वरिष्ठ अधिकारीगण एवं पुलिसकर्मियों सहित लगभग 1000 जवानों ने भव्य मिलन समारोह में की शिरकत-

पुलिस परिवार की महिलाओं एवं बच्चियों के लिए पुलिस पब्लिक स्कूल में रखा गया था मिलन समारोह

रंगोत्सव के अवसर पर “होली मिलन समारोह” प्रतिवर्षानुसार इस भी भोपाल पुलिस कमिश्नरेट द्वारा नेहरु नगर पुलिस लाईन में भव्य रुप से मनाया गया। समारोह में लगभग 1000 पुलिस अधिकारी/कर्मचारी एवं पुलिस परिवार की लगभग 500 महिलाएं व बच्चियों ने हर्षोल्लास के साथ होली मिलन समारोह का आनंद लियाl

होली मिलन समारोह में एडिशनल कमिश्नर श्री अवधेश गोस्वामी, एडिशनल कमिश्नर श्रीमती मोनिका शुक्ला, डिप्टी कमिश्नर श्रीमती श्रद्धा तिवारी, कमिश्नर श्री अखिल पटेल, डिप्टी कमिश्नर श्री मयूर खंडेलवाल, एडिशनल डिप्टी कमिश्नर श्रीमती नीतू ठाकुर, एडिशनल डिप्टी कमिश्नर श्रीमती मंजू खत्री, एडिशनल डिप्टी कमिश्नर श्री गौतम सोलंकी, एसीपी श्री मनीष भारद्वाज, एसीपी श्री संजय पवार, एसीपी श्री विजय दुबे, एसीपी श्री अजय बाजपेई, आरआई श्री जय सिंह तोमर द्वारा एक दूजे को गुलाल लगाकर होली की बधाई व शुभकानाएं दी गई तथा सिलेंडर से गुलाल उड़ाकर एवं पुष्प बरसाकर खुशी जाहिर की। साथ ही नगरीय पुलिस भोपाल के करीब 1000 अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा एक दूजे को गुलाल लगाकर होली की बधाई व शुभकानाएं दी गईl

मिलन समारोह में महिला व पुरुष पुलिसकर्मियों द्वारा डीजे की धुन एव्ं होली व फिल्मी गानों पर जमकर नृत्य किया गया, साथ ही वाटर केनन से पानी की बौछारो में भीगते हुए भी जोरदार डांस कर होली मिलन समारोह का भरपूर आनंद लिया।

पुलिस परिवार की महिलाओं एवं बच्चियों हेतु अलग से पुलिस पब्लिक स्कूल में मिलन समारोह का आयोजन रखा गया था, जिसमें पुलिस परिवार की लगभग 500 से अधिक महिलाओं में बच्चियों ने होली मिलन समारोह में डीजे की धुन एव्ं होली व फिल्मी गानों पर जमकर नृत्य कर हर्षोल्लास के साथ मिलन समारोह का आनंद लियाl

keyboard_arrow_up
Skip to content