 आरोपियों का पुलिस रिमाण्ड लेकर पुनः की गयी थी पूंछताछ
 आरोपी करते रहे पुलिस को गुमराह कभी इंदौर कभी अन्य स्थानों पर माल छिपाना बताते रहे
 आरोपियों का पीआर लेकर राजस्थान, उज्जैन व इंदौर लेकर गयी थी पुलिस
 देवेन्द्र गुर्जर उर्फ देवा ने पहले इंदौर सराफा बाजार में माल बेंचने की झूंठी कहानी बतायी थी लेकिन तस्दीक पर कहानी झूंठी पायी जाने पर पुनः सख्ती से पूंछताछ की गयी तथा आरोपी के गांव नेगडिया का खेडा थाना गंगापुर जिला भीलवाडा राजस्थान से लगभग 20 तोला सोने व 150 ग्राम चांदी के जेवरात किया बरामद
 रोहित पाल पिता घनश्याम पाल ने भी इंदौर सराफा में व्यापारी को माल बेंचने की झूंठी कहानी गढी थी और पुलिस को लगातार गुमराह करते रहे लेकिन बतायी कहानी की तस्दीक करने पर झूंठी पायी गयी । बाद पुनः सख्ती से पूंछताछ की गयी और आरोपी के बताये अनुसार मक्सी रोड उज्जैन बस स्टेण्ड के पीछे से करीब 10 तोला सोने व 150 ग्राम चांदी के जेवरात किये बरामद
 25 लाख का मशरूका पूर्व में किया गया था बरामद
 गिरफ्तार चारों आरोपियों से अब तक करीब 400 ग्राम सोने व 500 ग्राम चांदी के जेबरात, नगदी, स्विफ्ट कार, आई फोन व कीमती मोबाईल सहित करीब 71 लाख का मशरूका बरामद किया जा चुका है
 आरोपियों का पुनः पुलिस रिमाण्ड लिया जाकर पूंछताछ की जा रही है ।
—————–00————-

घटना का विवरणः- थाना कोलार रोड भोपाल में दिनांक 11.09.26 को फरियादी विजय कुमार दुबे पिता बी.जी. दुबे उम्र 54 वर्ष निवासी डीके-2/507 दानिशकुन्ज कोलार रोड भोपाल की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्र 561/26 धारा 305ए, 331(4) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
प्रकरण की घटना की गंभीरता को देखते हुये पुलिस आयुक्त श्री संजय कुमार, श्री शैलेन्द्र सिंह चौहान अति. पुलिस आयुक्त द्वारा शीघ्र ही माल मुल्जिम की बरामदगी हेतु समुचित दिशा निर्देश दिये गये थे । उक्त तारतम्य में श्री अखिल पटेल पुलिस उपायुक्त अपराध, श्री आदर्शकांत शुक्ला पुलिस उपायुक्त जोन-4, संजीव कुमार पाठक अति. पुलिस उपायुक्त जोन-4, अति. पुलिस उपायुक्त अपराध श्री शैलेन्द्र सिंह चौहान एवं आलोक श्रीवास्तव सहायक पुलिस आयुक्त चूनाभट्टी तथा श्री अशोक चढार एसीपी क्राईम ब्रांच के सतत निर्देशन में थाना प्रभारी कोलार रोड के नेतृत्व में थाना कोलार रोड व क्राईम ब्रांच की प्रथक प्रथक संयुक्त टीम गठित की गयी थी ।
उक्त गठित टीम द्वारा पूर्व में 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था जिनसे नगदी, सोने चांदी के जेवरात, कार व कीमती मोबाईल फोन सहित करीब 25 लाख का मशरूका बरामद किया जा चुका है ।
कोलार पुलिस द्वारा आरोपियों का माननीय न्यायालय से पुलिस रिमाण्ड लेकर पुनः पूंछताछ की गयी, पूंछताछ पर आरोपी पुलिस को काफी समय तक गुमराह करते रहे, लेकिन पुलिस द्वारा हिकमत अमली व सूझबूझ से पूंछताछ की गयी जिसके चलते आरोपियों के बताये अनुसार भीलवाडा राजस्थान व मक्सी रोड उज्जैन से आरोपियों के पेश करने पर उनके निवास से करीब 300 ग्राम सोने व 300 ग्राम चांदी के जेबरात कुल कीमती करीब 46 लाख का मशरूका बरामद किया गया है ।

महत्वपूर्ण भूमिकाः-
 उक्त कार्यवाही में थाना कोलार रोड से थाना प्रभारी कोलार निरीक्षक संजय सिंह सोनी, उनि जनार्दन मिश्रा, उनि मनोज यादव, प्रआर 110 दौलत मालवीय, प्रआर प्रदीप मिश्रा, प्रआर 372 अनुरोध सिंह, आर. 4529 अमित दिवाकर, आर. प्रवीण यादव एवं
 क्राइम ब्रांच से- निरीक्षक मनीश राज भदौरिया ( सीपी आफिस ), निरीक्षक अशोक मरावी ( थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच ), उनि राजकिशोर मिश्रा, , सउनि प्रआर विनीत, प्रआर विजय सिंह सेंगर, क्राईम ब्रांच एवं उनि अंकित शर्मा ( सायबर सेल ), सउनि अनिल दुबे ( यातायात ) आरक्षक 3171 रोहित मिश्रा ( गोविंदपुरा ) की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।

जप्त मशरूकाः- 30 तोला सोने के जेवरात व 300 ग्राम चांदी के जेवरात कुल कीमती करीब 46 लाख रू.

अब तक कुल जप्तीः- करीब 400 ग्राम सोने व 500 ग्राम चांदीं के जेवरात, 1,76,000/- रू. नगदी, स्विफ्ट कार, आई फोन व कीमती मोबाईल सहित कुल कीमती करीब 71 लाख

नाम आरोपीः-
1. रोहित पाल पिता घनश्याम पाल उम्र 35 साल नि. म.न.124 ग्राम पंडा खेडी मक्सीरोड उज्जैन
( कुल 15 अपराध दर्ज )
1. पवन आर्य पिता रामदास आर्य उम्र 41 साल नि.खटिक मोहल्ला बार्ड न.04 गोहद भिन्ड
( कुल 39 अपराध दर्ज )
1. दीपक गुर्जर पिता रमेश गुर्जर उम्र 21 साल नि. म.न.1/73 कालानी कालोनी एरोडम इन्दौर
( कुल 02 अपराध दर्ज )
1. देवेन्द्र गुर्जर उर्फ देवा पिता रामलाल गुर्जर उम्र 38 साल नि. म.न. 42 गंगा नगर एयरपोर्ट रोड़ इंदौर
( कुल 15 अपराध दर्ज )

keyboard_arrow_up
Skip to content