भारतीय महिला क्रिकेटर सुश्री क्रांति गौड़ का आज पुलिस आयुक्त कार्यालय, भोपाल में पुलिस आयुक्त श्री संजय कुमार द्वारा श्रीफल एवं मोमेंटो भेंट कर सम्मान किया गयाl सुश्री क्रांति गौड़ मूलत: मध्यप्रदेश के छतरपुर (बुंदेलखंड) की बेटी हैं जिन्होंने हाल ही में इंग्लैंड के ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर एक पारी में 5 विकेट लेकर टेस्ट ऑनर्स बोर्ड पर अपना नाम दर्ज कराया। यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने वाली वह विश्व की पहली महिला क्रिकेटर हैं।
इस अवसर पर उन्होंने मध्यप्रदेश पुलिस के जनजागरूकता अभियान “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” के समर्थन में युवाओं एवं आमजन के लिए प्रेरक संदेश दिया एवं नशे से दूरी, है जरूरी अभियान का हिस्सा बन सुरक्षित एवं सशक्त समाज के निर्माण में भागीदारी निभाने हेतु अपील कीl





