•  क्राइम ब्रांच की कार्रवाई चरस के साथ आरोपी गिरफ्तार ।
  •  आरोपी के कब्जे से 214 ग्राम अवैध मादक पदार्थ चरस व एक मोबाइल फोन जप्त
  •  आरोपी से जप्त मशरूका की कीमत लगभग 2,14,000/-।
  •  आरोपी के विरुद्ध धारा 8/20,29 NDPS एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध, ।
  •  आरोपी पर पूर्व में भी एक आपराधिक प्रकरण दर्ज ।

शहर में अपराध व अपराधियों पर नियंत्रण हेतु पुलिस आयुक्त भोपाल श्री संजय कुमार एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त भोपाल अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्रीमति मोनिका शुक्ला द्वारा आरोपियों की धरपकड़ पर कार्यवाही के लिए निर्देशित गया है ।

उक्त निर्देशों के अनुक्रम में पुलिस उपायुक्त अपराध श्री अखिल पटेल एवं अति पुलिस उपायुक्त अपराध श्री शैलेन्द्र सिंह चौहान, सहायक पुलिस आयुक्त श्री अनिल कुमार वर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी थाना क्राइम ब्रांच अशोक मरावी व उनकी टीम को शहर में अवैध मादक पदार्थो के तस्करो की तलाश पतारसी में लगाया था।

अपराध का विवरणः-
विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि इंद्रा नगर पंप हाउस के पास बैरागढ़ क्षेत्र में एक युवक अवैध मादक पदार्थ चरस लेकर बिक्री हेतु ग्राहक का इंतजार कर रहा है । वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया । टीम गठित कर तत्काल मौके पर रवाना किया गया । बाद बताए गए स्थान पर घेराबंदी कर संदिग्ध युवक को पकड़ा गया, जिसने पूछताछ में अपना नाम रंजीत मारन उर्फ भूरा, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम बिसनखेड़ी थाना गांधी नगर भोपाल (हाल पता बैरागढ़ भोपाल) बताया । आरोपी की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से काले रंग की पन्नी में रखा अवैध मादक पदार्थ चरस बरामद हुआ । जप्त मादक पदार्थ का वजन पन्नी सहित 214 ग्राम पाया गया, आरोप द्वारा अवैध मादक पदार्थ चरस स्वंय का होना स्वीकार किया गया ।आरोपी से एक मोबाइल एवं नगद ₹ 210/- भी जप्त किए गए । आरोपी का कृत्य धारा 8/20, 29 एनडीपीएस का होने से अपराध पंजीबद्ध कर विवचेना में लिया गयाl क्राइम ब्रांच द्वारा लगातार मादक पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर सख्त कार्रवाई जारी है।

आरोपियों की जानकारी:-

क्र नाम पता आरोपी व्यवसाय आपराधिक रिकार्ड
01 रंजीत मारन उर्फ भूरा पिता मुकेश मारन उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम बिसनखेड़ी थाना गांधी नगर भोपाल -हाल पता बैरागढ़ भोपाल मजदूरी अप.क्र 140/24 धारा 126,135(3),170 बीएनएस थाना बैरागढ़
अप.क्र571/18 धारा 34 अबकारी एक्ट थाना बैरागढ़
अप.क्र 227/19 धारा 294,323,506 भादवि थाना बैरागढ़
अप.क्र 241/19 धारा 34 आबकारी एक्ट थाना बैरागढ़
अप.क्र 571/22 धारा 296,323,506 भादवि थाना बैरागढ़
अप.क्र 294/25 धारा 34(1) आबकारी एक्ट थाना बैरागढ़
अप.क्र 15/26 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना क्राइम ब्रांच

सराहनीय भूमिका- उनि इरशाद अंसारी, सउनि मोहम्मद सादिक,प्रआर विश्वजीत भार्गव, प्रआर मुजफ्फर अली,आर नीरज यादव, आर आनंद पाण्डेय, आर मुकेश शर्मा, आर विवेक नामदेव, आर. मनीष कौरव, आर. रणधीर, मआर संध्या शर्मा ।

keyboard_arrow_up
Skip to content