वर्ष 2026 में कुल 15 महिला एलं 85 तस्करों पर हुई करवाही कर*
❖ कुल प्रकरणो में 14.337 कि.ग्रागांजा व 4.300 कि.ग्रा डोडाचूरी बरामद किया गया है ।
❖ अवैध मदाक पदार्थो की के आरोप में कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
❖ आरोपियों के कब्जे से 2 एंड्रॉयड मोबाइल फोन और तस्करी में प्रयुक्त सामग्री जप्त की गई है।
❖ अवैध गांजे और अन्य मशरूका की अनुमानित कुल कीमत लगभग 6 लाख रुपये से अधिक है।
❖ सभी आरोपियों के विरुद्ध थाना क्राइम ब्रांच और गौतम नगर में धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किए गए हैं ।
❖ पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर गांजा सप्लाई करने वाले मुख्य स्रोतों और उनके पूरे सिंडिकेट का पता लगा रही है।
❖ अपराध में अन्य फरार आरोपियों की भी तलाश जारी है जिनको क्राइम ब्रांच द्वारा जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
❖ भोपाल पुलिस का अवैध नशा तस्करों के विरुद्ध “नशे से दूरी” अभियान निरंतर जारी है और इसमें संलिप्त अन्य लोगों पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
क्राइम ब्रांच भोपाल प्रेसनोट – शहर में अपराध व अपराधियों पर नियंत्रण हेतु पुलिस आयुक्त भोपाल श्री संजय कुमार एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त भोपाल श्रीमति मोनिका शुक्ला द्वारा अवैध मादक पदार्थो की तस्करी के विरुद्ध कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया।
उक्त निर्देशों के अनुक्रम में पुलिस उपायुक्त अपराध श्री अखिल पटेल, अति पुलिस उपायुक्त अपराध श्री शैलेन्द्र सिंह चौहान,सहायक पुलिस आयुक्त के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी थाना क्राइम ब्रांच अशोक मरावी व उनकी टीम को शहर में अवैध मादक पदर्थ तस्करों की तलाश पतारसी में लगाया था ।
घटना क्र 01 मुखबिर से सूचना मिली थी कि LIG पुलिया, नारियलखेड़ा (थाना गौतम नगर) के पास दो युवक गांजा बेचने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं। घेराबंदी व गिरफ्तारी: पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई कर दोनों संदिग्ध युवकों को घेराबंदी कर मौके पर पकड़ा।आरोपियों की पहचान: पकड़े गए आरोपियों के नाम राहुल सिलावट (निवासी औबेदुल्लागंज, रायसेन) और राहुल अहिरवार (निवासी औबेदुल्लागंज, रायसेन) हैं। बरामदगी: तलाशी के दौरान राहुल सिलावट के कब्जे से 3.460 किलो और राहुल अहिरवार के कब्जे से कुल 4.250 किलो शरीर पर चिपका व थैली में) गांजा बरामद हुआ। कुल जप्ती: दोनों आरोपियों के पास से कुल 7.710 किलोग्राम अवैध गांजा जप्त किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 1.15 लाख रुपये है। कानूनी कार्रवाई: आरोपियों के विरुद्ध थाना गौतम नगर में धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। अगली जांच: पुलिस अब आरोपियों से गांजे के मुख्य स्त्रोत, तस्करों के नेटवर्क और अन्य संलिप्त सहयोगियों के बारे में पूछताछ कर रही है।
घटना क्र 02 सूचना प्राप्ति: मुखबिर से सूचना मिली थी कि पीपुल्स अस्पताल के पास भानपुर पुलिया के समीप एक व्यक्ति थैला लिए गांजा बेचने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहा है। घेराबंदी व पकड़: पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मुखबिर के बताए हुलिये के संदिग्ध व्यक्ति की घेराबंदी कर उसे सुरक्षित पकड़ लिया। आरोपी की पहचान पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सीताराम कुशवाह निवासी अटल अय्यूब नगर, थाना गौतम नगर, भोपाल बताया। बरामदगी: आरोपी के पास रखे थैले की तलाशी लेने पर एक प्लास्टिक पन्नी के अंदर तीव्र गंध वाला नमीयुक्त अवैध गांजा मिला । आरोपी के कब्जे से कुल 01 किलोग्राम 167 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। डिजिटल साक्ष्य: गांजे के अवैध कारोबार से जुड़ी जानकारी जुटाने के लिए आरोपी के पास से एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी जप्त किया गया है। कानूनी कार्रवाई: आरोपी के विरुद्ध थाना क्राइम ब्रांच में धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। मास्टरमाइंड की तलाश: पुलिस आरोपी से गांजा आपूर्ति करने वाले मुख्य स्रोतों, नेटवर्क और अन्य सहयोगियों के बारे में विस्तृत पूछताछ कर रही है
