मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा चलाए गए 15 दिवसीय साइबर सुरक्षा अभियान “सेफ क्लिक 2.0” के तारतम्य में भोपाल पुलिस कमिश्नरेट द्वारा शहर के समस्त स्कूल, कॉलेज, कोचिंग, बैंक, होटल, हॉस्पिटल, कोर्ट, कॉलोनी, मोहल्लों, बस्तियों इत्यादि सभी सार्वजनिक स्थानों पर भौतिक रूप से साइबर सुरक्षा हेतु आम जनों को एवं विद्यार्थियों को जागरूक किया गयाl साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से भी बृहद मात्रा में रियल वीडियो के माध्यम से साइबर सुरक्षा संदेश प्रसारित किए गए, जिसकी बदौलत भोपाल पुलिस कमिश्नरेट को प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ हैl अभियान के समापन के अवसर पर पुलिस कमिश्नर श्री संजय कुमार द्वारा अपने संबोधन में सभी नागरिक एवं पत्रकार साथियों का आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उक्त सभी के प्रयासों से यह सफलता प्राप्त हुई है और अभियान सफल हो पाया हैl उक्त उपलब्धी के लिए एवं उक्त अभियान में सहभागी बनने के लिए सभी पुलिस अधिकारी/कर्मचारी तथा मीडिया बंधुओं का भोपाल पुलिस कमिश्नरेट की ओर से बहुत-बहुत धन्यवादl

keyboard_arrow_up
Skip to content