सुरक्षा-दीपावली त्योहार को दृष्टिगत रखते हुए नगर के जुमेराती, चौक बाजार, न्यू-मार्केट, 10 नंबर मार्केट, बैरागढ़ आदि प्रमुख बाजारों में आमजन का आवागमन सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। नगरीय यातायात पुलिस भोपाल द्वारा विभिन्न बाजारों में इस दौरान उचित यातायात प्रबंधन हेतु पार्किंग एवं यातायात व्यवस्था निम्नानुसार रहेगी:-

पुराना भोपाल बाजार:- दिनांक 04-11-2026 से 09-11-2026 तक दीपावली त्योहार के दौरान आंतरिक बाजार क्षेत्र (जुमेराती, जुमेराती, छोटे भैया चौराहा, घोड़ा नक्कास चौराहा, हनुमानगंज, आजाद मार्केट) में भोपाल शहर के अलावा अन्य आसपास के शहरों व देहात से भी आम नागरिक (महिला/पुरुष) खरीदी करने आयेंगे। उस अवधि में संख्या में भीड़ होने की स्थिति में पुराना शहर क्षेत्रांतर्गत मुख्य बाजार में यातायात व्यवस्था एवं परिवर्तित मार्ग व्यवस्था आवश्यकतानुसार निम्नानुसार रहेगी:-

पुराने शहर के पार्किंग स्थान-
1. भोपाल टॉकीज चौराहा बाल विहार ग्राउंड,
2. मोती मस्जिद (सरस्वती प्रकाशन) के सामने नगर निगम मल्टीलेवल पार्किंग,
3. थाना कोतवाली के दायीं ओर वाहन पार्किंग,
4. भवानी चौक मोती मस्जिद के मध्य बायीं ओर वाहन पार्किंग
5. भारत टॉकीज के पास सेंट्रल लाइब्रेरी मैदान पार्किंग

a. बाजार क्षेत्र में यातायात का अत्यधिक दबाव होने पर कोई भी लोडिंग वाहन/ऑटो रिक्शा/चार-पहिया वाहन आंतरिक बाजार क्षेत्र (जुमेराती, जुमेराती, छोटे भैया चौराहा, घोड़ा नक्कास चौराहा, हनुमानगंज, आजाद मार्केट) में प्रवेश नहीं कर सकेंगे।
b. करोंद, डीआईजी बंगला, सिंधी कॉलोनी, शाजहांनाबाद की ओर से आने वाले सभी चार पहिया वाहन आंतरिक बाजार क्षेत्र में प्रवेश नहीं होंगे, भोपाल टॉकीज चौराहे से बाल विहार ग्राउंड में पार्क किये जा सकेंगे।
c. भारत टॉकीज की ओर से बाजार में आने वाले सभी दो-पहिया वाहन सेंट्रल लाइब्रेरी मैदान में पार्क किये जा सकेंगे।
d. संगम टॉकीज की ओर से सब्जी मंडी होकर बाजार आने वाले चार पहिया/तीन पहिया वाहन सब्जी मंडी रिक्त प्रांगण में पार्क किये जा सकेंगे।
e. लखेरापुरा, रंजन पेन कॉर्नर, इतवारा, मारवाड़ी रोड, इब्राहिमपुरा से किसी भी प्रकार के चार पहिया, तीन पहिया वाहन चौक बाजार की ओर नहीं जा सकेंगे। ये वाहन सरस्वती प्रकाशन के पास मल्टीलेवल पार्किंग कर सकेंगे।
f. चौक बाजार में भीड़ होने की स्थिति में दो-पहिया वाहन भी परिवर्तित किये जावेंगे। ये वाहन सरस्वती प्रकाशन के पास मल्टीलेवल पार्किंग में पार्क कर सकेंगे।

2- 10 नंबर मार्केट- दिनांक 04-11-2026 से 09-11-2026 तक आवश्यकतानुसार आम जन की सुविधा हेतु 10 नंबर मार्केट की ओर जाने वाले मार्ग को वन-वे किया जावेगा। इसमें वाहन वंदे मातरम चौराहा से 10 नंबर मार्केट की ओर प्रवेश कर 10 नंबर मार्केट तिराहा होते हुए नेशनल अस्पताल की ओर जा सकेंगे। इसी प्रकार साढ़े 10 नंबर स्टॉप से वाहन 10 नंबर मार्केट तिराहा होते हुए नेशनल अस्पताल की ओर जा सकेंगे। नेशनल अस्पताल से 10 नंबर मार्केट तथा 10 नंबर मार्केट से वंदे मातरम चौराहे की ओर वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। बिट्टन मार्केट एवं बिट्टन मार्केट के आसपास पार्किंग, 10 नंबर मार्केट नगर निगम पार्किंग, मनोहर डेरी के पास स्थित पार्किंग में वाहन पार्क करेंगे।

3- न्यू मार्केट – न्यू मार्केट में टी.टी. नगर थाना चौराहे के पास स्थित मल्टी लेवल पार्किंग में पर्याप्त पार्किंग स्थान है, जहां न्यू मार्केट आने वाले अपने वाहन पार्क करेंगे। यातायात का अत्यधिक दबाव होने पर रंगमहल चौराहे से थाना चौराहे की ओर एवं टीटी क्रास तिराहे से थाना चौराहे की ओर वाहन का आवागमन परिवर्तित मार्ग से किया जावेगा।
मार्ग:- मटका चौराहा, स्पोर्ट मार्ट।

4- एमपी नगर- एमपी नगर जोन-1 में स्थित मल्टी लेवल पार्किंग एवं अन्य पार्किंग में अपने वाहन पार्क करेंगे।

5- बैरागढ़- पंचल चौराहा के पास स्थित मल्टी लेवल पार्किंग में सभी व्यापारी अपने वाहन पार्क करेंगे। साथ ही नये ब्रिज निर्माण के कारण छोटे-छोटे पार्किंग स्थल पीडब्ल्यूडी द्वारा तैयार किये जा रहे हैं। उक्त स्थान पर ग्राहक कुछ समय के लिए वाहन पार्क कर सकेंगे।

6- व्यापारियों से अनुरोध है कि वाहनों से सामान लोडिंग/अनलोडिंग का कार्य रात्रि 24:00 बजे से प्रातः 07:00 बजे तक ही करना सुनिश्चित करें।

नागरिकों से अपील है कि निर्धारित स्थानों पर ही अपने वाहन पार्क करें, जिससे अन्य वाहन चालकों को सुविधाजनक यातायात प्रवाह प्राप्त हो सके एवं असुविधा से बचने के लिए सार्वजनिक यात्री वाहनों का उपयोग करें।

नगरीय यातायात पुलिस भोपाल

keyboard_arrow_up
Skip to content