, पटियाला में भी रहा है। आरोपी की माँ का निधन हो गया है। आरोपी की एक बहन प्रिया (सिमरन) है जो इनके साथ रही जिसकी शादी हो गयी है और पटियाला पंजाब रह रही है।
* आरोपी वरूण इसके बाद अलग अलग राज्यो में घूम कर हाऊस कीपींग एवं अन्य कार्य(मजदूरी) करता रहा है। परिवार के मुताबिक आरोपी वरूण पंजाब, दिल्ली, उत्तराखण्ड, राजस्थान, कर्नाटका, मध्यप्रदेश आदि राज्यो में घूम चुका है एवं कार्य कर चुका है।

आरोपी वरूण द्वारा पूर्व में इसके कार्यस्थलो पर की गई घटना का विवरण-

1. रूही हेल्थ केयर सर्विस, जयपुर (राजस्थान) — जून 2026: आरोपी वरुण ने Justdial के माध्यम से उक्त एजेंसी से संपर्क किया था तथा उसे एक घर में केयरटेकर के कार्य पर रखा गया था। कार्य के दौरान व्यवहार संबंधी शिकायत के कारण उसे काम से हटा दिया गया था।
2. सार्थू होम नर्सिंग केयर, ग्वालियर (मध्यप्रदेश) — 23.08.2026: प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी वरुण द्वारा उक्त होम नर्सिंग केयर एजेंसी का मोबाइल फोन चोरी कर लिया गया था। इस संबंध में कोई एफआईआर दर्ज नहीं कराई गई थी।
3. रामप्रसाद होम हेल्थ केयर, नैनीताल (उत्तराखंड) दिसबंर 2025 से फरवरी 2026 तक प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी वरुण ने एक रिटार्यड 92 वर्षीय बुजुर्ग की देखभाल का कार्य किया था। बाद में उसके नशा करने की शिकायत सामने आई। एक दिन बुजुर्ग का गला दबाने की कथित घटना के दौरान पड़ोसियों ने हस्तक्षेप कर बुजुर्ग को बचाया, जिसके बाद आरोपी को काम से हटा दिया गया था।

क्राइम ब्रांच और जोन 01 के कर्मचारियों की सराहनीय भूमिका-
उक्त कार्यवाही में निम्नांकित टीम की भूमिका सराहनीय रही । टीम01- थाना प्रभारी रातीबड़ उनि0 रासबिहारी शर्मा , प्रआर मुकेश भारती , आर नितेश ,आर सचेन्द्र टीम-02 उनि गौरव पाण्डेय , प्रआर शैलेन्द्र आनंद , आर विनोद , आर कपिलटीम -03 उनि ओ पी रघुवंशी , प्रआर प्रदीप नाग , आर कृष्णकांत टीम -04 उनि रमेश सिंह ,प्रआर मनीष त्रिपाठी , आर अभिषेक , आर अनुराग यादव , टीम-05 उनि गब्बर सिंह , प्रआर कमलेश वर्मा , आर रामवरन, आर वीरेन्द्र अपराध शाखा से टीमे टीम-01 निरी जितेन्द्र गढवाल , उनि जंसवत सिंह , प्रआर कुवर बहादुर , आर देवेन्द्र , आर नीरजटीम-02 उनि राजकिशोर मिश्रा , सउनि चंद्रमोहन मिश्रा , प्रआर मुकेश सिंह, आर ब्रजमोहन व्यासटीम-03 उनि नितिन पटेल , प्रआर विश्वजीत भार्गव , प्रआर मुजफ्फर अली , आर मुकेश शर्मा टीम-04 उनि सूरज रंधावा , सउनि सादिक खान,आर अजित सिंह , आर घनश्याम चद्रावत , आर पंकज टीम-05 उनि पारस सोनी ,प्रआर कुशलपाल सिंह,आर आनंद कुमार ,आर प्रशांत जाट ,आर फिरोज खान टीम -06 उनि हरीश रावत , प्रआर राजेश सिंह , आर अकित शर्मा , आर जाबेद ,आर सलमानटीम-07 उनि विजय भामरे , आर मोहित शर्मा , आर प्रमोद, आर लोकेन्द्र आर अविनाश टीम-08 उनि लक्ष्मण राय , प्रआर संतोष परिहार , आर कमलेश तकनीकी टीम – उनि अंकित शर्मा सउनि चिन्नाराव,, प्र.आर. पुष्पेन्द्र भदौरिया आर नीलेश वर्मा , आर अभिषेकचौधरी , आर आदित्य , आर इंद्रपाल, आर. आरविंद जादौन की महत्वपूर्ण भूमिका रही

keyboard_arrow_up
Skip to content