दिनांक 04-11-2026 को प्रातः 10:00 बजे से “लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ” कार्यक्रम अटल पथ टीटी नगर पर प्रस्तावित है। अटल पथ से अपेक्स बैंक तिराहा तक एक वृहद रैली का आयोजन भी किया जावेगा। उक्त कार्यक्रम में लगभग 1200 बस एवं 2 हजार चार पहिया वाहनों से 40-50 हजार कार्यकर्ता/जनसमुदाय आना संभावित है।

कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले कार्यकर्ताओं की बसों, चार पहिया वाहनों का मार्ग, ड्रॉप एंड गो, एवं पार्किंग और आमजन के सुगम यातायात संचालन के लिए डायवर्सन व्यवस्था निम्नानुसार रहेगी:-

भोपाल जिले की सभी सातों विधान सभा क्षेत्रों, जिला विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, सीहोर आदि जिलों से कार्यक्रम में सम्मिलित होने वालों को लाने वाली बसों के लिए मार्ग, ड्रॉप एंड गो एवं पार्किंग व्यवस्था:-

1. विदिशा/रायसेन की ओर से आने वाली बसें- पटेल नगर, ग्राम खजूरी कलां तिराहे, पिपलानी रोड, महात्मा गांधी चौराहा, चेतक ब्रिज, बोर्ड ऑफिस, लिंक रोड क्रमांक-1, अपेक्स बैंक, टीटी क्रास होते हुए टीटी नगर स्टेडियम के पास कार्यकर्ता को उतारकर बस को एलएलए रेस्ट हाउस परिसर में पार्क करेंगे। वापसी में लिंक रोड-1 पर उक्त बसें सवारी बैठाकर ले जा सकेंगे।

2. नर्मदापुरम व मंडीदीप, मिसरोद, बागसेवनिया रोड की ओर से आने वाली बसें- नर्मदापुरम रोड, सावरकर सेतु, गणेश मंदिर, मानसरोवर तिराहा, लिंक रोड-2, अर्जुन नगर, सेकंड स्टॉप, तुलसी नगर से होते हुए अटल पथ के पास कार्यकर्ता को उतारकर अपने वाहन को तुलसी नगर अम्बेडकर पार्क के पास में पार्क करेंगे। वापसी में उसी स्थान पर आकर सवारी बैठाकर ले जा सकेंगे।

3. सीहोर/रातीबड़/नीलबड़ की ओर से आने वाली बसें- रातीबड़, नीलबड़, साखी ढाबा तिराहा, भदभदा चौराहा, भारत माता चौराहा होकर जवाहर चौक पर कार्यकर्ता को उतारकर बस मॉडल स्कूल में पार्क करेंगे। वापसी में उक्त स्थान पर आकर सवारी बैठाकर ले जा सकेंगे।

4. ग्रामीण क्षेत्र मुबारकपुर बायपास की ओर से आने वाली बसें- मुबारकपुरा, गांधी नगर, लालघाटी चौराहा, वीआईपी रोड, पॉलिटेक्निक चौराहा, बाणगंगा चौराहा, रंगमहल होकर कमला नेहरू स्कूल सेंटर पॉइंट पर कार्यकर्ता को उतारकर बस को टीटी नगर दशहरा मैदान के आसपास में पार्क करेंगे। वापसी में उक्त स्थान पर आकर सवारी बैठाकर ले जा सकेंगे।

5. पुराने शहर की ओर से आने वाली बसें- भारत टॉकीज, लिली चौराहा, कंट्रोल रूम, गांधी पार्क, रोशनपुरा चौराहा होकर टीटी नगर स्टेडियम के पास कार्यकर्ता को उतारकर बस को लाल परेड मैदान/रविन्द्र भवन/खटलापुरा रोड में पार्क करेंगे। वापसी में अपेक्स बैंक तिराहा पर आकर सवारी बैठाकर ले जा सकेंगे।

प्रभावित क्षेत्र-(समय-08:00 बजे से)-

– भदभदा चौराहा, भारत माता चौराहा से जवाहर चौक की ओर, मेनिट से माता मंदिर होकर रोशनपुरा की ओर, 1250 चौराहा से लिंक-1 होकर अपेक्स बैंक, रोशनपुरा की ओर, कंट्रोल रूम से रोशनपुरा की ओर, पॉलिटेक्निक चौराहा से बाणगंगा होकर रोशनपुरा की ओर कार्यक्रम के दौरान इन मार्गों पर यातायात का दबाव अधिक रहेगा। इस हेतु वैकल्पिक मार्ग उपयोग का आवागमन करें।

परिवर्तित मार्ग:- जिन वाहन चालकों को कार्यक्रम में नहीं आना है वो निम्न वैकल्पिक मार्गों का उपयोग कर आवागमन कर सकते हैं:-

1- माता मंदिर चौराहा से लिंक रोड-2, सेकंड स्टॉप, अर्जुन नगर, लिंक रोड-01 से जेल रोड होकर आवागमन कर सकेंगे।
2- भारत माता डिपो चौराहा, स्मार्ट रोड, पॉलिटेक्निक चौराहा पुराने शहर की ओर आवागमन कर सकेंगे।
3- मेनिट चौराहा से नेहरू नगर, भदभदा चौराहा, डिपो चौराहा (भारत माता चौराहा) स्मार्ट रोड होकर आवागमन कर सकेंगे।

जनता से अनुरोध है कि यातायात नियमों का पालन कर यातायात व्यवस्था में सहयोग करें। किसी प्रकार की असुविधा होने पर यातायात दूरभाष नं. 0755-2677340, 2443850 पर संपर्क करें तथा व्हाट्सएप No. 7587602055 पर भी बताएं। हम आपको सुगम और सुरक्षित यातायात प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

नगरीय यातायात पुलिस भोपाल

keyboard_arrow_up
Skip to content