आरोपिया पडोसी महिला ने की थी वारदात
-लालच मे आकर दिया था घटना को अंजाम
-तकनीकी मदद से हुई आरोपिया की पहचान
घटना का संक्षिप्त विवरण- दिनांक 06.11.2026 को हमीदिया अस्पताल भोपाल से प्राप्त सूचना पर मृतिका कलरी देवी पति हरीचंद प्रजापति उम्र 60 साल निवासी मल्टी A-2 बाजपेई नगर थाना शाहजहानाबाद भोपाल की मृत्यु के संबंध मे मर्ग क्रमांक 40/2026 धारा 194 बीएनएसएस का कायम कर जाँच मे लिया गया दौराने जाँच मृतिका कि प्राप्त शार्ट पीएम रिपोर्ट मे मृतिका की मृत्यु दम घुटने से श्वास नली अवरूद्ध होने के कारण होना लेख किया गया । मर्ग जाँच कार्यवाही मे घटना स्थल के आसपास के लोगो से पूछताछ कर कथन लेख किये गये मर्ग जाँच पर प्रथम दृष्टया अज्ञात आरोपी द्वारा मृतिका का मुंह नाक दबाकर हत्या कर लूट करना जाने पर अप.क्र. 687/26 धारा 103 (1),309(6),332 (क) BNS का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया है ।
मामले की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए अज्ञात आरोपी की अविलंब गिरफ्तारी करने पुलिस आयुक्त नगरीय भोपाल श्री संजय कुमार, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्रीमति मोनिका शुक्ला द्वारा समुचित दिशा निर्देश दिए थे जिसके पालन में एवं पुलिस उपायुक्त जोन – 03 भोपाल श्री आयुष गुप्ता, अति. पुलिस उपायुक्त जोन-03 श्रीमती शालिनी दीक्षित व सहायक पुलिस आयुक्त अनुभाग शाहजहाँनाबाद श्री अनिल वाजपेयी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी थाना शाहजहाँनाबाद, भोपाल व स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम द्वारा आरोपिया की पहचान स्थापित कर गिरफ्तारी करने सफलता अर्जित की है ।
पुलिस कार्यवाही का विवरण- पुलिस उपायुक्त जोन – 03 भोपाल द्वारा गठित स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम ने निर्देशानुसार कार्यवाही करते हुए घटना स्थल के आसपास के लोगो से सघनता से पूछताछ की गई एवं तकनीकी साक्ष्य संकलित किये गये जिसके परिणाम स्वरूप पास की मल्टी मे रह रही महिला की घटना मे संदिग्धता दर्शित होने पर हिकमत अमली से पूछताछ की गई जिस पर आरोपिया रेखा उर्फ रीता उर्फ रीत पति स्व. सुरेश सुडरकर उम्र 45 साल निवासी भुसावल महाराष्ट्र हाल निवासी ए-1/जी-7 मल्टी वाजपेयी नगर ईदगाह हिल्स भोपाल द्वारा मृतिका के पहने हुए जेवरात की लालच मे आकर घटना घटित करना बताया आरोपिया को पूछताछ के आधार घटना मे मृतिका के शरीर से लुटे हुए सोने के झुमके, नाक की लौंग, पैरो की पायल व नगदी रूपये एवं घटना के समय पहने हुए कपडे, चप्पल, स्वयं का मोबाईल फोन बरामद किये गये है।
गिरफ्तार आरोपी- रेखा उर्फ रीता उर्फ रीत पति स्व. सुरेश सुडरकर उम्र 45 साल निवासी भुसावल महाराष्ट्र हाल निवासी ए-1/जी-7 मल्टी वाजपेयी नगर ईदगाह हिल्स भोपाल
अपराधिक रिकार्ड- आरोपिया के विरूद्ध थाना निशातपुरा मे नाबालिक बालिका का अपहरण व बलात्कार व थाना शाहजहाँनाबाद मे सार्वजनिक स्थान पर गाली गलौच करने व मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने जैसे अपराधिक प्रकरण दर्ज है।
जप्त सम्पत्ति- मृतिका के शरीर से लुटे हुए सोने के झुमके, नाक की लौंग, पैरो की पायल व नगदी रूपये जप्त किये गये है।
भूमिका – एसआईटी टीम मे लगे एसीपी अनिल वाजपेयी के मार्गदर्शन में निरीक्षक उमेश पाल सिंह चौहान, निरीक्षक महेन्द्र सिंह ठाकुर, उनि राजीव पुरोहित, उनि. योगिता जैन, उनि.विवेक शर्मा, सउनि. खुमान सिंह, सउनि.रमाशंकर खरे, प्र.आर.3135 राजेश भारती , प्र.आर.1148 आशीष सिंह, प्र.आर. 2865 नर्मदा, प्र.आर.1351 कृपाशंकर गौतम, आर.1602 रवि चौबे, आर.56 सुदीप चौहान, आर.2095 अनिल पावक, आर.535 दीपक पाण्डेय, आर.3687 अलीशान, आर.577 शादाब, आर.1607 महावीर बघेल, म.आर.4745 निकिता, म.आर. 4970 सकू वासकले,म.आर. 4008 वंदना भदौरिया एवं जोन – 03साइबर टीम से प्र.आर. मोहन, आर. शिवम, आरक्षक दीपेंद्र की सराहनीय भूमिका रही है।





