नशा मुक्त भारत अभियान के दौरान गांजा तस्करी करने वाले आरोपी को थाना निशातपुरा पुलिस ने किया गिरफ्तार
1. थाना निशातपुरा पुलिस ने गांजा तस्कर से 04 किलो 123 ग्राम गांजा किया बरामद
2. आरोपी के खिलाफ धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया
3. आरोपी से करीबन 40,000/- रूपये का माल जप्त किया ।
केन्द्रीय गृह मंत्रालय द्वारा दिनांक 01.04.2026 से आगामी तीन वर्षीय नशा मुक्ति रोडमैप (2026-2029) के पालन में श्रीमान पुलिस आयुक्त भोपाल श्री संजय कुमार एवं अति.पुलिस आयुक्त , अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्रीमति मोनिका शुक्ला द्वारा निर्देशित किया गया था जिसके पालन में पुलिस उपायुक्त जोन-04 श्री आदर्शकांत शुक्ला , अति. पुलिस उपायुक्त जोन- 04 श्री संजीव पाठक एवं सहायक पुलिस आयुक्त श्री शशांक जैन के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निशातपुरा मनोज पटवा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर 04 किलो 123 ग्राम अवैध गांजा जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।

घटना का संक्षिप्त विवरणः– ​​​कैफियत मामला इस प्रकार है कि आज दिनांक 27.11.2026 को थाना निशातपुरा में मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि थाने का निगरानी बदमाश सलमान उर्फ काला भोपाल के बाहर से अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर एहसान नगर वाले रास्ते से पैदल आ रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने गवाहों के साथ एहसान नगर रोड पर कामरान भाई की दुकान के पास घेराबंदी की। कुछ समय बाद संदेही सलमान उर्फ काला आता दिखाई दिया, जिसे पुलिस बल की मदद से घेराबंदी कर पकड़ा गया। विधिवत तलाशी लेने पर उसके पिट्ठू बैग से 4 पैकेटों में भरा कुल 4 किलो 123 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹40,000 है। जिस पर आरोपी के विरुद्ध अफ. क्र. 1286/26 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया है । आरोपी से गांजे के स्रोत और उसके नेटवर्क के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

आरोपी का नाम पता – सलमान उर्फ काला पिता रईस निवासी- पीले क्वार्टर गैस राहत कालोनी थाना निशातपुरा भोपाल आरोपी थाना निशातपुरा का निगरानी बदमाश है जिसके विरुद्ध भोपाल के विभिन्न थानो में कुल 39 अपराध पंजीबद्ध है ।
सराहनीय भूमिका – निरीक्षक श्री मनोज पटवा, उनि. अशोक शर्मा, सउनि सत्येन्द्र चौबे, सउनि प्यारेलाल , प्रआर 1616 राजेन्द्र राजपूत,प्रआर.श्रीकृष्ण कटारिया , आर. विपिन झा, आर.2370 देवराज यादव की सराहनीय भूमिका रही है ।

अपराधिक रिकार्ड –   सलमान उर्फ काला पिता स्व.अब्दुल रईस उम्र 30 साल निवासी गलीनं.04 फिजा कालोनी करोंद निशातपुरा भोपाल/ म.न.66 दानिश कालोनी हाउसिंग बोर्ड करोंद भोपाल एवं शकील भाई का मकान गली नं.02 विश्वकर्मा नगर थाना निशातपुरा भोपाल हाल पता- म.न.02 कम्मू बाग 80 फिट रोड पेट्रोल पम्प के पास थाना ऐशबाग भोपाल

क्रं० अप०क्रं० ​धारा थाना रिमार्क
1. 31/08, 41(1-4)/379 भादवि हनुमानगंज

2. 002/09, 41(1-4)/379 भादवि कोतवाली

3. 013/09, 41(1-4)/379 भादवि निशातपुरा

4. 477/10, 294,324,506,34 भादवि निशातपुरा

5. 112/11, 294,323,506,34 भादवि ऐशबाग

6. 352/11, 392,450,34 भादवि निशातपुरा

7. 365/11, 25 A.Act निशातपुरा

8. 334/12, 294,324,506,34 भादवि ऐशबाग

9. 442/12, 25 आर्म्स एक्ट ऐशबाग

10. 616/12, 307,34 भादवि छोलामंदिर

11. 306/13 ,25 A.Act निशातपुरा

12. 429/13, 457,380 भादवि बागसेवनिया

13. 164/14 ,25 आर्म्स एक्ट गौतमनगर

14. 137/15, 94,323,324,506,34 भादवि निशातपुरा

15. 451/16, 294,323,506,34 IPC निशातपुरा

16. 500/16,294,323,327,506,34 IPC निशातपुरा

17. 502/16, 25A ACT निशातपुरा

18. 315/17, 25A ACT निशातपुरा

19. 380/17,25 आर्म्स एक्ट कमलानगर

20. 683/17 ,399,402 भादवि, 25 आर्म्स एक्ट निशातपुरा

21. 003/18, रा.सु.अधि.1990 की धारा 5 क (ख)निशातपुरा

22. 205/18, 25 आर्म्स एक्ट अयोध्यानगर

23. 149/19, 452,354,294,323,506 भादवि निशातपुरा

24. 214/19, 399,402 भादवि 25,27 आर्म्स एक्ट निशातपुरा

25. 478/19, 457,380 भादवि बैरागढ़

26. 511/19, 14 म.प्र.राज्य सुरक्षा अधिनियम निशातपुरा

27 . 510/19,401 भादवि बैरागढ़

28. 239/20 ,34(2) आबकारी एक्ट कोलार रोड

29. 624/20 ,34 (2) आबकारीएक्ट निशातपुरा

30. 192/21 379 भादवि निशातपुरा

31. 1151/21, 49 ए आबकारी एक्ट निशातपुरा

32. 1001/21, 294,323,324,506 भादवि निशातपुरा

33 . 288/22, 354,323 भादवि तलैया

34. 296/24, 238c,303(2) बीएनएस अशोकागार्डन

35. 209/24 303(2) बीएनएस टीलाजमालपुरा

36. 235/25 296,115(2),351(2) BNS निशातपुरा

37. 668/25,  296,115(2),351(2),3(5) BNS निशातपुरा

38. 670/25 ,34(2) आबकारी एक्ट निशातपुरा

39. 1286/26, 8/20 एनडीपीएस एक्ट निशातपुरा

keyboard_arrow_up
Skip to content