* घरो एवं दुकानो का ताला तोडकर करते थे चोरी की घटना की वारदात ।
संक्षिप्त विवरणः- घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 13.09.26 को फरियादी जनार्दन सिंह पिता स्व. राम सुरत सिंह उम्र 92 साल निवासी म.नं 81 जोन 2 एमपी नगर रेल्वे लाईन भोपाल की रिपोर्ट किया कि उनका HP कंपनी का घरेलू सिलेण्डर 10/09/26 को शाम 07.30 बजे कोई अज्ञात चोर चुराकर ले गया है । उक्त मौखिक रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूध्द अपराध क्र. 366/26 धारा 331(4),305(a) बीएनएस का कायम कर विवेचना में लिया गया ।
कार्य का विवरणः- वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में तथा पुलिस उपायुक्त नगरीय पुलिस जोन-2 भोपाल श्री विकास शहवाल के मार्गदर्शन एवं श्रीमान अति.पुलिस उपायुक्त नगरीय पुलिस जोन 02 मिनी शुक्ला , सहायक पुलिस आयुक्त नगरीय पुलिस भोपाल दिव्या झारिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जयहिन्द शर्मा के नेतृत्व में त्वरित टीम गठित कर आरोपी की तलाश हेतु रवाना किया गया दौराने घटना स्थल के सीसीटीव्ही फुटेज के आधार पर संदिग्ध व्यक्तियो राकेश कोरी,विजय खिल्लार ,शेख अकील एवं अजय कुमार से पूछताछ करने पर बताया की 05 दिन पहले को एमपीनगर रेल्वे पटरी के किनारे एक मकान से घरेलू गैस सिंलेण्डर चोरी किये थे । तथा आरोपी राकेश ने पूछताछ में बताया की फरवरी मार्च में रचना नगर अंडर ब्रिज से पहले रेलवे बॉउंड्री के किनारे अपनी एक्टीवा से एक लैपटाप चोरी करना किया था एवं कुछ दिन पहले स्टेट जीएसटी गेट के सामने जोन 1 एमपी नगर भोपाल के सामने एक गुमठी से गुटखा एव सिगरेट चोरी करना बताया । उक्त आरोपीयो को थाना एमपीनगर के अपराध क्र. 12/26 धारा 303(2) बीएनएस ,अपराध क्र.329/26 धारा 331(4),305(ए),317(2) बीएनएस में को गिरफ्तार कर माननीय जिला न्यायालय भोपाल में पेश किया ।
आरोपी का विवरणः- 01. राकेश कोरी पिता स्व.शंकर लाल कोरी उम्र 34 साल नि.म.न.टी-4 मल्टी नं. 16
नई सबरी नगर कमला नगर भोपाल ।
1. विजय खिल्लार पिता लक्ष्मण खिल्लार उम्र 51 साल नि.म.न.855 बाणगंगा थाना टीटी नगर भोपाल ।
2. शेख अकील पिता शेख मुजीब उम्र 55 साल नि. म.न. 821 बाणगंगा टीटी. नगर भोपाल ।
3. अजय कुमार पिता हरीराम उम्र 27 साल नि. झुग्गी आठ दुकान के पीछे कस्तूरबा स्कूल के पास जवाहर
चौक टी.टी.नगर भोपाल ।
सराहनीय भूमिकाः- निरीक्षक जयहिन्द शर्मा ,सउनि राकेश मिश्रा,सउनि दिनेश खजूरिया, प्रआर मयंद
चौहान, प्रआर. हरेन्द्र परिहार, आर. विश्वनाथ गुर्जर,आर राहुल श्रीवास एवं महेन्द्र
माली की सराहनीय भूमिका रही ।





