•  आरोपी के कब्जे से किये गये 500-500 रूपये के कुल 280 नकली नोट 140000/-रू के बरामद
  •  आरोपी अपनी पहचान छुपाने के लिये APPLE आईफोन मे UK +44 नंबर डालकर करता था वाटसअप कालिंग
  •  आरोपी के किसी विचारधारा से जुडे होने के एंगल पर भी की जा रही है बारिकी से जाँच।
  • //घटना का विवरण//

शहर मे आपराधिक तत्वो द्वारा की जा रही आपराधिक घटनाओ पर लगाम लगाने तथा आपराधिक तत्वो पर कडी से कडी कार्यवाही करने हेतु पुलिस आयुक्त नगरीय पुलिस भोपाल श्री संजय सिंह तथा अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री अवधेश गोस्वामी द्वारा विशेष दिशा निर्देश समय – समय पर दिये गये है तथा बीट प्रणाली के प्रभावी क्रियानवयन हेतु थानो को बीट तथा माईक्रोबीट मे वितरित करते हुए जनता के बीच प्रभावी पहुच बनाने के लिये लगातार क्षेत्र मे जनसंवाद करने हेतु निर्देश दिये गये तथा अधिक से अधिक लोगो को पुलिस से जोडने तथा मुखबिर तंत्र मजबुत करते हुए निर्देश दिये गये है जिसके पालन मे थाना क्षेत्र मे बीट प्रणाली को मजबुत करते हुए मुखबिर तत्रं खडा किया गया था ।

दिनाक 06.05.2026 को मुखबिर द्वारा सूचना मिली की एक व्यक्ति सेफिया मस्जिद के पास संदिग्ध रूप से खडा हो जो बातचीत मे भोपाल से बाहर का लग रहा है जिसके पास भारी मात्रा मे नगदी रखी है तथो बातचीत से संदिग्ध प्रतीत हो रहा है जो अपने पास रखे 500-500 रूपये के नोटो को कम दाम पर देने की बात रहा है की सूचना की गम्भीरता को देखते हुए तत्काल वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराया गया जो वरिष्ठ अधिकारियो द्वारा तत्काल सूचना की तस्दीक करने तथा सही पाये जाने पर वैधानिक कार्यवाही जप्ती गिरफ्तारी हेतु सहायक पुलिस आयुक्त शाहँजानाबाद श्री अनिल वाजपेई के निर्देशन मे थाना प्रभारी कोहेफिजा तथा स्टाफ की टीम को रवाना किया गया टीम द्वारा मुखबिर सूचना की तस्दीक पर सन्देही सैफुल इस्लाम पिता अनवर उल इस्लाम 25 साल निवासी जी-2, अरेरा कालोनी शाहपुरा भोपाल को सेफिया कालेज ग्राउण्ड के पास एक बैग के साथ पकडा गया जिसके बैग की तलाशी लेने पर बैग के अंदर चार अलग अलग सिरीज के कुल 140000/रू( एक लाख चालीस हजार रूपये) के नकली नोट , 01 आईफोन तथा 01 एड्रांईड फोन व अन्य सामान बरामद आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर मोबाईल फोन तथा नकली नोट जप्त किये गये । आरोपी से बरामद APPLE आईफोन मे अमेरिका ISD नंबर के सबंध मे पुछने पर आरोपी ने बताया की अपनी पहचान छुपाने तथा काल डिटेल तथा काल रिकार्डिग से बचने के लिये APPLE आईफोन मे अन्तराष्ट्रीय नंबर (UK +44 सिरिज) से वाटसअप काल करने पर फोन ट्रैक नही होता है इसलिये वह अन्तराष्ट्रीय नंबर का इस्तेमाल करता था आरोपी ने पूछताछ पर जुन-जुलाई -2024 से भोपाल मे आना जाना तथा तथा सितम्बर 2024 मे शादी के बाद से भोपाल मे रहना तथा कोई काम धंधा नही करना बताया तथा अपनी खर्चीली लाईफ स्टाईल के लिये काफी मात्रा मे नकली नोट पश्चिम बंगाल से लाकर मार्केट मे चलाना बताया है।

आरोपी सैफुल इस्लाम को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश कर 7 दिन का पीआर प्राप्त किया गया है आरोपी के मोबाईल पर पैसे के लेनलेन सबंध मे कुछ संदिग्ध ट्रान्जेक्सन भी मिले है जिसके सबंध मे आरोपी से बारिकी से पूछताछ कर देशभर मे नकली नोट सप्लाई करने वाले बडे गिरोह /सिंडीकेट के खुलासे की सम्भावना है।

नाम आरोपीः- सैफुल इस्लाम पिता अनवर उल इस्लाम 25 साल निवासी जी-2, अरेरा कालोनी शाहपुरा भोपाल स्थाई
पता वीरभुम पश्चिम बंगाल
जप्त मसरूकाः-500-500 के कुल 280 नकली नोट कुल कीमती 140000/- रूपये

सराहनी भूमिका –
थाना प्रभारी –निरीक्षक कृष्ण गोपाल शुक्ला, उनि संजीव धाकड, उनि आरती धुर्वे प्रआर 3547 दिलीप बाक्सर, आर 2041 विजेन्द्र राजपूत,आर 19 दीपेन्द्र (सायबर सेल जोन-3 भोपाल) आऱ 310 शिवम (सायबर सेल जोन-3 भोपाल),आर 208 आलोक, आर 2077 आकाश श्रीवास्तव,आर 1602 रवि चौबे, आऱ 3687 अलीशान, आर 3540 प्रवीण, आऱ 1708 राममोहन,, मआर 4579 किरण पटेल,

keyboard_arrow_up
Skip to content