दिनांक- 01-10-2026

❖ माननीय गृहमंत्री जी के दिनांक-
❖ स्टेट हैंगर से होटल ताज तक आवागमन के दौरान:-

1-यात्री बसों का डायवर्सन व्यवस्था- (समय सांय:- 06:00 बजे)

– सीहोर, उज्जैन की ओर से आने-जाने वाली यात्री बसों का हलालपुर बस स्टैंड से आगे लालघाटी की ओर प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। ये बसें हलालपुर बस स्टैंड पर समाप्त होंगी।
– राजगढ़-ब्यावरा मार्ग की ओर से हलालपुर बस स्टैंड आने-जाने वाली यात्री बसें मुबारकपुर बायपास तिराहा से खजूरी बायपास तिराहा से बैरागढ़ मार्ग होते हुए हलालपुर बस स्टैंड तक जा सकेंगी।
– राजगढ़-ब्यावरा मार्ग की ओर से नादरा बस स्टैंड आने-जाने वाली बसें मुबारकपुर बायपास तिराहा से गांधीनगर तिराहा, करोंद, बेस्ट प्राइज तिराहा, जे.पी. नगर तिराहा से नादरा बस स्टैंड की ओर आ-जा सकेंगी।

2-सभी प्रकार के मालवाहक, भारी, व्यावसायिक एवं अनुमति प्राप्त वाहन- (समय सांय:-06:00 बजे)

भदभदा चौराहा से भारत माता चौराहा, स्मार्ट रोड होकर पॉलीटेक्निक चौराहा, कमलापार्क, रेतघाट, व्हीआईपी रोड, लालघाटी, गांधीनगर तिराहा तक आवागमन परिवर्तित रहेगा।

वैकल्पिक मार्ग-
– मातामंदिर, मैनिट चौराहा, नेहरू नगर, भदभदा चौराहा, साक्षी ढाबा तिराहा, नीलबड़ तिराहे से दायें मुड़कर, नाथू बरखेड़ा रोड, मुगालिया छाप, खजूरी सड़क, खजूरी बायपास तिराहा-मुबारकपुर चौराहा होकर आवागमन कर सकेंगे।

3-सामान्य दो-पहिया, चार पहिया वाहन-

– स्टेट हैंगर से होटल ताज आगमन के दौरान मार्ग पर यातायात दबाव अधिक होने से रात्रि:-08:00 बजे वाहनों का मार्ग परिवर्तित किया जावेगा।

वैकल्पिक मार्ग-
– रोशनपुरा चौराहा, कंट्रोल रूम, तलैया, हमीदिया रोड, करोंद होकर आवागमन कर सकेंगे।
– बैरागढ़, राजाभोज विमानतल एवं राजगढ़-ब्यावरा की ओर आवागमन करने वाले वाहन मातामंदिर, मैनिट, नेहरू नगर, भदभदा चौराहा, साक्षी ढाबा तिराहा, नीलबड़ तिराहे से दायें मुड़कर, नाथू बरखेड़ा रोड, मुगालिया छाप, खजूरी सड़क, खजूरी बायपास तिराहा-मुबारकपुर चौराहा होकर आवागमन कर सकेंगे।
– सीहोर-इंदौर की ओर आवागमन करने वाले वाहन मातामंदिर, मैनिट, नेहरू नगर, भदभदा चौराहा, साक्षी ढाबा तिराहा, नीलबड़, रातीबड़, झागरिया होकर आवागमन कर सकेंगे।
– इसके अतिरिक्त भोपाल शहर से सीहोर-इंदौर, राजगढ़-ब्यावरा एवं राजाभोज एयरपोर्ट की ओर जाने वाले प्रभात चौराहा, जेके रोड, रत्नागिरी, अयोध्या बायपास मार्ग, भानपुर, करोंद चौराहा, नई जेल, गांधीनगर तिराहा होकर आवागमन कर सकेंगे।

नोट- आकस्मिक वाहन एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड आदि पर किसी प्रकार का प्रतिबंध नहीं रहेगा।

आम जनता से अनुरोध है कि वैकल्पिक मार्ग का उपयोग कर यातायात व्यवस्था में सहयोग प्रदान करें। किसी प्रकार की असुविधा होने पर यातायात दूरभाष नं- 0755-2677340, 2443850 पर संपर्क करें।

नगरीय यातायात पुलिस भोपाल

keyboard_arrow_up
Skip to content