क्राइम ब्रांच का अपराध पर बड़ा प्रहार – 04 जिंदा कारतूस एवं 04 देशी पिस्टल के साथ 15,000/- का इनामी, आधा दर्जन प्रकरणों में फरार स्थायी वारंटी,जिला बदर का आरोपी एवं साथी सहित दो बदमाश गिरफ्तार ।

क्राइम ब्रांच भोपाल ने गोविंदपुरा क्षेत्र में कार्रवाई कर दो आरोपियों को अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार किया ।
 आरोपियों के कब्जे से 04 देशी पिस्टल एवं 04 जिंदा कारतूस व 03 मोबाइल फोन व एक दोपहिया वाहन बरामद
 आरोपी किसी गंभीर अपराध की योजना बनाते हुए रंगमंच धर-दबोचा ।
 आरोपी अदनान पर भोपाल के कई थानो में दर्जनो अपराध है पंजीबद्ध ।
 जिला बदर आदेश का उल्लंघन कर भोपाल में पाए जाने पर आरोपी के विरुद्ध पृथक प्रकरण दर्ज किया गया ।
 आरोपी अदनान बेग उर्फ पिस्टल थाना क्राइम ब्रांच में दर्ज एनडीपीएस (ड्रग्स) प्रकरण, थाना छोला मंदिर के हत्या प्रकरण एवं थाना गौतम नगर के अड़ीबाजी के प्रकरण में फरार चल रहा था ।
 आरोपी थाना अशोका गार्डन के प्रकरण में स्थायी वारंटी था तथा थाना जहाँगीराबाद क्षेत्र से जिला बदर होने के बावजूद आदेश का उल्लंघन कर भोपाल में निवास एवं आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त पाया गया ।
 आरोपियों के विरुद्ध धारा 25(1-A) आर्म्स एक्ट एवं अन्य वैधानिक धाराओं के तहत कार्रवाई की गई ।

शहर में अपराध व अपराधियों पर नियंत्रण हेतु पुलिस आयुक्त भोपाल श्री संजय कुमार एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त भोपाल अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्रीमति मोनिका शुक्ला द्वारा अवैध आर्म्स तस्करी के विरुद्ध कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया ।
उक्त निर्देशों के अनुक्रम में पुलिस उपायुक्त अपराध श्री अखिल पटेल, अति पुलिस उपायुक्त अपराध श्री शैलेन्द्र सिंह चौहान,सहायक पुलिस आयुक्त अपराधश्री चन्द्रभान सिंह चढार श्री अनिल वर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी थाना क्राइम ब्रांच अशोक मरावी व उनकी टीम को शहर में अवैध हथियारो तस्करों की तलाश पतारसी में लगाया था ।
क्राइम ब्रांच भोपाल पुलिस आयुक्त भोपाल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) एवं पुलिस उपायुक्त अपराध के मार्गदर्शन में क्राइम ब्रांच भोपाल द्वारा ईद पर्व के मद्देनजर शहर में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा असामाजिक तत्वों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। क्राइम ब्रांच टीम ने अवैध हथियारों के साथ दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से एक आरोपी जिला बदर, फरार एवं स्थायी वारंटी निकला। क्राइम ब्रांच की टीम अवैध गतिविधियों की पतारसी एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान गोविंदपुरा क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति हेमा पब्लिक स्कूल चौराहा स्थित रंगमंच के पीछे बैठकर किसी गंभीर अपराध को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं तथा उनके पास अवैध हथियार हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया तथा उनके निर्देशानुसार तत्काल टीम गठित कर मौके पर घेराबंदी की गई।क्राइम ब्रांच टीम ने रंगमंच के पीछे दबिश देकर दो संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम अदनान बेग उर्फ पिस्टल निवासी जहांगीराबाद भोपाल एवं रंजीत सिंह दांगी निवासी जिला सीहोर बताए। तलाशी लेने पर दोनों आरोपियों के कब्जे से एक-एक देशी पिस्टल एवं दो-दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। आरोपियों से हथियार रखने संबंधी वैध लाइसेंस मांगा गया, जो वे प्रस्तुत नहीं कर सके।कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से 04 देशी पिस्टल,रिवालवर, 04 जिंदा कारतूस एवं 03 मोबाइल फोन जप्त किए गए। दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 25(1-A) आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया।विवेचना के दौरान गिरफ्तार आरोपी अदनान बेग उर्फ पिस्टल के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई। जांच में पाया गया कि आरोपी पूर्व से कई आपराधिक प्रकरणों में वांछित एवं फरार चल रहा था तथा उसके विरुद्ध न्यायालय से स्थायी वारंट भी जारी था। इसके अतिरिक्त आरोपी को पुलिस आयुक्त भोपाल द्वारा मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत 06 माह के लिए भोपाल शहर एवं आसपास के जिलों की सीमाओं से जिला बदर किया गया था। जिला बदर आदेश की विधिवत तामील होने के बावजूद आरोपी भोपाल शहर में घूमता पाया गया। आरोपी द्वारा जिला बदर आदेश का उल्लंघन किए जाने पर उसके विरुद्ध धारा 14 मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम, 1990 के अंतर्गत पृथक अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की गई है। क्राइम ब्रांच द्वारा आरोपी के आपराधिक नेटवर्क, अवैध हथियारों के स्रोत तथा अन्य आपराधिक गतिविधियों के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जिसमें आरोपियों द्वारा बताया कि वे अपने मुंबई निवासी साथी से अवैध हथियार खरीदकर भोपाल लाते थे तथा प्रकरण में फरार आरोपियों की तलाश जारी है तथा उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं ।

