https://forms.gle/gRM1y7EUZFFPxXG19
नशे के विरुद्ध जनजागरूकता एवं स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भोपाल पुलिस कमिश्नरेट द्वारा “Run For Life – नशे से दूरी है जरूरी 2.0” मैराथन का आयोजन किया जा रहा है । इस आयोजन के माध्यम से नागरिकों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक कर नशा मुक्त एवं सुरक्षित भोपाल के निर्माण का संदेश दिया जाएगा

मैराथन का आयोजन दिनांक 26 जुलाई 2026 (रविवार) को किया जाएगा जिसका प्रारंभ टीटी नगर स्टेडियम से होगा । प्रतिभागियों की रिपोर्टिंग का समय प्रातः 6:00 बजे एवं फ्लैग ऑफ का समय प्रातः 6:30 बजे निर्धारित है।
इस मैराथन में सहभागिता हेतु पंजीयन एवं प्रतिभागिता पूर्णतः निःशुल्क है।
प्रतिभागियों के लिए तीन श्रेणियां निर्धारित की गई हैं—
🔹 2 किलोमीटर वॉकथॉन –टी.टी. नगर स्टेडियम से प्रारंभ होकर बाणगंगा चौराहा से पुनः स्टेडियम तक।
🔹 5 किलोमीटर हाफ मैराथन –टी.टी. नगर स्टेडियम से प्रारंभ होकर रेतघाट तिराहा से से पुनः स्टेडियम तक।
🔹 10 किलोमीटर मैराथन –टी.टी. नगर स्टेडियम से प्रारंभ होकर कोहेफिजा तिराहा से पुनः स्टेडियम तक ।
आयोजन का समापन टी.टी. नगर स्टेडियम, भोपाल में होगा ।भोपाल पुलिस कमिश्नरेट द्वारा सभी युवाओं एवं खेल प्रेमियों से अपील की जाती है कि वे अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता कर “नशा मुक्त भोपाल” अभियान को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करें।
रजिस्ट्रेशन के लिये स्कैन करें
—नगरीय पुलिस, भोपाल





