नगरीय क्षेत्र भोपाल में हो रही अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले बदमाशों के विरूद्ध नशा मुक्ति अभियान के तहत प्रभावी कार्यवाही करने हेतु वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिए गए निर्देशों के तारतम्य में पुलिस उपायुक्त, श्री आयुष गुप्ता (IPS) द्वारा क्षेत्र में हो रही अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले तस्करों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है जिसके पालन में अति. पुलिस उपायुक्त श्रीमती शालिनी दीक्षित (रा.पु.से.) के पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त शाहजहानाबाद संभाग श्री अनिल वाजपेयी के सतत मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी निरीक्षक आशुतोष उपाध्याय के नेतृत्व मे गठित टीम द्वारा 1.267 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ (गांजा) के साथ तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है ।
घटना का विवरण- दिनांक 08/06/2026 को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की एक व्यक्ति हरिजन बस्ती पानी की टंकी के पास एक ग्रे कलर के थैला में अवैध मादक पदार्थ (गांजा) रखे हुए है जो तस्करी करने की फिराक में है जिसे हमराह बल एवं साक्षियों की मदद से घेरा बंदी कर पकड़ा एवं नाम पता पूछा जिसने अपना नाम शाहिद खान पिता मुबीन खान उम्र 47 साल निवासी करीम बक्स कलोनी छोला मंदिर रोड थाना गौतम नगर भोपाल का होना बताया जिसके पास रखे ग्रे कलर के थैले की तलासी ली गयी जिसमें अवैध मादक पदार्थ 1.267 किलो ग्राम गांजा कीमती करीब 30,000 रू. का मिला जिससे गांजा रखने के संबंध में वैध लायसेंस मांगा जो नहीं होना बताया जिसे जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया एवं आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर आरोपी के विरूद्ध अप. क्र. 158/26 धारा 8/20 NDPS एक्ट का पंजीबद्ध कर विधि सम्मत कार्यवाही की गयी गयी ।
जप्त सामग्री – अवैध मादक पदार्थ 1.267 किलो ग्राम गांजा कीमती करीब 30,000 रू.
गिरफ्तार आरोपी – शाहिद खान पिता मुबीन खान उम्र 47 साल निवासी करीम बक्स कलोनी छोला मंदिर रोड थाना
गौतम नगर भोपाल
गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक रिकार्ड
क्र. अप. क्र. धारा थाना
1 174/06 392 भादवि. बैरागढ़
2 24/16 34 आबकारी एक्ट रातीबड़
3 314/23 294,323,452,506,34 भादवि. गौतम नगर
4 109/26 8/20 NDPS Act टीलाजमालपुरा
5 158/26 8/20 NDPS Act टीलाजमालपुरा
सराहनीय भूमिका -थाना प्रभारी निरीक्षक आशुतोष उपाध्याय, उनि. राजीव पुरोहित ,उनि.महिपाल,उनि. बी.पी. विश्वकर्मा प्र.आर नरेश कुमार , जितेन्द्र झारिया , नेपाल सिहं , आर.अनिकेत, सिद्धार्थ दुबे , दिनेश आर्य . म.आर शिवानी ठाकुर ,आकांक्षा की सराहनीय भूमिका रही




