व्हाट्सएप पर आई ZIP / EXE / DLL फाइल से सावधान रहें
‘इनवॉइस’, ‘व्यू डिटेल्स’ या ‘डॉक्यूमेंट’ के नाम पर भेजी गई फाइल मालवेयर हो सकती है। इसे खोलने पर आपका सिस्टम, डेटा और व्हाट्सएप वेब जोखिम में पड़ सकता है।
1. ठगी कैसे होती है?
– साइबर अपराधी ZIP फाइल या संदिग्ध लिंक भेजते हैं।
– फाइल के अंदर.EXE,.DLL या अन्य हानिकारक फाइल हो सकती है।
– फाइल चलाते ही सिस्टम या ब्राउज़र पर अनधिकृत नियंत्रण पाने का प्रयास होता है।
– इसके बाद आपके नाम से ठगी वाले संदेश भेजे जा सकते हैं।
2. क्या करें?
– फाइल एक्सटेंशन अवश्य जांचें।
– भेजने वाले से फोन पर पुष्टि करें।
– केवल अधिकृत स्रोत से ही डाउनलोड करें।
– व्हाट्सएप के लिंक्ड डिवाइसेस नियमित जांचें।
3. क्या न करें?
– अज्ञात ZIP / EXE / DLL / APK फाइल न खोलें।
– OTP, पासवर्ड, UPI PIN या बैंक जानकारी साझा न करें।
– किसी के कहने पर रिमोट एक्सेस ऐप इंस्टॉल न करें।
– जल्दबाजी में लिंक या अटैचमेंट पर क्लिक न करें।
4. यदि फाइल खुल जाए तो
– तुरंत इंटरनेट बंद करें।
– व्हाट्सएप वेब / लिंक्ड डिवाइसेस से लॉगआउट करें।
– जरूरी पासवर्ड बदलें।
– पूरा एंटीवायरस स्कैन कराएं।
– जरूरत पड़ने पर 1930 पर शिकायत करें।
हेल्पलाइन: 9479990636 | राष्ट्रीय हेल्पलाइन: 1930 | वेबसाइट: http://cybercrime.gov.in