गिरफ्तार आरोपियों की जानकारी:-
क्र नाम पता आरोपी व्यसाय आपराधिक रिकार्ड
01 अदनान बेग उर्फ पिस्टल पिता फारूख बेग उम्र 25 साल निवासी म.न. 32 बडवाली मस्जिद जहागीराबाद भोपाल एसी रिपेरिंग का काम अप.क्र 938/21धारा 13 जुआ एक्ट थाना जहागीराबाद
अप.क्र 315/21 धारा 188,269 भादवि थाना एमपी
अप.क्र 505/21धारा 294,323,341,120 506,34 भादवि 25 आर्म्स एक्ट थाना छोला मंदिर
अप.क्र 164/22 धारा 13 जुआ एक्ट थाना जहागीराबाद
अप.क्र 66/22 धारा 147,148,149,427,294,506,386 भादवि 25/27 आर्म्स एक्ट थाना टीटी नगर
अप.क्र 216/23 धारा 25 आर्म्स एक्ट थाना अशोका गार्डन
अप.क्र 508/23 धारा 294,323,506,324,34 भादवि थाना जहागीराबाद
अप.क्र 100/24 धारा 307,120 ,34 भादवि थाना अरेरा हिल्स
अप.क्र 576/24 धारा 25,27 आर्म्स एक्ट थाना निशातपुरा
अप.क्र 1/26 धारा 8/22,29 एनडीपीएस एक्ट थाना अपराध शाखा
अप.क्र 12/26 धारा 8/22,29 एनडीपीएस एक्ट थाना अपराध शाखा
अप.क्र 81/26 धारा 25 (1A) आर्म्स एक्ट थाना अपराध शाखा
अप.क्र 82/26 धारा 14 रासुका थाना अपराध शाखा
अप.क्र 202/26 धारा 296(a)115(2)109(1)119(2)151(3)3(5) बीएनएस थाना छोला मंदिर
02 रंजीत सिंह दांगी पिता भगवान सिंह दांगी उम्र 35 साल निवासी ग्राम महुआ खेडा पोस्ट थाना दोराहा जिला सीहोर खेती किसानी अप.क्र 298/09 धारा 25,27 आर्म्स एक्ट थाना दोराहा
अप.क्र 328/10 धारा 294,323,341,506 भादवि थाना दोराहा
अप.क्र 81/26 धारा 25 (1A) आर्म्स एक्ट थाना
अपराध शाखा

जप्त मशरुका

सराहनीय भूमिका उनि राजाकिशोर मिश्रा,सउनि अनिल तिवारी, सउनि चन्द्रमोहन मिश्रा,सउनि लालबहादुर,आर ब्रजमोहन व्यास,आर जावेद मोहम्मद,आर विजय सेंगर,आर जितेन्द्र चंदेल,आर अभिषेक चौधरी,आर घनश्याम चन्द्रावत,आर निलेश वर्मा,आर विवेक नामदेव ।

keyboard_arrow_up
Skip to content