❖ क्राइम ब्रांच भोपाल की सतर्कता से अवैध मादक पदार्थ स्मैक तस्करी की एक और कोशिश नाकाम ।
❖ क्राइम ब्रांच की योजनाबद्ध कार्यवाही में 3.53 ग्राम स्मैक एवं दो मोबाईल फोन जब्त ।
❖ आरोपियो से जप्त मशरूका की कुल कीमत लगभग 1,50,000/-
❖ आरोपी कार्तिक राजपूत के पूर्व के चोरी,नकबजनी,लूट के कई अपराध है पंजीबद्ध
शहर में अपराध व अपराधियों पर नियंत्रण हेतु पुलिस आयुक्त भोपाल श्री संजय कुमार एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त भोपाल श्रीमति मोनिका शुक्ला द्वारा अवैध मादक पदार्थो की तस्करी के विरुद्ध कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया है l
उक्त निर्देशों के अनुक्रम में पुलिस उपायुक्त अपराध श्री अखिल पटेल, अति पुलिस उपायुक्त अपराध श्री शैलेन्द्र सिंह चौहान तथा सहायक पुलिस आयुक्त के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी थाना क्राइम ब्रांच अशोक मरावी व उनकी टीम को शहर में अवैध मादक पदर्थ तस्करों की तलाश पतारसी में लगाया था ।
क्राइम ब्रांच भोपाल की कार्यवाही थाना क्राइम ब्रांच भोपाल की टीम फरार आरोपियों की तलाश एवं अपराध विवेचना के सिलसिले में थाने से रवाना हुई थी। गश्त और विवेचना के दौरान एक विश्वसनीय मुखबिर तंत्र के माध्यम से अत्यंत गोपनीय सूचना प्राप्त हुई कि एम.पी. नगर जोन-1 स्थित मेट्रो ब्रिज के पास ग्राउंड में दो संदिग्ध व्यक्ति अपने पास अवैध मादक पदार्थ स्मैक रखकर ग्राहकों का इंतजार कर रहे हैं। यदि उन्हें तुरंत नहीं पकड़ा गया, तो वे स्मैक को बेचकर ठिकाने लगा देंगे, और समय रहते पकड़ने पर उनके पास से बड़ी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ बरामद हो सकता है। सूचना विश्वसनीय होने पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में क्राइम ब्रांच की टीम बताए गए स्थान पर पहुँची। मेट्रो ब्रिज के बगल में ग्राउंड, एम.पी. नगर जोन-1 में मुखबिर के हुलिये के दो लड़के बैठे दिखाई दिए, जिन्हें हमराह स्टाफ की मदद से घेराबंदी कर पकड़ा गया। दोनों ने अपना परिचय देकर पूछताछ में नाम (1) कार्तिक राजपूत पिता अंतर राजपूत (उम्र 28 वर्ष, निवासी हर्षवर्धन नगर, माता मंदिर, थाना टीटी नगर, भोपाल) तथा (2) सूरज कुशवाह पिता पूर्णेन्द कुशवाह (उम्र 21 वर्ष, निवासी आनंद नगर, माता मंदिर पठार, थाना पिपलानी, भोपाल) बताया। तलाशी के दौरान आरोपी कार्तिक राजपूत की पैंट की जेब से एक रेडमी एंड्रॉइड मोबाइल और एक कागज की पुड़िया मिली, जिसमें पूछताछ पर स्मैक होना बताया गया। इसी प्रकार आरोपी सूरज कुशवाह की पैंट की जेब से एक वीवो एंड्रॉइड मोबाइल और एक कागज की पुड़िया निकाली गई, जिसमें पूछताछ करने पर स्मैक होना बताया गया। दोनों संदेहियों ने स्वीकार किया कि उनके पास मौजूद अवैध मादक पदार्थ स्मैक उन्हीं का है। मौके पर मौजूद स्टाफ द्वारा भी इसकी पहचान की गई, और सभी ने एकमत से पुष्टि की कि वह संदिग्ध पदार्थ अवैध मादक पदार्थ स्मैक ही है। इस प्रकार कुल 3.53 ग्राम स्मैक एवं दो एंड्राइड मोबाईल फोन जप्त कर, दोनों आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत थाना क्राइम ब्रांच में अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों की जानकारी:-
क्र
नाम पता आरोपी
व्यवसाय
शैक्षणिक योग्यता
आपराधिक रिकार्ड
01
कार्तिक राजपूत पिता अंतर राजपूत उम्र 28 साल निवासी हर्ष वर्धन नगर माता मंदिर थाना टीटी नगर भोपाल
प्रायवेट ड्रायवरी
9वीं
NO
CR.NO
POLICE STATION
SECTION
1.
66/19
M.P. NAGAR
394 IPC
2.
710/20
BAGSEWANIYA
379 IPC
3.
04/20
RATIBARH
379 IPC 41(1-4) CRPC
4.
01/21
SHYAMALA HILL
41(1-4) 379 IPC
5.
30/21
SHYAMALA HILL
461 IPC
6.
03/21
SHYAMALA HILL
41(1-4) 379 IPC
7.
168/20
BAGSEWANIYA
379 IPC
8.
40/20
BAGSEWANIYA
379 ipc
9.
5013/2021
SHYAMALA HILL
461 IPC
10.
5931/2021
SHYAMALA HILL
379,473 IPC
11.
424/2022
AYODHYA NAGAR
380,457 IPC
12.
418/2022
AYODHYA NAGAR
380,457 IPC
13.
427/2022
AYODHYA NAGAR
380,457 IPC
14.
292/2023
RATIBARH
380,457 ipc
02
सूरज कुशवाह पिता पूर्णेन्द कुशवाह उम्र 21 साल निवासी आनंद नगर माता मंदिर पठार थाना पिपलानी भोपाल
ब्लिंकिट डिलेवरी
8वीं
अप्राप्त
जप्त मशरुका
सराहनीय भूमिका – निरी. अशोक मरावी, उनि राजकिशोर मिश्रा,उनि अंकित शर्मा, सउनि अनिल तिवारी, सउनि चंद्रमोहन मिश्रा, प्र आर जयप्रकाश गुप्ता,आर विजय सेंगर,आर रणधीर,आर जावेद, आर ब्रजमोहन व्यास, आर विवेक नामदेव,आर अभिषेक
नशे के खिलाफ आपकी एक छोटी सी सूचना किसी का जीवन बचा सकती है। आगे आएं, सूचना दें और स्वस्थ समाज के निर्माण में सहभागी बनें ।
हेल्पलाइ नं 7049100785, नशामुक्ति हेल्प लाइन न. 14446 मानस हेल्पलाइ न. 1933





