* स्कॉर्पियो एन MP 09 BG 1902 में मिली 41 पेटी | 369 लीटर अवैध शराब पुलिस द्वारा की गई जब्त
श्री संजय कुमार, पुलिस आयुक्त भोपाल, श्री शैलेन्द्र सिंह चौहान, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त भोपाल, श्री आदर्श कान्त शुक्ला, पुलिस उपायुक्त जोन-04, श्री संजीव पाठक, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन-04 एवं श्री आलोक श्रीवास्तव, सहायक पुलिस आयुक्त चूनाभट्टी के कुशल मार्गदर्शन तथा इंचार्ज थाना प्रभारी उनि कैशांत शर्मा के नेतृत्व में थाना कजलीखेड़ा पुलिस द्वारा 369 लीटर अवैध शराब एवं स्कॉर्पियो वाहन जब्त वाहन बरामद करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई है।
दिनांक 10/09/2026 थाना कजलीखेड़ा पुलिस ने अवैध शराब के परिवहन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए 369 लीटर अवैध शराब एवं शराब परिवहन में प्रयुक्त स्कॉर्पियो एन वाहन को जब्त किया है। दिनांक 10.09.2026 की रात्रि थाना कजलीखेड़ा पुलिस सउनि संतोष कुमार रात्रि गश्त पर रवाना थी। इसी दौरान एक राहगीर द्वारा पुलिस को सूचना दी गई कि काले रंग की स्कॉर्पियो एन वाहन, जिसमें भारी मात्रा में शराब भरी हुई है, अत्यंत तेज गति से जा रही है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा तत्काल थाना प्रभारी इंचार्ज उनि कैशांत शर्मा को अवगत कराया गया तथा सूचना की तस्दीक हेतु पुलिस स्टाफ एवं राहगीर गवाहों के साथ आईबीडी होलमार्क सिटी के सामने पहुंचकर तलाश एवं चेकिंग की गई। मौके पर काले रंग की स्कॉर्पियो एन क्रमांक MP 09 BG 1902 डिवाइडर पर चढ़ी हुई मिली। वाहन के आसपास देखने पर उसमें शराब के क्वार्टर दिखाई दिए। वाहन चालक मौके पर मौजूद नहीं था तथा घटना स्थल से फरार हो चुका था। मौके पर थाना प्रभारी इंचार्ज उनि. केशांत शर्मा भी उपस्थित हुए। पुलिस द्वारा गवाहों एवं हमराह स्टाफ की मौजूदगी में वाहन की विधिवत तलाशी ली गई। वाहन की डिग्गी खोलकर चेक करने पर गत्ते की पेटियों में देशी सफेद शराब के सीलबंद क्वार्टर पाए गए। डिग्गी से कुल 20 पेटियां, प्रत्येक में 50-50 क्वार्टर, अर्थात 1000 क्वार्टर बरामद हुए। इसके अतिरिक्त वाहन की बीच वाली सीट एवं आगे की सीट तथा सीट के नीचे से भी शराब की पेटियां बरामद हुईं। यहां से 20 पेटियां देशी सफेद शराब, प्रत्येक पेटी में 50-50 सीलबंद क्वार्टर, अर्थात 1000 क्वार्टर और बरामद हुए। साथ ही वाहन से बोदका शराब की 01 पेटी, जिसमें 50 सीलबंद क्वार्टर पाए गए। अवैध रूप से भारी मात्रा में शराब का परिवहन किया जाना पाए जाने पर थाना कजलीखेड़ा में अपराध क्रमांक 389/2026, धारा 34(2) मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। फरार वाहन चालक की पहचान एवं गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं तथा यह भी पता लगाया जा रहा है कि इतनी बड़ी मात्रा में शराब कहां से लाई गई थी तथा कहां पहुंचाई जानी थी। प्रकरण में शराब के स्रोत एवं अवैध परिवहन से जुड़े अन्य व्यक्तियों के संबंध में भी जांच की जा रही है।
जप्त सामग्री वाहन से कुल—
1. देशी सफेद शराब – 40 पेटियां ,
2. अग्रेजी शराब बोदका – 01 पेटी
3. अनुमानित कीमत – ₹1,50,000/-
4. जप्त वाहन क्रमाक- स्कॉर्पियो एन MP 09 BG 1902
सराहनीय भूमिका इंचार्ज थाना प्रभारी – उनि. केशांत शर्मा, सउनि संतोष कुमार ,प्रआर. 2933 सतीश बघेल , प्रआर. महेश परमार आर. 3879 प्रदीप यदुवंशी ,आर. 4657 सचिन धाकड़ ,आर. 4887 महेश आर. 89 राजेश जाटव म.आर. पूजा सहगल की विशेष, सराहनीय एवं महत्वपूर्ण भूमिका रही।





