शहर में अपराधों की रोकथाम और संपत्ति संबंधी अपराधों में त्वरित कार्रवाई हेतु पुलिस आयुक्त भोपाल श्री संजय कुमार एवं अति.पुलिस आयुक्त भोपाल श्री अवधेश गोस्वामी द्वारा निर्देशित किया गया था, जिसके पालन में पुलिस उपायुक्त जोन-04 श्री मयूर खण्डेलवाल , अति. पुलिस उपायुक्त जोन- 04 श्री मलकीत सिंह एवं सहायक पुलिस आयुक्त श्री अक्षय चौधरी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निशातपुरा मनोज पटवा के नेतृत्व में पुलिस ने क्षेत्र में हुई नकबजनी की वारदात का पर्दाफाश करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से चोरी गई संपत्ती बरामद की गई है।
घटना का संक्षिप्त विवरणः–
कैफियत मामला इस प्रकार है कि फरियादी साजिद खां पिता सलीम खां उम्र 42 साल नि. म.न. बी-639 राजीव कालोनी हरी मजार के पास हाउसिंग बोर्ड करोद निशातपुरा भोपाल ने थाना उपस्थित आकर मैखिक रिपोर्ट किया कि दिनांक 13/02/26 के रात 10/45 बजे करीबन मै अपने घर मे ताला लगाकर अपने साले के घर राजीव मेमोरियल स्कूल के पास कार्यक्रम मे गया था तो जब कार्यक्रम अटेन्ड करके रात करीबन 01/00 बजे अपने घर आया तो देखा मेरे मकान की दूसरी मंजिल पर घर मे लगा ताला नही था ओर दरबाजा खुला हुआ था फिर मेने अंदर जाकर देखा तो घर का सारा सामान बिखरा पडा था ओर लोहे की अलमारी के दौनो पल्ले खुले हुये थे ओर अलमारी का लोकर टूटा हुआ था ओर अलमारी का भी सारा सामान बिखरा हुआ पडा था फिर मेने अलमारी के लॉकर को चैक किया तो लॉकर मे रखे दो सोने के गले के हार कान के बुंदे सहित, दो जोडी सोने की कान की बाली, एक सोने की अंगूठी, एक चाँदी की गले की चैन, चाँदी की पायल पांच नग नही थे जिनकी कुल कीमत 450000/रु करीबन होगी। जिसे कोई अजात चोर घर का ताला तोडकर अंदर घुसकर ज्वेलरी को लाल डिब्बे सहित चोरी कर ले गया है जिस पर अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध थाना निशातपुरा में अप. क्र. 96/26 धारा 305(ए), 331(4) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया था । जिस पर थाना प्रभारी निशातपुरा मनोज पटवा के निर्देशन में पुलिस टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्य, सीसीटीव्ही रिकार्डिंग एंव मुखबिर तंत्र को एक्टिवेट कर आरोपी की तलाश की गई जिस पर 12 घंटो में आरोपी का को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी गई संपत्ती जप्त की गई आरोपी के विरुद्ध भोपाल के विभिन्न थानो में 05 अपराध पंजीबद्ध है।
आरोपी का नाम- आमिर पिता कमर मिया उम्र 26 साल निवासी बी 639 राजीव कालोनी करोंद भोपाल ।
जप्त संपत्ति का विवरण- एक सोने का हार , सोने की अंगुठी , 04 सोने की बाली , 05 चांदी की पायल ,01 चांदी की गले की (कुल मुल्य लगभग 4.5 लाख रुपये )
सराहनीय भूमिका – निरीक्षक श्री मनोज पटवा, उनि श्रीकांत द्विवेदी , उप निरी. अशोक शर्मा ,सउनि गोपाल सिंह , सउनि संजय चौबे , प्रआर रविश रावत, आर.3819 शिवराज , आर. 351 मनोज शिवडे , आर.चंद्रकांत यादव की सराहनीय भूमिका रही है ।
आपराधिक रिकार्ड
आमिर खान पिता कमर मिंया उम्र 26 साल नि. म.न. 639 राजीव कालोनी साजिद भाई का मकान हाउसिंग बोर्ड करोंद निशातपुरा भोपाल
क्र. थाना अपराध क्र धारा
1. हनुमानगंज 85/20 379,411 भादवि
2. हनुमानगंज 87/20 394,411 भादवि
3. निशातपुरा 690/21 294,323,506,34 भादवि
4. निशातपुरा 1357/21 25 आर्म्स एक्ट
5. निशातपुरा 96/26 331(4),305(a) BNS




