तिरंगा रैली, भोपाल पुलिस कमिश्नरेट
स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में पुलिस कमिश्नर श्री संजय कुमार, एडिशनल कमिश्नर श्रीमति मोनिका शुक्ला एवं एडिशनल कमिश्नर श्री शैलेन्द्र सिंह चौहान ने कमिश्नर कार्यालय प्रांगण से तिरंगा वाहन रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जिसके माध्यम से देशभक्ति के जोश और “हर घर तिरंगा” के संदेश के साथ पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने तिरंगे के सम्मान में रैली निकालकर देश भक्ति के नारे लगाते हुए राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।
उक्त रैली कमिश्नर कार्यालय से शुरू होकर कंट्रोल रूम तिराहे होते हुए जेल रोड, एमपी नगर थाना तिराहा, शौर्य स्मारक होते हुए व्यापम चौराहा होते हुए लिंक रोड नंबर एक, अपैक्स बैंक तिराहा, रोशन पुरा चौराहा होते हुए बाण गंगा, पॉलीटेक्निक चौराहा , रेत घाट होते हुए व्ही आई पी रोड, करबला होते हुए लाल घाटी चौराहा पहुँची, वहाँ से वापस होते हुए वीआईपी रोड, रेत घाट, कमला पार्क, लोक भवन होते हुए वापस कमिश्नर कार्यालय पर समाप्त हुई l





