🔹 जो व्यक्ति सुधर गए हैं, जिन्होंने काफी लंबे समय से अपराध नहीं किया है इसे व्यक्तियों को भी पुलिस 151 में बंद कर देती है।
🔹 एक व्यक्ति ने बताया कि जब हम नशा करने वालों की शिकायत करते हैं, पुलिस आती है पर नशा करने वालों को पकड़ कर नहीं ले जाती है।
🔹 एक महिला ने अपने देवरानी के खिलाफ हुए झगड़े, विवाद के बारे में शिकायत की ।
🔹 महिलाओं को साइबर फ्राड के बारे में जागरूक करने के लिए अलग से एसीपी एमपी नगर द्वारा जनसंवाद किया जाएगा।
उपरोक्त शिकायतों/सुझावों के त्वरित निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये गए,साथ ही ट्रैफिक नियमों की शपथ दिलाई गई व साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया ।
🔹 CP द्वारा नागरिकों से किसी भी अवैधानिक गतिविधि दिखने पर त्वरित डायल 112 पर कॉल करने हेतु कहा गया।
🔹सीपी द्वारा मादक पदार्थ,अवैध हथियारों से संबंधित जानकारी मोबाईल नम्बर-7587648330 पर पुलिस को देने की अपील की गई,ऐसी जानकारी देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा।




