भोपाल शहर मे दिनांक 22.09.2026 को डोल ग्यारस जुलूस निकाले जाने के दौरान यातायात प्रबंधन को दृष्टिगत रखते हुए समय–13:00 बजे से आवश्यकतानुसार यातायात डायवर्सन निम्नानुसार रहेगा-

• जुलूस मार्ग:-
चौक बाजार से प्रारंभ होकर लखेरापुरा, भवानी मंदिर पीरगेट, सोफिया कॉलेज रोड, इमामबाडा चौकी, जनकपुरी पानी की टंकी, जुमेराती गेट, सराफा चौक, इब्राहिमपुरा, रंजन पेन कार्नर, सुल्तानिया रोड, बुधवारा, तलैया काली मंदिर, लिली टॉकीज चौराहा, पीएचक्यू तिराहा होकर खटलापुरा मंदिर के पास समापन होगा।

• जुलूस की स्थिति के अनुसार डायवर्सन प्लान:-

01-जुलूस पीरगेट पहुंचने पर-
– राय़ल मार्केट चौराहे से पीरगेट की ओर जाने वाले सभी मध्यम एवं भारी माल वाहक वाहन/ बीसीएलएल की बसों का पीरगेट की ओर आवागमन परिवर्तित रहेगा। जो रॉयल मार्केट से तीन मोहरा, भोपाल टॉकीज, नादरा बस स्टैण्ड, भारत टॉकीज होकर आवागमन करेंगे।
– भोपाल टॉकीज चौराहे से इमामबाडा की ओर आने वाले सभी मध्यम एवं भारी माल वाहक वाहन का आवागमन परिवर्तित रहेगा। जो परिवर्तित मार्ग का उपयोग कर आवागमन कर सकेंगे।

02-जुलूस इमामबाडा चौकी पहुंचने पर-
– नादरा बस स्टैण्ड से घोडा नक्कास छोटे भैया चौराहे की ओर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन परिवर्तित रहेगा । ये वाहन परिवर्तित मार्ग का उपयोग कर आवागमन करेंगे ।

03-जुलूस पानी की टंकी तिराहे पहुंचने पर-
– आजाद मार्केट तिराहे से जुमेराती गेट की ओर सभी प्रकार के वाहनों को आवागमन परिवर्तित रहेगा ।
– चौक बाजार से लोहा बाजार जुमेराती गेट की ओर आने वाले सभी प्रकार के वाहन परिवर्तित रहेंगे ।

04-जुलूस रंजन पेन कार्नर सुल्तानिया रोड पहुंचने पर-
– मोती मस्जिद तिराहे से बुधवारा जाने वाले सभी प्रकार के मध्यम एवं भारी माल वाहक वाहन का आवागमन परिवर्तित रहेगा। इसी प्रकार बुधवारा से मोती मस्जिद तिराहे जाने वाले सभी प्रकार के मध्यम एवं भारी माल वाहक वाहन का आवागमन परिवर्तित रहेगा। ये वाहन मोती मस्जिद से रेतघाट गिन्नौरी होकर आवागमन कर सकेंगे। इसी प्रकार बुधवारा से गिन्नौरी रेतघाट होकर आवागमन कर सकेंगे।

05-जुलूस तलैया काली मंदिर पहुंचने पर-
हल्के वाहन/दुपहिया/चार पहिया वाहन-
– भारत टॉकीज से लिली टॉकीज होकर पुलिस कन्ट्रोल रूम तिराहा तक समस्त वाहनों का आना-जाना पूर्णतः परिवर्तित रहेगा।
– भारत टॉकीज से पुलिस कन्ट्रोल रूम तिराहा की ओर आने वाले समस्त वाहन भारत टॉकीज चौराहा, पुल बोगदा, प्रभात चौराहा, सुभाष नगर ओवर ब्रिज होकर, एमपी नगर एवं न्यू मार्केट होकर नये शहर की ओर जा सकेंगे।
– इसी प्रकार रेल्वे स्टेशन की ओर जाने वाले वाहन पुलिस कन्ट्रोल रूम से भारत टॉकीज की ओर न जाकर पुलिस कन्ट्रोल रूम, जेल मुख्यालय, कोर्ट चौराहा, मैदा मिल, सुभाष नगर ओवर ब्रिज, प्रभात चौराहा होकर जा सकेंगे।

सभी भारी, मध्यम वाहन/सभी माल वाहक वाहन/बीसीएलएल की बसें-
– रोशनपुरा से भारत टॉकीज की ओर जाने वाले वाहन रोशनपुरा चौराहा, अपेक्स बैंक, लिंक रोड नंबर-1, बोर्ड ऑफिस, डीबी मॉल, मैदा मिल, सुभाष नगर ओवर ब्रिज, प्रभात चौराहा होकर भारत टॉकीज की ओर आवागमन कर सकेंगे।
– इसी प्रकार भारत टॉकीज से रोशनपुरा चौराहा की ओर जाने वोल भारत टॉकीज, बोगदा पुल, प्रभात चौराहा, सुभाष नगर ओवर ब्रिज, एमपी नगर, बोर्ड ऑफिस, लिंक रोड नंबर-1 होकर रोशनपुरा की ओर आवागमन कर सकेंगे।

06-जुलूस खटलापुरा मंदिर पहुंचने पर-
– पुराने मछली घर तिराहे से खटला पुरा एवं पीएचक्यू तिराहे से खटलापुरा रोड पर आवागमन परिवर्तित रहेगा। ये वाहन पुलिस कन्ट्रोल रूम तिराहा गांधी पार्क होकर आवागमन कर सकेंगे।

आम जनता से अनुरोध है कि यातायात के नियमों का पालन करें एवं परिवर्तित मार्ग का उपयोग कर यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर यातायात हेल्पलाईन फोन नंबर-0755-2677340, 2443850 पर सम्पर्क करें।

नगरीय यातायात पुलिस भोपाल

keyboard_arrow_up
Skip to content