घटना क्र 03 भोपाल पुलिस क्राइम ब्रांच ने भानपुर पुलिया के पास कार्रवाई करते हुए पीपुल्स अस्पताल के समीप से एक संदिग्ध व्यक्ति सीताराम कुशवाह को अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर आरोपी को दबोचा। तलाशी के दौरान उसके थैले से प्लास्टिक की पन्नी के अंदर रखा नमीयुक्त और तीव्र गंध वाला अवैध गांजा बरामद किया गया। जप्त किए गए गांजे का कुल वजन 1 किलोग्राम 167 ग्राम पाया गया है। इसके अतिरिक्त, अवैध कारोबार से जुड़े डिजिटल साक्ष्य जुटाने के लिए आरोपी के पास से एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी जप्त किया गया है। आरोपी के विरुद्ध थाना क्राइम ब्रांच में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। पुलिस आरोपी से गांजा आपूर्ति करने वाले मुख्य स्रोतों, उसके नेटवर्क और अन्य सहयोगियों के संबंध में विस्तृत पूछताछ कर रही है। भोपाल पुलिस ने आमजन से अपील की है कि मादक पदार्थों की तस्करी की सूचना तुरंत दें, सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। पुलिस का “नशे से दूरी” अभियान निरंतर जारी है और इस अवैध कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा
घटना क्र 03 भोपाल पुलिस क्राइम ब्रांच ने बैरागढ़ क्षेत्र के CTO रोड स्थित अमरेश कंस्ट्रक्शन के सामने कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ ले जा रहे एक संदिग्ध युवक हरेन्द्र प्रकाश उर्फ संदीप (निवासी जोधपुर, राजस्थान) को गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर आरोपी की घेराबंदी की और उसकी जामा तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास मिले गुलाबी थैले और सफेद प्लास्टिक की बोरी की जांच करने पर मटमैले भूरे रंग का फल के छिलकेनुमा वनस्पति पदार्थ मिला, जिसका कुल वजन 3 किलो 400 ग्राम शुद्ध अवैध डोडा चूरा पाया गया। इसके अतिरिक्त आरोपी के कब्जे से एक वीवो एंड्रॉयड मोबाइल फोन और 200 रुपये नगद भी जप्त किए गए हैं। आरोपी के इस कृत्य को एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 के अंतर्गत दंडनीय पाते हुए उसे विधिवत गिरफ्तार कर थाना क्राइम ब्रांच में अपराध पंजीबद्ध किया गया है। पुलिस आरोपी से डोडा चूरा की आपूर्ति करने वाले मुख्य स्रोतों, तस्करों के नेटवर्क और अन्य सहयोगियों के बारे में विस्तृत पूछताछ कर रही है। भोपाल पुलिस ने आमजन से अपील की है कि मादक पदार्थों की तस्करी की सूचना तुरंत दें, और सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। पुलिस का “नशे से दूरी” अभियान लगातार जारी है और इस अवैध कारोबार में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
गिरफ्तार आरोपियों की जानकारी:-
क्र
नाम पता आरोपी
शैक्षणिक योग्यता
आपराधिक रिकार्ड
1
राहुल पिता जीतमल सिलावट उम्र 21 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 11, दुर्गा मंदिर के पास, अर्जुन नगर, औबेदुल्लागंज, जिला रायसेन
10 वी
अप.क्र 20/2024 धारा A25 ARMS थाना हनुमानगंज
अप.क्र 296/2024धारा 303(2) BNS थाना अब्दुल्लागंज
अप.क्र 119/2026 धारा 8/20 NDPS थाना क्राइम ब्रांच
2
राहुल पिता गोकुल अहिरवार उम्र 23 वर्ष, निवासी गुड्डू का मकान, वार्ड नंबर 11, अर्जुन नगर, औबेदुल्लागंज, जिला रायसेन ब
11 वी
अप.क्र 119/2026 धारा 8/20 NDPS थाना क्राइम ब्रांच
3
रंजीत अहिरवार पिता दौलत सिंह अहिरवार, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम सिराबदा, थाना कुरबाई, जिला विदिशा
8 वी
अप.क्र 112/2026 धारा 8/20 NDPS थाना क्राइम ब्रांच
4
प्रदीप अहिरवार पिता रामचरण अहिरवार, उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम लपतोरा चक, थाना कुरबाई, जिला विदिशा
10 वी
अप.क्र 112/2026 धारा 8/20 NDPS थाना क्राइम ब्रांच
5
सीताराम कुशवाह पिता कालूराम कुशवाह, उम्र 33 वर्ष, निवासी नईम के घर के सामने अटल अय्यूब नगर, थाना गौतम नगर, भोपाल
मजदूरी
अप.क्र 114/2026 धारा 8/21,29 NDPS थाना क्राइम ब्रांच
6
हरेन्द्र प्रकाश उर्फ संदीप पिता जगदीश मिर्धा उम्र 20 साल निवासी ग्राम राम नगर तहसील मंडोर जिला जोधपुर राजस्थान हाल पता राजेश उपाध्याय का मकान पूजाश्री कालोनी CTO बैरागढ भोपाल
पढ़ाई कर रहा है
अप.क्र 117/2026 धारा 8/15 NDPS थाना क्राइम ब्रांच
जप्त मशरुका
सरहानी भूमिका उनि इरशाद अंसारी, उनि.राजकिशोर मिश्रा,उनि अंकित शर्मा, सउनि अनिल तिवारी,सउनि चन्द्रमोहन मिश्रा सउनि मो.सादिक, प्रआर.विश्वजीत भार्गव, प्रआर.मुजफ्फर अली, प्रआर.मुकेश सिंह, आर.प्रदीप सिंह, आर विवेक नामदेव, आर विजय सेंगर,आर विवेक नामदेव, आर निलेश वर्मा,आर नर्मदा प्रसाद करपात्री, म.आर मुस्कान लांमा
नशे के खिलाफ आपकी एक छोटी सी सूचना किसी का जीवन बचा सकती है। आगे आएं, सूचना दें और स्वस्थ समाज के निर्माण में सहभागी बनें ।
हेल्पलाइ नं 7049100785,
नशामुक्ति हेल्प लाइन न. 14446
मानस हेल्पलाइ न. 1933





