महिला सबंधि FIR का डर दिखाकर वीडियो बनाकर फरियादी से लिये 50 हजार रूपये आनलाईन खाते मे
आरोपी भुरा हड्डी जो की शाहजहानाबाद मल्टी का शातिर अपराधी है तथा हत्या का मामले मे जमानत पर छुटने के बाद से “ELLEGAL” नाम से अपराधियो की गैगं का संचालन कर रहा था ।
शहर मे आपराधिक तत्वो द्वारा की जा रही आपराधिक घटनाओ पर लगाम लगाने तथा अपराधिक तत्वो पर कडी से कडी कार्यवाही करने हेतु पुलिस आयुक्त नगरीय पुलिस भोपाल श्री संजय सिंह तथा अतिरिक्त पुलिस आयुक्त नगरीय पुलिस भोपाल श्री अवधेश गोस्वामी द्वारा विशेष दिशा निर्देश समय समय पर दिये जाते रहे है।
घटना का विवरण- दिनाक 10/03/2026 को फरियादी राकेश खेमरिया निवासी संजीव नगर निशातपुरा भोपाल ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट लेखबद्ध कराया की दिनाक 08.03.26 के शाम को उसके दोस्त आकाश उपाध्याय ने उसे अपने कमरे पर जैन नगर कोहेफिजा मे बुलाया वह वहा पहुचा तो आकाश उपाध्याय ने बोला की लालघाटी चले जाओ और एक लडकी मिलेगी उसे लेकर फ्लेट पर आ जाओ फरियादी राकेश खेमरिया लालघाटी पहुचा जहाँ उसे एक लडकी मुह पर मास्क लगाये मिली जिसे वह लेकर आकाश उपाध्याय के कमरे पर पहुचा आकाश उपाध्याय कमरे से बाहर चला गया तभी आकाश नीलकंठ उर्फ भुरा हड्डी. तौफिक व अन्य 7-8 लडके आये और फरियादी को बोलने लगे की यह लडकी 02 दिन से गायब है जिसे तुम कमरे मे रखे हो तुम्हारे खिलाफ बलात्कार का केस अभी लगवाते है और फरियादी के साथ आरोपीगण मारपीट किये और मोटर सायकल से लेकर उसे वाजपेई नगर शाहजहानाबाद मल्टी स्थित तौफिक के फ्लेट पर ले गये जहाँ फरियादी के साथ पुनः मारपीट की गई वहा पर आरोपी रामजी ठाकुर आया जिसने फरियादी के भाई से सम्पर्क कर बोला की यदि अपने भाई को छुडाना चाहते हो तो 08 लाख रूपये देने पडेगे फरियादी के भाई ने उससे कहा की मेरे पास इतने पैसे नही है फिर रामजी ठाकुर ने 50 हजार रूपये आकाश उपाध्याय के खाते मे ट्रान्सफर करवाया उसके बाद फरियादी को उसके मिलने वालो के साथ छोडा गया फरियादी द्वारा की गई रिपोर्ट के आधार पर अपराध क्रमाक 132/2026 धारा 140(2),127(2,308(3),351(3),115(2),3(5) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया था।
अपराधो के सबंध मे समय समय पर वरिष्ठ अधिकारियो से प्राप्त निर्देशो के पालन मे तथा आरोपीयो द्वारा घटित की गई घटना की गम्भीर को देखते हुए पुलिस उपायुक्त जोन-4 श्री मयुर खंडेलवाल एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन-3 श्रीमती शालिनी दीक्षित द्वारा आरोपीयो की धरपकड हेतु सहायक पुलिस आयुक्त शाहँजानाबाद श्री अनिल वाजपेई के निर्देशन मे थाना प्रभारी कोहेफिजा तथा स्टाफ की टीम को लगाया गया था, जो टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए आरोपीगण रामजी ठाकुर, आकाश उपाध्याय, आकाश नीलकंठ उर्फ भुरा ह्ड्डी, अभिषेक मीणा उर्फ बबलू, नीरज खानगे, अमित ओसवाल, को गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय से पीआर प्राप्त किया गया है आरोपीगण से घटना मे प्रयुक्त आलाजरर तथा वाहन जप्त किये गये है घटना मे शामिल अन्य आरोपीयो की तलाश की जा रही है जो घटना के बाद से फरार है। आरोपी आकाश नीलकंठ उर्फ भुरा हड्डी द्वारा उपरोक्त लिखित आरोपीगण के साथ मिलकर “ELLEGAL” नाम से गैगं का संचालन किया जा रहा है । गैगं के सदस्यो द्वारा शाहजहानाबाद, कोहेफिजा, बैरागढ, गाँधी नगर श्यामला हिल्स, व भोपाल के विभिन्न क्षेत्रो मे आपराधिक गतिविधियो संचालित कर अवैध वसुली, ब्लैकमैलिंग तथा फिरोती जैसे गम्भीर अपराध कारित किये जा रहे है ।
गिरफ्तार आरोपी-
क्र नाम आरोपी अपराधिक रिकार्ड
1 आकाश नीलकंठ उर्फ भुरा हड्डी पिता कमल नीलकंठ उम्र28 साल नि0 फ्लेट नंबर टी-3 ब्लाक ए-10- न्यू मल्टी ईदगाह हिल्स वाजपेई नगर शाहजहानाबाद स्थाई पता ग्राम माकरला तहसील पंदाना थाना पढाना जिला खण्डवा 31 अपराध हत्या , हत्या का प्रयास, मारपीट, लडाई झगडा अडीबाजी, अवैध हथियार, जैसी गम्भीर धाराओ के अपराध
2 रामजी ठाकुर पिता सुरेश कुमार ठाकुर 40 साल निवासी फ्लेट टी-11, मल्टी सी-3 वाजपेई नगर ईदगाह हिल्स शाहजहानाबाद स्थाई पता भारकच्छ बंडा रायसेन 04 अपराध मारपीट , लडाई झगडा , बलवा
3 अभिषेक उपाध्याय पिता जुगल किशोर उपाध्याय उम्र 26 साल निवासी मकान नंबर 222, सँभव कुमार जैन का मकान जैन नगर लालघाटी कोहेफिजा स्थाई पता ग्राम गडरवास तहसील बरेली जिला रायसेन 01-अपराध ब्लैकमैलिंग
4 अभिषेक मीणा उर्फ बबलू पिता अमर सिंह मीणा उम्र 25 साल निवासी मकान नंबर 302, बीडीए कालोनी एलएनसीटी कालेज के सांमने करोंद निशातपुरा भोपाल स्थाई पता ग्राम भारकच्छ तह. बाडी जिला रायसेन 12 अपराध मारपीट, लडाई झगडा, अडाबाजी, अवैध हथियार , जुआ
5 नीरज खानगे पिता जसवंत खानगे उम्र 20 साल निवासी मदर इंडिया कालोनी ईदगाह हिल्स शाहजहानाबाद भोपाल स्थाई ग्राम बडौदा तहसील पंढाना जिला खण्डवा 05अपराध मारपीट , लडाई झगडा, अवैध हथियार
6 अमित ओसवाल उर्फ मन्नू पिता बालकराम ओसवाल उम्र 19 साल निवासी फ्लेट नंबर एस-3/ ब्लाक ए-9 न्यू मल्टी वाजपेई नगर शाहजहानाबाद स्थाई पता ग्राम सुरगांवा तहसील छेगाव माखन थाना छःगाँव माखन जिला खण्डवा 04 अपराध मारपीट , लडाई झगडा, जान से मारने की धमकी
सराहनी भूमिका –
थाना प्रभारी –निरीक्षक कृष्ण गोपाल शुक्ला, उनि उपेन्द्र सिंह, सउनि शोभाराम वर्मा, प्रआऱ 2862 मनीष यादव, प्रआर 208 आलोक, प्रआर 1030 मनीष मिश्रा, प्रआऱ अश्विनी त्रिपाठी , प्रआऱ विजेन्द्र राजपूत, प्रआऱ सतीष यादव,आर 3687 आलीशान , आर 2077 आकाश श्रीवास्तव, आर 1602 रवि चोबे, आर कैलाश जमरे, आऱ चितरंजन, आर शाकिर खान, आऱ यशराज तोमर, आऱ रविन्द्र सिंह, आऱ प्रवीण, आर अनिकेत,




