* पुरानी रंजिश को लेकर चलाई गई थी गोली
उक्त प्रकऱण की गंभीरता को देखते हुये श्री संजय कुमार पुलिस आयुक्त भोपाल, श्री शैलेंद्र सिंह चौहान अति0 पुलिस आयुक्त भोपाल, श्री आदर्शकांत शुक्ला पुलिस उपायुक्त जोन-04, श्री संजीव कुमार पाठक अति0 पुलिस उपायुक्त जोन-04 के निर्देशानुसार श्री आलोक श्रीवास्तव सहायक पुलिस आयुक्त चूनाभट्टी के कुशल नेतृत्व मे थाना कजलीखेडा पुलिस द्वारा प्रकरण के आरोपी अजय बोर्डे उर्फ गनपत को किया गया गिरफ्तार ।
घटना का विवरण- फरियादिया ने दिनांक 26.08.26 को रिपोर्ट किया कि दिनांक 26.08.26 रात्रि 03.00 कि बात है मै अपने घर पर सो रही थी तभी अचानक मुझे घर के बाहर फायर होने कि आवाज आई जिस पर मैने अपने कमरे से निकल कर घर मे लगी खिडकी से घर के बाहर देखा तो जीतू यादव उर्फ दुर्गेश यादव व उसके साथ चाल ढाल एवं कपडो से अजय बोर्डे उर्फ गनपत जैसा आदमी दिखाई दिया जीतू यादव अपने हाथ मे पिस्टल लीये था जैसे ही उसने मुझे खिडकी पर खडा देखा तो उसने अपनी पिस्टल से मुझ पर जान से मारने कि नियत से यह कहते हुये कि आज तुम सब को जान से खत्म कर दुंगा गोली चलाई परंतु उसकी पिस्टल से गोली चली नही अगर गोली चलती तो मुझे गोली लग जाती और मेरी जान चली जाती जिसके बाद वह दोनो मेरी कार के पास फायर करने गये फायर नही होने पर उसने अपनी पिस्टल से कार को तोड दिया तब तक मेरे घर वाले सभी जाग गये थे। मेरा भाई उनके पीछे भागा जिससे वह दोनो अपनी सफेद रंग कि कार से भाग गये मैने तुरंत 112 पर काल किया पुलिस मौके पर पहूंची मेरे घर के बाहर सीसीटीवी केमरे लगे है फुटेज चैक किया फुटेज मै मैने देखा कि जीतू यादव मेरे घर का दरवाजा खटखटा रहा था जब किसी ने दरवाजा नही खोला तो उसने कार पर फायर किया जिसकी आवज मुझे सुनाई दी थी पूरी घटना सीसीटीवी फुटेज मे कैद है जिसके बाद थाना रिपोर्ट करने आई आपको फुटेज कि कापी प्रदान करूंगी फरियादिया की रिपोर्ट पर आरोपी जीतू यादव उर्फ दुर्गेश यादव ,अजय बोर्डे उर्फ गनमत के विरुद्ध के विरुद्ध अपराध क्रमांक 363/2026 धारा 109,324(2),3(5) बीएनएस 25,27 आर्म्स एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया ।
प्रकरण के आरोपी जीतू यादव उर्फ दुर्गेश यादव ,अजय बोर्डे उर्फ गनमत की गिरफ्तारी पर 30 हजार रुपया का ईनाम उद्घोषणा की गई ।
की गई कार्यवाहीः- वरिष्ठ अधिकारियों के मार्ग दर्शन मे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये टीम गठित कर आरोपियों की गिरफ्तारियों का प्रयास किया जा रहा था व कई जगह पर दबिश दी गई आज दिनांत 17.09.26 को मुखविर द्रवारा सूचना प्राप्त हुई कि कुछ समय पहले बैरागढ चीचली मे रात मे गोली चलाने वाला आरोपी अजय बोडे, 210 क्वाटर के पास रोड पर खडा हुआ है मुखविर की सूचना मे हमराह स्टाप व राहगीर गवाहन को साथ लेकर मुखविर के वताये स्थान पर पहुचे जहा मुखविर के वताये हुये हुलिये का व्यक्ति दिखा जिसे स्टाप एव राहगीर गवाहन की मदद से घेराबंदी कर पकडा जिसका नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम अजय बोडे उर्फ गनपत पिता सुनील बोडे उम्र 26 साल निवासी म.न. 105, 610 क्वार्टर हिनोतिया आलम भोपाल का होना बताया जिसे विधिवत गिरफ्तार किया गया । आरोपी का पुलिस रिमांड लेकर अन्य सह आरोपीयों, हथियार एवं. अपराध मे प्रयुक्त वाहन के संबध मे पूछताछ की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी- नाम अजय बोडे उर्फ गनपत पिता सुनील बोडे उम्र 26 साल निवासी म.न. 105, 610 क्वार्टर हिनोतिया आलम भोपाल।
सराहनीय कार्यः- उनि. केशांत शर्मा, उनि. श्रीकांत दिवेदी, प्र आर .960 चतर सिंह, प्र आर.140 संतोष यादव, प्र आर. 50 अभिनय दुबे, आर.3879 प्रदीप यदुवंशी, आर 4657 सचिन धाकड, आर. 1730 प्रदीप यादव की सराहनीय भूमिका रही।





